‘Sick Leave’ पर गए सभी कर्मचारियों पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने लिया एक्शन, दिया बर्खास्तगी का आदेश

नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ‘Sick Leave’ पर गए सभी कर्मचारियों को लेकर बड़ा नोटिस जारी कर दिया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ‘Sick Leave’ पर गए कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस के लगभग 25 कर्मचारियों (केबिन क्रू सदस्यों) को काम पर नहीं आने के कारण बर्खास्त कर दिया गया है और उनके व्यवहार के कारण हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। अचानक 100 से अधिक क्रू मेंबर्स के सिक लीव पर चले जाने के कारण एयरलाइन को पिछले दो दिनों में अपनी 90 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। नौकरी से निकाले जाने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ने की संभावना है और प्रबंधन आज केबिन […]

ओडिशा की सीमा पर मुठभेड़ में एक पुरुष नक्सली ढेर ,विस्फोटक सामग्री बरामद

गरियाबंद।छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर मुठभेड़ में एक पुरुष नक्सली ढेर हुआ है. बताया जा रहा है कि गरियाबंद जिले से लगे ओडिशा सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. गोली लगने से एक नक्सली की मौत हो गई. शोभा थाना क्षेत्र के गरिबा के जंगल से लगे सीमा पर नवरंगपुर पुलिस और ओडिसा एसओजी ने बड़ी कार्रवाई की है. नक्सली होने की सूचना पर बीती रात टीम ऑपरेशन पर निकली थी. कई राउंड गोलियां चलने के बाद सीजी सीमा की ओर नक्सली भागे. इस दौरान टीम ने फायरिंग की. गोली लगने पर एक नक्सली ढेर हो गया. पुलिस की टीम ने दैनिक उपयोगी और विस्फोटक सामान […]

शाबाश बेटियों … सीएम साय ने सिमरन शब्बा और महक अग्रवाल को दी बधाई

  रायपुर। सिमरन शब्बा और महक अग्रवाल को सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी और अपने ट्वीट में लिखा, शाबाश बेटियों…. दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बिटिया सिमरन शब्बा और महक अग्रवाल को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों, अभिभावकगण एवं शिक्षकों को मेरी शुभकामनाएं और जिन बच्चों के परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आए उनको निराश नहीं होना है। निरंतर मेहनत करते रहें, भविष्य में और बेहतर करने के कई मौके मिलेंगे। एक दिन सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी।

चंदिया-गिदर्री मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 2 लड़कियां गंभीर रूप से घायल

राजनांदगांव। जिले में चंदिया-गिदर्री मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। हादसे में 2 लड़कियां गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। डोंगरगांव थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह ने बताया कि ग्राम गिदर्री का रहने वाला रूपेश कुमार (24) अपनी बाइक (क्रमांक सीजी 07 जेडएस 1449) से अपनी रिश्तेदार भूमि पटेल (12) और दामिनी पटेल (12) को उमरवाही से लेकर अपने गृहग्राम वापस लौट रहा था। इस दौरान चंदिया-संबलपुर के बीच अंधे मोड़ पर उसकी बाइक को सामने से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। दूसरी बाइक (क्रमांक […]

CG हाईकोर्ट में 13 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश, जारी हुआ आदेश

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में समर वेकेशन घोषित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार 13 मई से सात जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस बीच 8 जून शनिवार और 9 जून रविवार होने की वजह से अब 10 जून से हाईकोर्ट में नियमित रूप से सुनवाई होगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान हाईकोर्ट में जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच का गठन किया गया है। हाईकोर्ट में समर वेकेशन के दौरान रजिस्ट्री विभाग खुला रहेगा और नियमित रूप से अधिकारी-कर्मचारी काम करेंगे। यानी कि इस दौरान एडवोकेट अपने पक्षकारों की तरफ से याचिकाएं दायर कर सकेंगे। अवकाश के दौरान अति आवश्यक प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। इसके […]

CG Board Result : 10 वीं में जशपुर की सिमरन ने मारी बाजी,12 वीं में महासमुंद की महक अग्रवाल ने किया टॉप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। CGBSC ने स्टूडेंट्स के परीक्षा परिणाम जारी कर दिये हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 75.61 प्रतिशत रहा है। वहीं 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 80.74 प्रतिशत सामने आया है। बता दें, इस बार दोनों कक्षाओं के बोर्ड परीक्षा में 6 लाख 6 हजार 578 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें 12वीं के 2.61 लाख और 10वीं के 3 लाख 45 हजार 543 स्टूडेंट्स परीक्षाओं में शामिल हुए थे। हर साल 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम हर साल 10 मई […]

अचानकमार टाईगर रिजर्व क्षेत्र के 25 ग्रामों के 112 बसाहटों में सौर संयंत्रों के माध्यम से 16 घंटे बिजली आपूर्ति का क्रेडा सीईओ ने किया औचक निरीक्षण   

रायपुर। क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी,  राजेश सिंह राणा, (आई.ए.एस.) जिला मुंगेली के क्षेत्रांतर्गत विभिन्न परियोजनाओं में चल रहे कार्यों एवं पूर्व से स्थापित सौर संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया गया,  जिसमें लोरमी क्षेत्र के ग्राम कोदवाबानी के हितग्राही  बैशाखुराम के सौर सुजला योजना फेस-04 अंतर्गत स्थापित सोलर पम्प एवं गैंजी के हितग्राही श्री माधोप्रसाद के यहां सौर सुजला योजना फेस-08 अंतर्गत स्थापित सोलर पम्प का निरीक्षण किया गया एवं हितग्राहियों से पम्प के सुचारू संचालन व उपयोगिता के संबंध में जानकारी ली गई साथ ही संयंत्रो के उचित रखरखाव के संबंध में एवं पम्प में किसी भी प्रकार की खराबी आने पर स्थापनाकर्ता इकाईयों के जमा सुरक्षा निधि से […]

आज का इतिहास 9 मई : महाराणा प्रताप का हुआ था जन्म, जानें अन्य अहम घटनाओं को

इतिहास के पन्ने पलटते हुए आज हम नौ मई तक आ पहुंचे हैं। यह दिन कई मायने में खास है। मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनाया गया मोहब्बत का अजीम शाहकार ताजमहल नौ मई के दिन ही बनकर पूरा हुआ था। इसके अलावा नौ मई का दिन एक दुखद घटना का गवाह भी बना जब 1993 में आज के दिन ही दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगों की मौत हुई। देश-दुनिया के इतिहास में नौ मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है… 1502: दुनिया के सबसे बड़े खोजी यात्री और […]

मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग में विदाई समारोह का आयोजन

रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग के बी.ए. एवं एम.ए. के विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह (फेयरवेल) का आयोजन किया गया। इस समारोह में कनिष्ठ विद्यार्थियों ने वरिष्ठ विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यर्थियों ने अपनी पुरानी यादें ताजा की और अपने अनुभव बांटकर इसे अपने जीवन का सबसे यादगार क्षण बताया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी एवं अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विदाई समारोह को यादगार बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवन के साथ किया गया। मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो.के.पी. यादव, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलसचिव गोकुलानंदा पंडा ने इस समारोह […]

Breaking: महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू कार्रवाई, प्रदेश के कई शहरों में कार्रवाई, सहेली और अलंकार ज्वेलर्स में मारा छापा

रायपुर/दुर्ग। महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में जुटा है. आज सुबह से ही ईओडब्ल्यू की टीम प्रदेश भर में रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव, कांकेर सहित अन्य जगहों पर एक साथ छापेमारी कर रही है. ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल भी कार्रवाई में शामिल हैं. दुर्ग में सराफा व्यापारियों के निवास और दुकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने रेड मारी है. सहेली ज्वेलर्स और अलंकार ज्वेलर्स के संचालक की दुकान और निवास पर सुबह-सुबह पहुंचकर दस्तावेजों की पड़ताल के साथ पूछताछ कर रही है. अलंकार ज्वेलर्स के संचालक प्रकाश सांखला के निवास पर पहले भी आईडी और ईडी की टीम छानबीन […]