छत्तीसगढ़ विद्युत अभियंता संघ के महासचिव डॉ. इंजीनियर मनोज वर्मा ने राजस्व मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

  रायपुर (राजेंद्र ठाकुर) ।छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को उनके जन्मदिन के अवसर पर रायपुर स्थित उनके निवास में पहुँच कर छत्तीसगढ़ विद्युत अभियंता संघ के महासचिव इंजीनियर डॉ. मनोज वर्मा अधीक्षण यंत्री रायपुर शहर सर्किल छ.ग. स्टेट पावर कंपनी ने उनके मंगलमय दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री से 3266 से अधिक शासकीय स्कूलों में प्राचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की

  ० 3266 शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पदोन्नति से पूर्णकालिक प्राचार्य की पदस्थापना से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में होगा समुचित सुधार , शिक्षा हित में प्राचार्य पदोन्नति का आदेश शीघ्र जारी करें – सतीश प्रकाश सिंह प्रदेश संयोजक रायपुर। “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत हजारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की प्राचार्य पदोन्नति की आवाज़ को शासन तक पहुंचाने कारगर पहल की हैं। प्रदेश में विगत 11 वर्षो से 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्राचार्य के रिक्त पदों पर पात्रता रखने वाले नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक माध्यमिक शाला (स्नातकोत्तर […]

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर माध्यमिक शिक्षा मंडल में सदस्यों की नियुक्ति

रायपुर।शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) में सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर से आदेश जारी कर दिया गया है। मंडल में मान्यता प्राप्त संस्थाओं के प्राचार्यों, प्राध्यापकों और निजी संस्थाओं के सदस्यों के साथ ही पांच विधायकों को शामिल किया गया है। सदस्यों की नियुक्ति अवधि 3 वर्ष की है। नई सरकार के गठन के साथ ही पूर्व मंडल सदस्यों की नियुक्ति स्वमेव समाप्त हो गई थी। बिना सदस्यों के माशिमं के निर्णय लेने में परेशानी हो रही है। मंडल सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया तो फरवरी से […]

‘संवर_रहा_छत्तीसगढ़’ देशभर में कर रहा ट्रेंड: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार के सुशासन और समग्र विकास के छह माह पूरे हुए

रायपुर।छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के छह महीने पूरे होने पर #संवर_रहा_छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (एक्स) पर राष्ट्रपटल पर ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के तहत लोग सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की तारीफ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने 6 महीनों में ही छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, माओवादी समस्या का निदान और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सोशल मीडिया पर जनता के सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से यह स्पष्ट है कि श्री साय के त्वरित निर्णय-सख्त प्रशासन को सराहा जा रहा है और संवरते छत्तीसगढ़ के प्रति लोग आश्वस्त हैं।  

अगले महीने की इस तारीख से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र,10 दिनों का होगा सत्र

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र अगले महीने होगा। विधानसभा सचिवालय में इसे लेकर तैयारी शुरू हो गयी है। जल्द ही इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी जायेगी। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने मीडिया में एक सवाल के जवाब में बताया कि अगले महीने 22 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र होगा। मानसून सत्र 10 दिनों का होगा। विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से है। इसे लेकर संसदीय कार्यमंत्री ने प्रस्ताव भेजा था, मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र को अपने स्वीकृति दे दी है। 22 जुलाई से 31 जुलाई तक मानसून सत्र चलेगा। […]

आइसक्रीम के अंदर से निकली इंसान की कटी उंगली, ऑनलाइन ऑर्डर मिलने के बाद मचा हड़कंप

  मुंबई। महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई के मलाड क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने दावा किया है कि उसे ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर एक कटी हुई इंसानी उंगली मिली है। महिला ने इस घटना की तस्वीर साझा की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसने आधी से अधिक आइसक्रीम खा ली थी, लेकिन जब उसे कुछ गड़बड़ महसूस हुई, तो उसने देखा कि आइसक्रीम के अंदर एक इंसानी कटी हुई उंगली है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तहकीकात में यह बात सामने आई है कि आइसक्रीम कोन में वास्तव में इंसानी अंग […]

पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के CM के रूप में शपथ ली, चौना मीन बने डिप्टी CM

नेशनल न्यूज़। बुधवार को भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में पुनः निर्वाचित हुए पेमा खांडू ने गुरुवार को लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के.टी. परनायक ने ईटानगर के दोरजी खांडू कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री चौना मेन और 10 अन्य कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 12 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में एकमात्र महिला मंत्री गुरुवार को शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों में बियुराम वाहगे, न्यातो दुकाम, गेब्रियल डेनवांग वांगसू, वांगकी लोवांग, पासंग दोरजी सोना, मामा नटुंग, दासंगलु पुल, बालो राजा, केंटो जिनी और ओजिंग तासिंग शामिल हैं। बियुराम वाघे राज्य भाजपा अध्यक्ष हैं, जबकि दासंगलु […]

मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर, 18 जून से शुरू होंगी ये नई सुविधाएं, ऐसे करें हेलीकॉप्‍टर बुकिंग

जम्मू। वैष्‍णो देवी के भक्तों के लिए अच्‍छी खबर है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से ऐलान किया गया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 18 जून से विशेष हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी, जिसमें लोग जम्मू से वैष्‍णो देवी तक जा सकेंगे. अब तक हेलीकॉप्‍टर की सेवाएं कटरा से सांझीछत तक ही थी, जबकि अब लोग मंदिर के काफी करीब तक हेलीकॉप्‍टर से पहुंच पाएंगे. यह फैसला अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना करने का अवसर देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत किया गया है. इस हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग के लिए श्रद्धालुओं को श्री माता […]

NEET-UG Row: 1563 उम्मीदवारों के ग्रेस मार्क वापस, 23 जून को फिर से परीक्षा’, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

दिल्ली। नीट परीक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच गुरुवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र ने शीर्ष कोर्ट को बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नीट-यूजी 2024 के 1,563 उम्मीदवारों को ग्रेस अंक देने का निर्णय वापस ले लिया गया है। ऐसे उम्मीदवारों को 23 जून को फिर से परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। इसके नतीजे 30 जून को आएंगे। परीक्षा नहीं देने पर ग्रेस अंक लागू रहेंगे। बड़ी बात यह भी है कि सुप्रीम कोर्ट ने छह जुलाई को होने वाली काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।  

सुकमा में रूका हुआ है मानसून, 17 जून से छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

रायपुर । छत्तीसगढ़ में सुकमा में रुका दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। बुधवार 12 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून ने बीजापुर में दस्तक दी। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार यही रही तो आने वाले तीन से चार दिनों के भीतर ही मानसून रायपुर के साथ ही कुछ क्षेत्रों में भी प्रवेश करने की संभावना है। 17 जून से तो प्रदेश भर में अंधड़ व बारिश की गतिविधि भी बढ़ जाएगी। विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में सिस्टम में बदलाव की शुरुआत हुई है, इसके चलते अगले एक से दो दिनों में […]