अलीराजपुर : फांसी के फंदे पर झूलती मिली 5 लोगों के परिवार की लाश

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां दिल्ली के बुराड़ी की तरह एक परिवार फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामला मध्यप्रदेश के अलीराजपुर का है जहां एक घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फंदे से लटकते पाए गए हैं। यह हत्या या फिर आत्महत्या पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सभी पांचों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, घर के अंदर सोमवार को पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। मृतकों की पहचान राकेश उसकी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय […]

गरियाबंद के जंगल में बिखरे हीरा भंडार की सुरक्षा के लिए एक चौकीदार तक नहीं

० छत्तीसगढ में साय सरकार बनने के बाद क्षेत्र लोगो को विकास की उम्मीद ० हीरा खदान के सीनो को तस्करो ने जगह-जगह से खोदकर छलनी कर डाला जीवन एस साहू गरियाबंद। यह जानकर आश्चर्य होगा की देश के सबसे बडे हीरा खदान में सुरक्षा के लिए एक चौकीदार भी तैनात नही है यहा बहूमुल्य हीरा एलेक्जेंडर, कीमती रत्न जंगलो के बीच बिखरे पड़े हुए है और तो और तस्करों ने हीरा खदान की इस बुरी तरह से अवैध उत्खनन किया है कि कुआ जैसे सुरंग बडे बडे गढढे ही दुर दुर तक दिखाई पडता है हीरा खदान की सुरक्षा के लिए चारो तरफ से सुरक्षा घेरा लोहे के तार […]

मुख्यमंत्री ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर। तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन है यह संग्रह।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस की इस विशेष पहल से नवीन कानूनों को समझना आसान होगा।पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ होगी यह पुस्तक।अपराधों की विवेचना में भी होगी उपयोगी।नवीन कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार शुरू से ही प्रयासरत है। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आज से देशभर में लागू हुआ। वर्षों पुराने अंग्रेजी कानूनों की जगह लेंगे नए कानून जिनमें दंड के […]

नए आपराधिक कानून के ;लागू होते ही छत्तीसगढ़ में पहली एफआईआर दर्ज,

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नए आपराधिक कानून “भारतीय न्याय संहिता 2023” के तहत पहली एफआईआर दर्ज की गई है. यह एफआईआर नक्सल संवेदनशील थाना रेंगाखार में दर्ज की गई है. मिली जानकारी के अनुसार, रेंगाखार गांव के संगम चौक के पास ट्रेक्टर के कागजात नहीं देने के नाम पर प्रार्थी इतवारी पंचेश्वर से गोलू ठाकरे ने गाली गलौच और मारपीट की. घटना की शिकायत के बाद रेंगाखार पुलिस ने नई कानून के साथ गोलू ठाकरे के विरुद्ध धारा 296, 351(ख) के तहत मामला दर्ज किया है. देश में नए कानून लागू होने के बाद कबीरधाम जिले के रेगाखार थाना में छात्तीसगढ़ में पहला मामला दर्ज हुआ है. एसपी […]

डॉक्टर्स डे विशेष : गरियाबंद के मरीजो के मसीहा डॉक्टर हरीश चौहान

  गरियाबंद। घर-घर पहुंचते ‘ भगवान ‘ गरियाबंद के मरीजो के मसीहा डॉक्टर हरीश चौहान । गरियाबंद ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी हमेशा से एक बड़ी समस्या रही है खासकर जब वहां पहुंचना मुश्किल हो । साधनों संसाधनों की कमी हो , उसके बावजूद अगर ऐसी जटिलताओं और मुश्किलों के बीच भी कोई डॉक्टर अगर अपने समर्पण और सेवा भाव से ग्रामीण क्षेत्र में अद्वितीय प्रभाव छोड़ने में सक्षम हो ऐसा शायद ही सुनने को मिलता है मगर गरियाबंद जिला अस्पताल में पदस्थ डाक्टर हरीश चौहान जिले की जनता के लिए किसी मसीहा से कम नही है । कहने को तो जिला अस्पताल की टाइमिंग सुबह 9 बजे […]

सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, सिम पोर्ट कराने के नियम भी बदले; आज से यह बदलाव हो गए लागू

बिजनेस न्यूज़। आज से जुलाई का महीना शुरू हो गया। महीने के पहले दिन ही तेल कंपनियों में आम जनता को राहत दी। जी हां, देश भर में एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी हो गए हैं। इस महीने लगातार तीसरी बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती की गई। इसके अलावा भी देश में कई नए वित्तीय नियम लागू हुए हैं.आइए, जानते हैं कि 1 जुलाई 2024 से कौन-से नए फाइनेंशियल रूल्स अपडेट हुए हैं या फिर बदले गए हैं। दो प्रतिशत तक महंगे होंगे टाटा के वाणिज्यिक वाहन टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन एक जुलाई से दो प्रतिशत तक महंगे हो जाएंगे। मूल्य में यह वृद्धि माडल के […]

NEET UG Result 2024: घोषित हुए नीट यूजी रि-एग्जाम के नतीजे, NTA ने 813 उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड जारी किए

  दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार, 1 जुलाई को एनईईटी यूजी 2024 रीटेस्ट के नतीजे घोषित किए। रीटेस्ट 1,563 उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया था, जिन्हें 5 मई, 2024 को आयोजित मुख्य परीक्षा के दौरान समय की हानि के कारण शुरू में अनुग्रह अंक दिए गए थे। पुन: परीक्षण के बाद, अनंतिम उत्तर कुंजी, स्कैन की गई ओएमआर शीट, और भाग लेने वाले 813 उम्मीदवारों (1,563 में से) की दर्ज की गई प्रतिक्रियाएं 28 जून को चुनौती के लिए प्रदर्शित की गईं। इन चुनौतियों की विशेषज्ञ समीक्षा पर विचार करने के बाद, अंतिम उत्तर कुंजी retest एनटीए वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। retest के बाद, अनंतिम […]

आज से लागू हुए तीन आपराधिक कानून : दिल्ली में पहली एफआईआर, भारतीय न्याय संहिता के तहत पहला मामला हुआ दर्ज

दिल्ली। देश में अंग्रेजों के जमाने से चल रहे तीन आपराधिक कानून 1 जुलाई से बदल गए हैं। जिसके तहत दिल्ली के कमला मार्केट थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत पहला मामला दर्ज हो गया है। पहली एफआईआर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे अवरोध पैदा करने और सामान बेचने के आरोप में एक रेहड़ी-पटरी वाले के खिलाफ आईपीसी की धारा 285 के तहत दर्ज हुई है। पुराने मामले आईपीसी के तहत निपटाए जाएंगे: स्पेशल सीपी छाया शर्मा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सीपी छाया शर्मा ने बताया कि पुराने मामलों को आईपीसी के तहत निपटाया जाएगा। एक जुलाई से जब नए मामले दर्ज किए जाएंगे, […]

Weather Update: 19 राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी; केदारनाथ में हिमस्खलन

  दिल्ली। दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग पूरे देश में पहुंच गया है। देश के अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, बिजली गिरने से यूपी में पांच लोगों की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं। असम में ब्रह्मपुत्र और सहायक नदियों में उफान आने से बाढ़ के हालात बिगड़ गए। दो लोगों की जान भी चली गई। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत 19 राज्यों में तीन-चार दिन भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब से लेकर बंगाल तक झमाझम बरसेंगे मेघ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,पंजाब, […]

श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू आधार शिविर से 6,619 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रवाना

  जम्मू (प.स.) . दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित गुफा मंदिर में पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शनों के लिए जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से 6,619 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 52 दिन की वार्षिक अमरनाथ यात्रा के पहले दिन, करीब 14,000 श्रद्धालुओं ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। यह यात्रा अनतंनाग में पहलगाम और गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग से शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के 3 बजकर 50 मिनट और 4 बजकर 45 मिनट के बीच दो समूहों में तीसरा जत्था 319 वाहनों पर सवार होकर निकला। तीसरे जत्थे में 1,141 महिलाएं […]