कोरबा में देशी पुटु खाकर एक ही परिवार के 4 लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती
कोरबा। कोरबा जिले में पुटू की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार पड़ गए हैं. पुटू खाने से सभी उल्टी दस्त से परेशान होने लगे. जिसके बाद हालत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला हरदी बाजार गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार, हरदी बाजार निवासी हरिश्चंद्र मिरी का परिवार शुक्रवार की रात पुटू की सब्जी बनाकर खाया और खाने के बाद परिवार सो रहा था. इसी बीच देर रात करीब 3 बजे परिवार के सदस्यों में अचानक पेट दर्द चालू हो गया. पेट दर्द चालू होते ही बेचैनी घबराहट होने लगा तबीयत बिगड़ते देख 4 लोगों को तत्काल […]



