10 साल बाद लोकसभा को मिला विपक्ष का नेता… जानिए अब राहुल गांधी के पास कौन से हैं अधिकार

दिल्ली। लंबे अंतराल के बाद लोकसभा में विपक्ष को नेता मिल गया है। राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया है। यह निर्णय मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA ब्लॉक के फ्लोर नेताओं की बैठक में लिया गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद 1980, 1989, और 2014 से 2024 तक खाली रहा है। नियमों के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए किसी भी विपक्षी पार्टी के पास लोकसभा की कुल संख्या का 10 फीसदी, यानी 54 सांसद होना आवश्यक है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में किसी भी विपक्षी पार्टी के पास 54 सांसद नहीं थे। अंतिम बार दिवंगत बीजेपी […]

नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कंटेनर की हुई टक्कर में लगी आग, दो लोग जिंदा जले

बेमेतरा। जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर में आग लग गई और दो लोग जिंदा जल गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है. यह मामला नादघाट थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे रायपुर बिलासपुर के पास स्थित ग्राम टेमरी के पास देर रात खड़े ट्रक में कंटेनर ने टक्कर मार दी. ट्रक से टकराते ही कंटेनर में आग लग […]

संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण ,द्रौपदी मुर्मू बोलीं- महिला सशक्तिकरण के नए युग की शुरूआत; किसान और गरीब परिवार पर भी फोकस

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में मुर्मू का यह पहला संबोधन है। नई लोकसभा का पहला सत्र गत सोमवार को शुरू हुआ था। इसके अलावा राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से शुरू होगा। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि मैं 18वीं लोक सभा के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। आप सभी यहां देश के मतदाताओं का विश्वास जीतकर आए हैं। देशसेवा और जनसेवा का ये सौभाग्य बहुत […]

सेमीफाइनल के दबाव में बिखरा अफगानिस्तान, द. अफ्रीका की आसान जीत, पहली बार T20 विश्व कप के फाइनल में

स्पोर्ट्स न्यूज़। टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच नौ विकेट से जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ओवर में 10 विकेट पर 56 रन बनाए। इस स्कोर पर ऑलआउट होना टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच में किसी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर है। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बनाए और मौजूदा टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। मौजूदा टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका और भारत की टीमें अब तक अजेय हैं। यह पहला मौका है जब दक्षिण […]

सीबीआई हिरासत में अरविंद केजरीवाल ने मांगी गीता, घर का बना खाना और बेल्ट

  दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में बुधवार को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की हिरासत जांच एजेंसी को देते हुए हिरासत अवधि के दौरान कुछ रियायतों के उनके अनुरोध को भी स्वीकार कर लिया। हिरासत के दौरान, केजरीवाल को अपना चश्मा बरकरार रखने, निर्धारित दवाएं लेने, घर का बना खाना खाने, भगवद गीता की एक प्रति रखने और अपनी पत्नी और रिश्तेदारों से रोजाना एक घंटे मिलने की अनुमति होगी। इसके अलावा केजरीवाल का एक और अनुरोध था। मुख्यमंत्री ने विशेष न्यायाधीश अमिताभ रावत को बताया कि जब उन्हें प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर […]

लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और तपस्या को कभी भुलाया नहीं जा सकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री ने आपातकाल स्मृति दिवस पर अपने निवास पर लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित ० सेनानियों के परिवारजनों को भी सम्मान समारोह में किया गया आमंत्रित ० लोकतंत्र सेनानी संघ ने किया मुख्यमंत्री को सम्मानित ० पिछले पांच वर्षाें से रोकी गई सम्मान निधि की राशि देने और सम्मान निधि फिर से शुरू करने के लिए किया सम्मान रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोकतंत्र सेनानियों का त्याग-तपस्या और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हें सम्मान देने के लिए राज्य सरकार द्वारा सम्मान निधि देना फिर से शुरू कर दिया गया है और पिछले पांच वर्षाें की रोकी गई सम्मान […]

राज योग गुरु अविनाश वंकर ने सिखाया योग

  राजिम। कौर हॉस्पिटल राजिम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व संध्या बेला में गर्भवती महिलाओं का फ्री चेकअप शिविर आयोजित किया गया था जिसमे गर्भवती बताओ का सोनोग्राफी मात्रा 500 रुपये में किया गया। इस कार्यक्रम योग गुरु अविनाश वंकर जी उपस्थित रहा। इस शिविर में अतिथि के रूप में नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष श्रीमती जितेंद्र रेखा सोनकर श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर उपस्थित रहे । योग शिविर व फ्री चेकअप शिविर का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ मुख्य अतिथि वह योग गुरु अविनाश वंकर द्वारा वह हॉस्पिटल संचालिका डॉक्टर गुरप्रीत कौर द्वारा किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत वंदन किया गया. तत्पश्चात नासिक से आए योग गुरु द्वारा अस्पताल […]

शिक्षा समाज के विकास में अहम भूमिका निभाता है – जनक ध्रुव

  शाला प्रवेशोत्सव में विधायक जनक ध्रुव बच्चों को पहले भोजन परोसा फिर बच्चों के साथ बैठकर लिया भोज का आनंद गरियाबंद। शिक्षा समाज के विकास में अहम भूमिका निभाता है, मानव जीवन के लिए शिक्षा काफी महत्वपूर्ण है, हम सभी क्षेत्रवासियों को आज संकल्प लेना है कि हमारे क्षेत्र के कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए अपने मोहल्ले गांव और क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित करना है, एक रोटी कम खायेंगे लेकिन अपने बच्चों को अवश्य पढायेंगें उक्त बाते बिन्द्रानवागढ विधायक जनक ध्रुव ने अपने संबोधन में कही। आज बुधवार को शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल मैनपुर नवमुडा में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्यअतिथि […]

रथ यात्रा के लिए जगन्नाथ युवा समिति ने किया विधायक रोहित साहू को आमंत्रित

  गरियाबंद। आगामी सात जुलाई को नगर में जगन्नाथ युवा समिति द्वारा जगन्नाथ जी की विशाल रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी में नगर के युवा एकजुट होकर जूते हुए है। रथ यात्रा में स्थानीय राजिम विधायक रोहित साहू भी शामिल होंगे। बुधवार को गरियाबंद सर्किट हाउस में मुलाकात कर युवाओं ने उन्हे आमंत्रित किया। मौके पर विधायक रोहित साहू ने भी यथा संभव कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। उन्होंने धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सराहना भी की।

मंदिर के गर्भगृह में पानी टपकने की कोई समस्या नहीं, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय ने दिया जवाब

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर के गर्भगृह में पानी रिसने की रत्तीभर भी समस्या नहीं है, पर बिजली की तारों की निर्माणाधीन कंड्यूट (पाइप) के रास्ते कुछ पानी भूतल पर जरूर दिखाई दिया था, जो कोई समस्या नहीं है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में छत से पिछले दिनों कथित रूप से बारिश का पानी टपकने की चर्चाओं के बीच जारी बयान में राय ने कहा कि जहाँ भगवान रामलला विराजमान है, वहाँ छत से एक भी बूंद पानी नहीं टपका है और न ही कही से पानी गर्भगृह में प्रवेश हुआ है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में पानी टपकने की कोई समस्या […]