आज का राशिफल 26 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए किसी नये वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास में हो रहे वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप किसी अपरिचित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। घुमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थीं, तो वह दूर होंगी। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वृष दैनिक […]

मानव तस्करी के संदेह पर फ्रांस में रोका गया विमान मुंबई पहुंचा, भारतीयों समेत 276 यात्री थे सवार

मुंबई। संदिग्ध मानव तस्करी के कारण फ्रांस में रोका गया चार्टर विमान 276 यात्रियों को लेकर मंगलवार तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। यह विमान चार दिनों से फ्रांस में फंसा था। एक अधिकारी ने कहा कि विमान (एयरबस ए340) सुबह चार बजे के आसपास मुंबई पहुंचा। विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे पेरिस के पास वेट्री हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। फ्रांसीसी अधिकारियों के अनुसार, मुंबई के लिए उड़ान भरने के समय विमान में 276 यात्री सवार थे। वहीं, दो नाबालिगों सहित 25 लोगों ने फ्रांस में शरण के लिए आवेदन करने की इच्छा व्यक्त की थी, इसलिए वे फ्रांस में रुक गए हैं। फ्रांस की मीडिया के […]

7 सालों के बोनस का ब्याज कब देगी भाजपा सरकार: कांग्रेस

रायपुर। भाजपा सरकार द्वारा जारी किये 2 साल के बोनस में भी धोखा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सभी बकाया 12 लाख किसानों को धान का बोनस नहीं मिला है। सरकार के पास वर्तमान में उस समय के किसानों की स्थिति का कोई डाटा ही नहीं है। बोनस के नाम पर गलत लोगो को फायदा पहुंचाने का षडयंत्र रचा गया है। भाजपा सरकार के द्वारा जारी किया गया 2 वर्ष का बोनस भी किसानों के साथ एक छलावा है। सरकार ने वर्तमान में किसानों की संख्या का भौतिक सत्यापन नहीं करवाया और न ही 2015-2016, 2016-2017 के पंजीकृत खातों की वर्तमान स्थिति […]

देश के लिए अटल जी का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन ० अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के ’कुल उत्सव’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित छठवें कुल उत्सव समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक पर भी पुष्पाजंलि अर्पित कर सेनानियों को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री […]

मोहन सरकार के 28 मंत्रियों ने ली शपथ, 18 बने कैबिनेट मिनिस्‍टर, देखिए किन्हें मिली कैबिनेट में जगह

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 25 दिसंबर को हुआ. राजभवन में राजपाल मंगू भाई पटेल ने सभी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. 28 विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. 28 मंत्रियों में से प्रदुम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, एदल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, विजय शाह, राकेश सिंह, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, करण सिंह वर्मा, संपतिया उईके, उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, राकेश शुक्ला को कैबिनेट में शामिल किया गया. कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लेखन पटेल, नारायण पवार ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की […]

डीजीपी अशोक जुनेजा ने  नक्सल ऑपरेशन पर ली हाई लेवल मीटिंग

रायपुर। डीजीपी अशोक जुनेजा ने आज बस्तर संभाग में नक्सल ऑपरेशन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. बता दें कि बीते कुछ दिनों से नक्सली लगातार उत्पात मचा रहे है. IED ब्लास्ट जैसे वारदात को अंजाम देकर जवानों को नुकसान पहुंचा रहे है. आज तड़के सुबह ही गोपनीय सैनिक को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोपनीय सैनिक बीजापुर थाना क्षेत्र के मनकेली गांव के निवासी छोटू कुरसम सडक़ दुर्घटना में घायल अपने परिचित के लिए एम्बुलेंस लेकर गांव ओर जा रहा था। इस दौरान गोरना गांव के करीब छोटू कुरसम के चाचा राजू कुरसम व 4 उनके अज्ञात साथियों द्वारा एम्बुलेंस को रोककर छोटू […]

मुख्यमंत्री कल वीर बाल दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल : पहुना में साहसी बच्चों का होगा सम्मान

० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का होगा प्रसारण ० राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान का भाव एवं देश प्रेम के मूल्यों को स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेश में होंगे कई आयोजन रायपुर।छत्तीसगढ़ में 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस जोर शोर से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय के राजधानी स्थित निवास पहुंना में साहसी बच्चों का सम्मान किया जाएगा। प्रदेश के सभी पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा बनाई गई ऑडियो-विजुअल की स्क्रीनिंग के साथ ही वीर बाल […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का वितरण किया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का वितरण किया।बालोद के तमोरा से किसान विशेसर राम साहू ऑनलाइन मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं. बालोद जिले के तमोरा ग्राम के किसान बिशेसर राम साहू ने मुख्यमंत्री ने बताया कि आज मुझे 89 हजार 640 रुपए धान बोनस मिला।आपकी सरकार की योजना बहुत अच्छी है। हमने कभी नहीं सोचा था कि बोनस मिलेगा, लेकिन आज बहुत खुशी हो रही है। महासमुंद जिले के किसान श्री रामपाल बताया कि 23 हजार 280 रुपए का बोनस मिला। मुख्यमंत्री ने कहा आपने खाता चेक […]

मुख्यमंत्री ने सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘कन्हार’ सहित अन्य प्रकाशनों का विमोचन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की पत्रिका “कन्हार” सहित अन्य प्रकाशनों का विमोचन किया।

पुलिस -नक्सली मुठभेड़ में मारे गए 3 हार्डकोर नक्सलियों में एलओएस कमांडर भी शामिल

सुकमा। सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के शरहदी इलाके के डब्बा कुन्ना में रविवार देर शाम तक चली मुठभेड़ में 3 हार्डकोर माओवादियों के मारे जाने की पुलिस ने पुष्टि की है. पुलिस ने 2 इनामी नक्लसियों समेत 3 को मार गिराया है. दो नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम रखा गया था. मुठभेड़ में एलओएस कमांडर कुहरामी लक्ष्मण और सोढ़ी जगदीश मारे गए हैं. सोमा माड़वी कांगरवेली कमेटी का सदस्य 5 लाख का इनामी माओवादी भी मारा गया. लक्ष्मण कोहरामी की भी पुष्टि हुई है. समर्पित माओवादी ने मारे गए नक्सलियों की पहचान की है. इन दोनों पर ही 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था. मारे गए तीन माओवादियों […]