गरियाबंद हाई स्कूल खेल का मैदान बन गया है आवागमन का मुख्य मार्ग

० जगह–जगह दीवार के टूट जाने के चलते शराबी गंजेड़ीयों का शाम होने के बाद जमती हैं महफिलें… गरियाबंद। वर्तमान समय में शिक्षा का महत्व क्या है बताने की आवश्यकता नहीं है। अमीर हो या गरीब, शिक्षा हम सबके लिए जरुरी है और हमारे देश के संविधान ने हम सभी को शिक्षा का अधिकार दिया है। इसके लिए सरकार हर साल करोड़ों रूपये खर्च करती है। शायद ही ऐसा कोई गाँव हो जहाँ शिक्षा का मंदिर न हो। सरकार के अलावा ऐसे कई सामाजिक संस्थाएं, संगठन व व्यक्ति विशेष भी हैं जो किसी न किसी रूप में सहयोग करते रहते हैं, लेकिन इसे एक विडम्बना ही कहेंगे कि गरियाबंद का […]

निविदा के बाद अब तुरंत काम होगा शुरू, पीडब्लूडी ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

० सड़क और सेतु निर्माण के लिए निविदा के पहले कार्यपालन अभियंता को प्रमाणित करना होगा कि 90 प्रतिशत बाधारहित भूमि उपलब्ध ० भवन निर्माण के लिए पूरी जमीन व्यवधानरहित होने पर ही आमंत्रित की जा सकेगी निविदा ० उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश के बाद प्रमुख अभियंता सहित सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं को परिपत्र जारी ० नए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई रायपुर।लोक निर्माण विभाग के कार्यों में तेजी लाने और उन्हें समय पर पूर्ण करने राज्य शासन द्वारा निविदा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अब सड़क और सेतु निर्माण के लिए निविदा […]

छत्तीसगढ़ की पहली जेसीबी वूमेन को एक्सपो के लिए जापान से बुलावा, मुख्यमंत्री ने कहा जापान जाने सामान पैक कर लीजिए, हम आपको भेजेंगे टोक्यो

रायपुर।राजनांदगांव से आई दमयंती सोनी 61 साल की हैं और छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी महिला हैं जो जेसीबी चलाती हैं। वे न केवल फर्राटे से जेसीबी चलाती हैं अपितु देश भर के एक्सपो में इन्हें भाग लेने के लिए बुलाया जाता है। ऐसे ही जापान से इन्हें बुलावा आया है लेकिन कुछ आर्थिक दिक्कतों की वजह से एक्सपो में देश शामिल नहीं हो पा रही। अपनी दिक्कत उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि आप छत्तीसगढ़ का नाम देश भर में रोशन कर रही हैं। आप सामान पैक करें, सरकार आपको जापान भेजेगी। आप तैयारी करें। दमयंती ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात […]

सौम्या चौरसिया को झटका, कोयला घोटाला मामले में कोर्ट ने की जमानत याचिका खारिज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले में जेल में बंद निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज हो गई है। गुरुवार को सुनवाई के बाद ACB/EOW की फर्स्ट एडीजे कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिखा था, लेकिन कुछ ही देर बाद फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। केस डायरी पढ़ने के बाद 25 रुपए लेवी का लाभ लेने की आशंका और जमानत का लाभ देने पर केस की जांच प्रभावित करने की आशंका के चलते कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की है। जमानत खारिज करते हुए कोर्ट ने लिखा है कि केस डायरी में उल्लेखित सामग्री से अपराध में अभियुक्ता की प्रथम दृष्टया संलिप्तता दिखती […]

राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात, सदन में ‘आपातकाल’ पर बयानबाजियों पर जताई नाराजगी

दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। राहुल ने सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं द्वारा संसद में आपातकाल पर की गईं टिप्पणियों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह पूर्ण रूप से राजनीति से प्रेरित था और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल राव ने इस बारे में जानकारी दी। आपातकाल पर बयानबाजी को नजरअंदाज किया जा सकता था- राहुल गांधी के सी वेणुगोपाल ने बताया कि ‘यह एक शिष्टाचार भेंट थी। राहुल गांधी को विपक्ष का नेता चुने जाने के बाद इंडिया (INDIA) के घटक दलों के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की।जब […]

कोरबा में सनसनीखेज मामला : कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में पिता की गाला दबाकर कर दी हत्या

कोरबा। जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां शहर के पटेल पारा बस्ती में एक कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेलपारा बस्ती निवासी 45 वर्षीय असीम दास की उसके 22 वर्षीय बेटे आकाश दास ने हत्या कर दी. शराब के नशे में पिता को मौत के घाट उतारने के बाद बेटा यह कहकर पिता को अस्पलात ले गया कि […]

बलौदाबाजार हिंसा मामला: कांग्रेस ने NSUI नेता सूर्यकांत वर्मा की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक षडयंत्र,पुलिस पर भी लगाए आरोप

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला में 10 जून को हुई हिंसक घटना मामले में पुलिस ने NSUI नेता सूर्यकांत वर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर गिरफ्तारी पर आपत्ती जताते हुए दावा किया है, कि वह घटना के समय वहां मौजूद नहीं था. इसके साथ ही कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन पर भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ राजनीतिक गिरफ्तारी के आरोप लगाए हैं.   कांग्रेस जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर और शैलेश नितिन त्रिवेदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए सूर्यकांत वर्मा की गिरफ्तारी को गलत बताया है. इसके साथ ही पीसी की वीडियो जारी कर दावा किया है […]

SECL के CMO के घर चोरों ने बोलै धावा,24 लाख के नगदी और जेवर पर किया हाथ साफ़

कोरबा।कोरबा जिले में कुसमुंडा क्षेत्र में SECL के CMO के घर में चोरों ने नगद कैश सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया. 24 लाख की चोरी की इस बड़ी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी मिलने पर पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची. वहीं घर पर लगे CCTV में चोरों की सारी एक्टिविटी कैद है जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है.   बता दें, एसईसीएल कुसमुंडा चिकित्सा विभाग के मुख्याधिकारी अरविंद कुमार के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर ऑफिसर कॉलोनी में स्थित C 5 निवास में यह चोरी की घटना हुई. जिसकी शिकायत मिलने पर कुसमुंडा थाना […]

सीएम विष्णुदेव साय कल जाएंगे दिल्ली,कैबिनेट विस्तार के संभावित नामों पर लग सकती है फ़ाइनल मुहर

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्‍तार की चर्चा के बीच मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय कल (28जून) फिर दिल्‍ली जा रहे हैं। इस बार वे संभावित नामों की सूची लेकर जा रहे हैं, जिस पर अंतिम मुहर लेकर लौटेंगे। सीएम की दिल्‍ली से वापसी का कार्यक्रम अभी स्‍पष्‍ट नहीं है। बता दें क‍ि दो दिन पहले सीएम विष्‍णुदेव दिल्‍ली गए थे, जहां उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान प्रदेश सरकार के कामकाज पर चर्चा के साथ ही कैबिनेट विस्‍तार पर भी बात हुई थी। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी और शाह से कैबिनेट विस्‍तार को हरी झंडी मिल गई है। अब […]

IND vs ENG Playing 11: जायसवाल को मिलेगा मौका? भारत के पास इंग्लैंड से बदला लेने का अवसर, जानें प्लेइंग 11

गयाना। वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में जारी टी20 विश्व कप 2024 अब अपने चरम की तरफ बढ़ रहा है। सुपर-8 के मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब 27 जून को सेमीफाइनल के मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया जिसे एडेन मार्करम की टीम ने नौ विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बना ली। वहीं, दूसरा मैच रात आठ बजे भारत और इंग्लैंड के बीच प्रोविंडेंस में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के पास इंग्लैंड से बदला लेने का सुनहरा मौका है। पिछले सेमीफाइनल में भारत को मिली थी हार टी20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल […]