बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा चुनाव में मिले प्रचंड मतों मिली जीत के लिए आज निकालेंगे जन आभार रैली

० सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे नगर भ्रमण,लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर बृजमोहन करेंगे जन आभार रैली रायपुर। लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने प्रचंड मतों से विजय श्री प्राप्त की है आपको बता दें कि रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 575285 पांच लाख पछत्तर हजार दो सौ पिच्यासी मतों के बड़े अंतर से पटखनी देते हुए छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े अंतर से और पूरे देश में नौवें सबसे अधिक अंतर से विजय श्री हासिल करने वाले प्रत्याशी बने जिसको लेकर भाजपा एक भव्य जन आभार रैली निकालने की तैयारी में है […]

बलौदाबाजार हिंसा पर सरकार ने लिया कड़ा एक्शन,तत्कालीन कलेक्टर और एसपी किए गए निलंबित

  रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले पर साय सरकार सख्त है. सरकार ने तत्कालीन कलेक्टर के एल चौहान और एसएसपी रहे सदानंद को निलंबित कर दिया है. बुधवार को ही कलेक्टर और एसएसपी का तबादला कर दिया था. बताया जा रहा है कि घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने निलंबन की कार्रवाई की है.  

आंध्र प्रदेश: ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी भयानक टक्कर, 6 लोगों की मौत

नेशनल न्यूज़। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई।बता दें कि मछलीपट्टनम के डीएसपी सुभानी ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीतानपल्ली के पास एक ट्रैक्टर से टकराने के बाद ट्रक पलट गया, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारण की जांच कर रही है। वहीं, पांच लोगों को चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के […]

G7 Summit से पहले इटली की संसद में चले लात-घूसे, बिल को लेकर हुआ विवाद

  इंटरनेशनल न्यूज़। इटालियन संसद में बुधवार को एक बिल को लेकर सांसद आपस में भिड़ गए, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर वायरल हो रहा है। यह घटना तब हुई जब इटली ने पुगलिया में वार्षिक ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) शिखर सम्मेलन के लिए विश्व नेताओं की मेजबानी शुरू की। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विधेयक में कुछ क्षेत्रों को और अधिक स्वायत्तता देने की मांग की गई है। इस बीच, प्रस्ताव के विरोधियों ने दावा किया कि यह देश में उत्तर-दक्षिण विभाजन को और बढ़ा देगा और गरीब दक्षिण में और अधिक कठिनाई लाएगा। वीडियो में विपक्षी पार्टी के सदस्य लियोनार्डो डोनो को मंत्री रॉबर्टो काल्डेरोली को इतालवी […]

तीसरी बार पीएम बनने के बाद पहली विदेश यात्रा के लिए PM मोदी इटली रवाना, जॉर्जिया मेलोनी से करेंगे मुलाकात, G7 समिट में लेंगे हिस्सा

  दिल्ली। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए इटली रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी इटली में चल रही G7 समिट में हिस्सा लेंगे। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत को G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। इटली रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्यसागरीय क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मोदी ने तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत यूरोपीय देश रवाना होने से पहले एक बयान में यह बात कही।   प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘आउटरीच’ सत्र […]

कुवैत अग्निकांड: मृतकों के शवों को लेकर रवाना हुआ सुपर हरक्युलिस; 45 भारतीयों में 24 केरल व तीन UP के

  कुवैत /दिल्ली। कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों में 45 लोगों की पहचान भारतीयों के रूप में हुई है। इस इमारत में 196 प्रवासी श्रमिक काम कर रहे थे। मृतकों में तीन उत्तरप्रदेश, 24 केरल, सात तमिलनाडु और तीन आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। वहीं, भारतीय वायु सेना का एक विशेष विमान, सी-130जे मृतक 45 भारतीयों के शवों को लेकर शुक्रवार सुबह कोच्चि के लिए उड़ान भर चुका है। भारतीय दूतावास ने इस बारे में जानकारी दी है। दूतावास ने बताया कि विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी उसी विमान से वापस आ रहे हैं। कुवैत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 […]

आज का पंचांग 13 जून : गुरुवार व्रत पर सिद्धि योग का हो रहा है निर्माण, पढ़ें आज का पंचांग एवं राहुकाल

सनातन धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन देवताओं के गुरु देवगुरु बृहस्पति की भी उपासना की जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु मजबूत होने से जातक को सभी शुभ कार्यों में सिद्धि मिलती है। कारोबार में समय के साथ बढ़ोतरी होती रहती है। वहीं, रोजगार को भी नया आयाम मिलता है। कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए गुरुवार का व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत को विवाहित महिलाएं और कुंवारी लड़कियां करती हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से व्रती की हर मनोकामना पूरी होती है। आज का पंचांग (Panchang 13 June 2024) शुभ मुहूर्त ज्येष्ठ माह के […]

आज का राशिफल 14 जून : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका खुशखबरी से भरा रहेगा। जॉब के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने के चांस हैं। साथ ही स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आज आपसी मतभेद दूर होकर परिवार में एक शानदार माहौल देखने को मिलेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। आपके पार्टनर आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं, हो सकता है आपको व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़े। स्वास्थ्य कारणों से भी मन चिंतित रहेगा। परिवार में अपनों से कुछ बातों पर मतभेद हो सकता है। मिथुन दैनिक […]

अजीत डोभाल को मिला एक्टेंशन, बने रहेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

  नेशनल न्यूज़। अजीत डोभाल नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) बने रहेंगे। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। अजीत डोभाल को साल 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया था। इसके बाद 2019 में भी उनके कार्यकाल को बरकरार रखा गया था। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने में अजीत डोभाल की बड़ी भूमिका रही है। इसके अलावा पीके मिश्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव बने रहेंगे। बता दें कि नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 09 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। प्रधानमंत्री के साथ ही 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ […]

नए विधानसभा भवन के निर्माण समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक

० मुख्यमंत्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी रहे मौजूद ० नया रायपुर के नवीन विधानसभा भवन एवं विधायक विश्राम गृह समेत विधान सभा के अधिकारियों/कर्मचारियों के आवास निर्माण पर हुई चर्चा रायपुर।आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सभापतित्व में नवीन विधान सभा निर्माण संबंधी समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में नवा रायपुर (अटल नगर) में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन पर हुई चर्चा के दौरान मुख्य अभियंता द्वारा बताया गया कि नवीन विधान सभा का वर्क आर्डर अगस्त, 2022 को दिया गया था, कार्य पूर्ण होने की अवधि 24 माह, […]