1 जुलाई का इतिहास : एक जुलाई को देश में वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली की गई थी लागू, जानिए आज के दिन का इतिहास
देश की अर्थव्यवस्था के लिए साल के सातवें महीने का यह पहला दिन इतिहास में अपनी एक अलग जगह बना गया, जब केन्द्र की नरेन्द्र मोदी नीत सरकार 2017 में इसी दिन देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली को अमल में लेकर आई। देश की कर प्रणाली में सुधार की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम करार दिया गया। देश-दुनिया के इतिहास में एक जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध। 1852 : सिंध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के […]



