आज का इतिहास 27 जून : चॉकलेट वेंडिंग मशीन को देखकर आया था ATM मशीन बनाने का ख्याल, जानें आज का रोचक इतिहास

पुराने समय में बैंक से पैसा निकालने का काम बड़ा ही झंझट भरा होता था. इसमें समय भी अधिक खर्च होता था और लोगों को परेशानी भी होती थी. इससे निजात पाने के लिए ‘जॉन शेफर्ड बैरन’ (‘John Shepherd Baron) को एक आईडिया आया. उन्होंने देखा कि जिस तरह चॉकलेट वेंडिंग मशीन (chocolate vending machine) में पैसे डालते ही चॉकलेट बाहर आ जाती है उसी तरह क्यों न एक ऐसी मशीन बनाई जाए जिसमें से पैसे निकल सके. बस फिर क्या था बैरन अपने काम पर लग गए. उन्होंने चॉकलेट वेंडिंग मशीन की तरह ही मशीन बनाई जिसमें 6 अंकों का एक पिन एंटर करना होता था. 6 अंकों का […]

CG Breaking: बीजापुर में CAF जवान ने खुद को मारी गोली, कैंप में मचा हड़कंप

बीजापुर। जिले के रामपुरम इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. CAF कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है. गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया. वहीं गंभीर रूप से घायल जवान को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर आलाअधिकारी मौके पहुंचे और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह पूरा मामला भोपालपट्टनम थाना अंतर्गत का है.   जानकारी के अनुसार, CAF कैंप रामपुरम में 15वीं डी कंपनी में जवान ने मारी खुद को गोली मार ली है. जवान की हालात गंभीर है,उसे बेहतरइलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया […]

अमरनाथ यात्रा : 29 जून से शुरू हो रही यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, पहले दिन दो हजार भक्तों को मिले टोकन

जम्मू। अमरनाथ यात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालुओं का ऑफलाइन पंजीकरण करने के लिए टोकन वितरण की सुविधा बुधवार से शुरू हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह के अंत में शुरू हो रही वार्षिक तीर्थयात्रा से पहले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की सुरक्षित आवाजाही का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। अमरनाथ स्थित गुफा मंदिर में शिवलिंग के दर्शन के लिए 52 दिवसीय इस तीर्थयात्रा की शुरुआत 29 जून से होगी। समुद्रतल से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस गुफा तक पहुंचने के लिए दो मार्गों से यात्रा की जाती है। पहला रास्ता अनंतनाग में 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग है जबकि दूसरा रास्ता गंदेरबल में […]

बारिश का कहर : पूर्वी यूपी और उत्तराखंड समेत 27 राज्यों में जमकर बरसे मेघ, 22 की गई जान; पूर्वोत्तर में बाढ़ का खतरा

दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर पूरे देश में जमकर बारिश हो रही है। असम, अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण व मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान बिजली गिरने और वर्षा जनित अन्य घटनाओं में 22 लोगों की मौत भी हो गई है। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में 28-30 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी […]

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में कराए गए भर्ती

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। पूर्व उप प्रधानमंत्री को एम्स के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और बताया जा रहा है कि यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। हालांकि, उनकी बीमारी के बारे में तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।उम्मीद है जल्द ही उनके स्वास्थ्य पर अपडेट आएगा। बीजेपी के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी इस समय 96 साल के हैं और इसी साल उन्हें देश के सबसे बड़े […]

आज का राशिफल 27 जून : जानिए मेष से लेकर मीन तक की राशियों के लिए गुरुवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आज आपसे किसी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। मिथुन […]

आज का पंचांग 27 जून : गुरुवार पर हो रहा है कई शुभ योग का निर्माण, पढ़ें दैनिक पंचांग

आज 27 जून 2024, गुरुवार का दिन है। साथ ही आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। सनातन धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही जीवन के सभी संकट को दूर करने के लिए व्रत भी किया है। पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर कई योग का निर्माण हो रहा है। Aaj Ka Panchang 27 June 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम रात 06 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। ऋतु – वर्षा चन्द्र राशि – कुम्भ सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सूर्योदय […]

श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम के लिए 850 तीर्थयात्री दुर्ग से स्पेशल ट्रेन से हुए रवाना

० तीर्थयात्रियों ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की श्री रामलला अयोध्याधाम दर्शन योजना से ननिहाल के निवासियों को अपने भांचा के दर्शन का मिल रहा शुभ अवसर ० मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अयोध्याधाम जा रहे तीर्थयात्रियों को दी शुभकामनाएं ० छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय सियाराम जय सियाराम की सुमधुर ध्वनि से गुंजायमान हुआ रेल्वे प्लेटफार्म रायपुर।अयोध्या में श्री रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भांचा राम के दर्शन के लिए अयोध्या धाम ले जाने श्री रामलला दर्शन योजना की शुरूआत की। आज इस योजना के अंतर्गत दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के 850 यात्री दुर्ग स्टेशन से रवाना हुए। […]

मुख्य सचिव ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन विधानसभा भवन के कार्यों की समीक्षा की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशानुसार नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन के कार्यों की समीक्षा की. इस महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की, जिसमें लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग, क्रेडा, उद्यानिकी विभाग, संस्कृति विभाग, एनआरडीए, और रायपुर के कलेक्टर शामिल थे.   मुख्य सचिव ने उन्हें निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के लिए निर्देश दिए और साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने विशेष ध्यान दिया कि यह सभी कार्य आपसी समन्वय से और त्वरित गति से पूरे हों. वहीं इस बैठक में विधानसभा सचिवालय के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम […]

विधायक जनक ध्रुव ने सिन्हा कलार समाज इकाई के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

गरियाबंद। सिन्हा कलार समाज इकाई तहसील गरियाबंद क्षेत्र के शपथ ग्रहण समारोह में बिंद्रनवागढ विधानसभा के विधायक जनक ध्रुव ग्राम काजनसरा पहुँचे। जहाँ समाज प्रमुखों एवं ग्रामीणों ने विधायक जनक ध्रुव का ढोल नगाड़ो व पुष्पमाला से स्वागत किया। विधायक जनक ध्रुव ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम नव नियुक्त पधाधिकारियो को बधाई दिया और कहा कि सिन्हा समाज बहुत प्रगतिशील समाज है, व्यवसाय के क्षेत्र में सिन्हा समाज अग्रणी समाज है। यह समाज अत्यंत मेहनतकश समाज है। उपस्थित युवाओं और समाज के लोगो को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने अपील किया। आगे कहा की नव नियुक्त पदाधिकारी अपने कार्यकाल में समाज में आने वाले सभी कार्यों और अपने कर्तव्यों […]