डीडी सिंह के खिलाफ लामबंद हुए डिप्टी कलेक्टर , संविदा नियुक्ति को लेकर टिप्पणी मामले में शोकॉज नोटिस

रायपुर। सोशल मीडिया में डीडी सिंह की संविदा नियुक्ति को लेकर टिप्पणी मामले में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशुतोष पांडेय को शोकॉज नोटिस जारी हुआ है। जिसको लेकर संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि आशुतोष पांडेय ने खुद से होकर डीडी सिंह के खिलाफ कोई टीका टिप्पणी नहीं की है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म में इससे संबंधित जो खबरों का लिंक है, उसको लेकर केवल सामान्य चर्चा भर की है। यही वजह है कि अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर भी डीडी सिंह की संविदा नियुक्ति वाली पोस्ट से अलग कर नियमित अफसर की पोस्टिंग करने की मांग करने के लिए लामबंद हो गए हैं। डीडी सिंह के विषय […]

MP IAS Transfer: मप्र में हुए अधिकारियों के तबादले, संदीप यादव बने जनसंपर्क आयुक्त

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जनसंपर्क आयुक्त विवेक पोरवाल को राजस्व विभाग का प्रमुख आयुक्त बनाया गया है। संदीप यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस कुमार पुरुषोत्तम की जगह नीरज कुमार सिंह उज्जैन का नया कलेक्टर बनाया गया है। आयुक्त नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को बैतूल का कलेक्टर बनाया गया है जबकी बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को ग्वालियर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। अमनबीर सिंह बैंस को बैतूल में पदस्त रहते हुए तीन वर्ष हो गए थे जिस पर निर्वाचन आयोग ने हटाने के निर्देश दिए थे। उज्जैन नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार […]

Big News: छत्तीसगढ़ के 13 आईएएस अफसरों को मिली पदोन्नति

राजेंद्र ठाकुर रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज 1994 बैच के चार आईएएस अफसरों को प्रमुख सचिव से अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया है। 2008 बैच के नौ अफसर विशेष सचिव से सचिव बनाए गए हैं। प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ अब ए सी एस हो गए हैं। केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत ऋचा शर्मा, विकाससील और निधि छिब्बर को भी मुख्य सचिव का वेतनमान दे दिया गया है। 2008 बैच के अधिकारी भीम सिंह, राजेश राणा, महादेव कावरे सत्यनारायण राठौर, श्यामलाल धावड़े, शिखा राजपूत, नरेंद्र दुग्गा, शारदा वर्मा और नीरज बनसोड़ विशेष सचिव से सचिव बन गए हैं। अफसरों की पदोन्नति लिस्ट इस प्रकार है.

CG Transfer Breaking: IAS अफसरों का छत्तीसगढ़ सरकार ने किया प्रमोशन,देखें आदेश

रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का पदोन्नति आदेश जारी हुआ है। जारी लिस्ट में कई अफसरों के नाम है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।  

गरियाबंद में राष्ट्रीय जागरण 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की हुई शुरुआत

गरियाबंद।मनुज देवता बने , बने यह धरती स्वर्ग समान , यही संकल्प हमारा , विचार क्रांति अभियान इसी को कहते युग निर्माण यही संकल्प हमारा तालियों की करताल के साथ इस भजन ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर ग्राम को कोचवाय में आज से से 3 जनवरी तक राष्ट्रीय जागरण 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं नव निर्मित मन्दिर में वेदमाता गयत्री मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से आये ऋषिपुत्रों ने जोरदार भजन के साथ गुरुदेव के संदेश को सुनाया । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं तत्वावधान में आयोजित हों रहे इस वृहद महायज्ञ का शुभारंभ 551 कलश के […]

IPS जीआर ठाकुर को रायपुर के प्रभारी एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई

रायपुर। IPS जीआर ठाकुर को रायपुर के प्रभारी एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चार्ज संभालते ही IPS जीआर ठाकुर ने आज मीटिंग ली। नववर्ष के होने वाले आयोजनों पर कहा, सभी पुलिस अधिकारी पेट्रोलिंग टीम के साथ निरंतर गस्त करें और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर तुरंत एक्शन लें। बैठक में एडीएम,एसडीएम और विभिन्न पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। सादी वर्दी में तैनात रहेगी पुलिस – न्यू ईयर की पहली रात देर रात तक चलने वाली पार्टियों पर कार्रवाई होगी। ऐसे रेस्टोरेंट एवं हॉटलों के आस-पास पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे से नजर रखी जाएगी। यदि कोई हुड़दंग करते या शांति व्यवस्था में बाधा […]

ठंड से बचने जलाई थी सिगड़ी, दम घुटने से एक परिवार के 9 लोगों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

कोरबा। ठंड में सिगड़ी जलाकर सोए एक परिवार के जान पर बन आई। देर रात हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल दाखिल कराया गया है। कुसमुंडा थाना अंतर्गत न्यू रेलवे कॉलोनी में निर्मला टांडी परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर क्रिसमस मनाने रिश्तेदार पहुंचे हैं। शुक्रवार की रात ठंड से बचने निर्मला टांडी ने सिगड़ी जलवाई थी। रात तक आग तापने के बाद सिगड़ी जलती रही और परिवार के लोग सो गए। देर रात परिवार के कुछ लोगों की हालत बिगड़ने तो उनकी नींद खुली। तब अन्य परिजन को जगाया गया। साइबो सोनवारी, हिमांगी नायक, नमिता नायक, नंदिनी नायक समेत नौ लोग की हालत बिगड़ी हुई थी। अन्य परिजन उन्हें […]

मोदी की गारंटी पर जोर, बीजेपी के सात मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

  रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी के सात मोर्चों के पदाधिकारियों की अहम बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक सभी मोर्चा के प्रदेश प​दाधिकारियों की चल रही है। इस बैठक में सीएम विष्णु देव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद हैं। वहीं इस बैठक में BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का बड़ा बयान सामने आया है। सातों मोर्चे की संयुक्त बैठक जारी है। बूथ पर ज़ोर देने की योजना बनाई जा रही है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि मोदी की गारंटी पर जोर दिया जा रहा है। […]

Breaking: मंत्रियों को विभाग मिलने के बाद साय केबिनेट की पहली बैठक 2 जनवरी को

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के मंत्री परिषद का पूर्ण गठन होने के बाद और विभाग का वितरण होने के बाद नए वर्ष 2024 में पूर्ण मंत्री परिषद की पहली बैठक 2 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रित की है. सूत्र बता रहे हैं कि इस बैठक में गरीबों को दिए जाने वाले प्रधानमंत्री निवास जिनकी संख्या 18 लाख बताई जा रही है और महतारी वंदन योजना के बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा इसके अलावा भी अन्य विषय पर मंत्री परिषद की बैठक में चर्चा होगी.

227 दिनों बाद देश में कोरोना के संक्रमण के सबसे अधिक मामले, 841 नए मामलों के साथ अब एक्टिव केसेस की संख्या हुई 4,309

नेशनल न्यूज़। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते दैनिक मामले अब स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ाने लगे हैं। पिछले 10 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि रोजाना औसतन 500-600 नए मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार (31 दिसंबर) को सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़े और भी डराने वाले हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 841 नए मामले सामने आए हैं, जो 227 दिनों में सबसे अधिक है। इसके साथ अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4,309 पहुंच गई है। गौरतलब है कि इससे पहले 19 मई को 865 केस दर्ज किए गए थे। साल 2019 […]