हैरान करने वाला मामला : 13 वर्षीय लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर की मकान मालिक की हत्या, गिरफ्तार
नेशनल न्यूज़। लखनऊ पुलिस ने 13 साल की लड़की और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर तीन महीने पुरानी हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। वजीरगंज इलाके में नाबालिग लड़की और उसका 19 वर्षीय प्रेमी अपने मकान मालिक की हत्या के दोषी हैं, जो उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। एडीसीपी पश्चिम जोन, विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा, “आरोपियों की पहचान बंटी कश्यप और उसकी नाबालिग प्रेमिका के रूप में हुई। इन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) 302 के तहत हत्या का मामला पहले ही दर्ज किया गया था।” डीसीपी ने कहा, “पुलिस ने एक हथियार भी जब्त कर लिया है जिसका […]



