राजधानी समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में छाए बादल, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बुधवार रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में गुरूवार सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। सुबह से छाए बादलों के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली है। प्रदेश के कई जगहों में आज बारिश हुई है और वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। बता दें कि, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, सूरजपुर, सरगुजा, अंबिकापुर, कोरबा, भाटापारा, धमतरी और […]

आज जारी होंगे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे, सीजीबीएसई की आफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे आज 12.30 बजे घोषित किए जा रहे हैं। इन दोनों ही कक्षाओं की मेरिट लिस्ट भी जारी होगी।मंडल अध्यक्ष रेणु पिल्लै और सचिव पुष्पा साहू नतीजे जारी करेंगी। ये परीक्षाएं मार्च में हुई थी। और रिकार्ड समय में मूल्यांकन पूरा होने के बाद आज घोषित किए जाएंगे। ये नतीजे पिछले वर्ष से पांच दिन पहले जारी किए जा रहे हैं। ये नतीजे सीजीबीएसई के आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र वहां रोल नंबर और संबंधित डिटेल के साथ अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। सचिव सुश्री साहू ने बताया कि प्रावीण्य सूची […]

CG Crime: कोरबा में सनसनीखेज मामला, कमरे में मिली 3 लाशें, ट्रिपल मर्डर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

कोरबा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक ही कमरे में पति-पत्नी और मासूम की लाश मिली है. घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. मामला में हत्या की आशंका जताई जा रही है. यह पूरा मामला उरगा थाना का है. जानकारी के अनुसार, उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकरीचोली के निवासी रजक परिवार में पति-पत्नी और दो साल की बच्ची की घर में लाश मिली है. आज सुबह जैसे ही घटना की जानकारी गांव वालों को लगी तो फ़ौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई. घटनास्थल […]

शराब घोटाला मामले में अनिल टुटेजा ने FIR को दी चुनौती, हाईकोर्ट में हुई बहस, अब जून में होगी अगली सुनवाई

बिलासपुर। शराब घोटाला मामले में आराेपी पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा ने ईडी की ओर से दर्ज की गई एफआईआर को चुनौती दी है. टुटेजा की ओर से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट सिध्दार्थ अग्रवाल ने बहस की तो वहीं शासन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी बुधवार को हाईकोर्ट में पेश हुए. दोनों तरफ से बहस अधूरी रही. अब मामले में अगली सुनवाई गर्मी की छुट्टी के बाद जून में होगी. बता दें कि अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा के खिलाफ 17 जनवरी 2024 को एंटी करप्शन ब्यूरो ने एफआईआर दर्ज की थी, जिसके खिलाफ दोनों ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल पिटीशन लगाई है. मामले […]

आज का राशिफल 9 मई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे, परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) आज के दिन आप अपने परिवार के साथ […]

आज का पंचांग 9 मई : गुरुवार व्रत पर दुर्लभ ‘शोभन’ योग समेत बन रहे हैं ये 4 संयोग, पढ़ें आज का पंचांग

धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही गुरुवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को अविवाहित एवं विवाहित महिलाएं करती हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं।वैशाख माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी। आइए आज का पंचांग और राहुकाल जानते हैं- आज का पंचांग (Panchang 09 May 2024) ज्योतिषियों की मानें तो वैशाख माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम […]

व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की तिथियों में किया गया संशोधन

  रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परिक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्य केन्द्र स्तरीय परीक्षाओं की तिथि घोषित होने के परिणाम स्वरूप पी.ए.टी/पी.व्ही.पी.टी., बीएससी (कृषि), बीएससी (उद्यानिकी), पशुपालन में डिप्लोमा और मत्स्यिकी विज्ञान में डिप्लोमा, प्री.बी.ए.बी.एड. और प्री बी.एससी बी.एड. की परीक्षाएं अब 09 जून 2024 को होगी। पूर्व में इन परीक्षाओं के लिए 16 जून की तिथि निर्धारित की गई थी। इसी प्रकार बी.एससी नर्सिंग-2024, पोस्ट बेसिक नर्सिंग-2024 एवं एम.एस.सी. नर्सिंग-2024 की परीक्षा 14 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। पूर्व में इन परीक्षाओं के लिए […]

डॉ. यूएस पैकरा बने डीएमई, सौंपा गया अधिष्ठाता के साथ अतिरिक्त प्रभार ,देखें आदेश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में डॉ. यूएस पैकरा को डीएमई (चिकित्सा शिक्षा संचालक) बनाए गए हैं. उन्हें अधिष्ठाता के साथ-साथ डीएमई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसका आदेश आज चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय ने जारी किया. बता दें कि डॉ. विष्णुदत्त डीएमई थे, उनके रिटायर होने के बाद डॉ. पैकरा को जिम्मेदारी दी गई है।  

IAS चंदन कुमार को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार,बनाए गए चिकित्सा शिक्षा आयुक्त

  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव IAS चंदन कुमार को आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. बता दें कि भारत सरकार ने IAS जनक प्रसाद पाठक आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा की ड्यूटी उत्तर प्रदेश में 5 मई 2024 से 4 जून 2024 तक लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगाई है. जिसके चलते राज्य शासन ने IAS चंदन कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी है.

सिकासार जलाशय का गेट 10 मई से होगा बंद,जल उपलब्धता के आधार पर लिया गया निर्णय

० जलाशय में 26.91 प्रतिशत ही जल बाकी गरियाबंद। सिकासार जलाशय से रबी फसल सिंचाई के लिए, राजिम मेला एवं निस्तारी हेतु 1 जनवरी 2024 से निरंतर पानी प्रदाय किया जा रहा है। जलभराव क्षमता के विरुद्ध जलाशय में उपलब्ध जल को ध्यान में रखते हुए 10 मई से सिकासार जलाशय का गेट बंद कर दिया जाएगा। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग गरियाबंद ने बताया कि सिकासार जलाशय की जलभराव क्षमता 198.88 मि.घ.मी. है। 2 मई 2024 की स्थिति में जलाशय में 53.54 मि.घ.मी. जल उपलब्ध है, जो कि जलाशय के पूर्ण जलभराव का मात्र 26.91 प्रतिशत है। चूँकि आगामी खरीफ फसल वर्ष 2024- 25 हेतु गरियाबंद, धमतरी जिले के […]