बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक मासूम की मौत, 30 से अधिक घायल
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक मासूम की मौत की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. घटना तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान ओवर ब्रिज की है. बताया जा रहा है घटना के वक्त बस में 50 से अधिक यात्री बस में सफर कर रहे थे. जानकारी के अनुसार, लालखदान ओवर ब्रिज के पास बिलासपुर से मस्तूरी जा रही बस के सामने एक बाइक […]



