सामूहिक गिरफ़्तारी देने पहुंचे बजरंग दल के नेता ,तेलीबांधा थाना के सामने किया चक्काजाम,जानें क्या है मामला

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में बीते 24 दिसंबर को हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर आज एक बार फिर माहौल गरमा गया। मामले में 7 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गिरफ्तारी देने पहुंचे, लेकिन तय रणनीति के तहत सिविल लाइन थाना जाने के बजाय पुलिस को चकमा देते हुए सीधे तेलीबांधा थाना पहुंच गए। यहां कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बता दें कि अचानक हुए इस प्रदर्शन से पुलिस भी सतर्क हो गई और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कार्यकर्ता […]

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण पर उतारा गुस्सा, युवक की धारदार हथियार से कर दी हत्या

बीजापुर। बीजापुर जिले के ग्राम एर्रापल्ली में बीती रात नक्सलियों ने फिर एक बार कायराना हरकत को अंजाम दिया। नक्सलियों ने यहाँ एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय पूनेम बुधरा, पिता जोगा, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों को उस पर पुलिस मुखबिरी का शक था, इसी आशंका के चलते उसे निशाना बनाया गया।   बता दें कि घटना बीते 26 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, दो अज्ञात व्यक्ति मृतक के घर में घुसे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। […]

Breaking : तमनार में कोयला खदान का विरोध, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

रायगढ़। रायगढ़ के तमनार ब्लॉक के धौराभाठा में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक में भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन परियोजना का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सीएचपी चौक पर धरने पर बैठे ग्रामीणों को हटाने गए पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। वहीं बस समेत कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग भी लगा दी। पथराव में महिला टीआई कमला पुसाम समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। गांव में भारी तनाव का माहौल है। मौके पर अतिरिक्त बल भेजा गया है।  

राजकुमार कालेज 12 साल से नहीं पटा रहा था टैक्स… नगर निगम ने वसूला 1 करोड़ 65 लाख रुपए

  रायपुर . जिस राजकुमार कालेज की शान में अब भी राजधानी रायपुर के काफी लोगों से सुन सकते हैं कि इस कालेज को पुराने राजाओं ने राजकुमारों को पढ़ाने के लिए बनाया था, उससे भी ऐसी गलतियां हुई हैं जो आम लोग करते हैं। मसलन, राजकुमार कालेज का बड़ा नाम है और फीस भी भरपूर है, लेकिन इसके प्रबंधन ने 2012-13 से लेकर अब तक यानी 2025-26 तक प्रापर्टी टैक्स ही नहीं अदा किया था। नगर निगम के राजस्व अमले ने जब नामचीन प्रापर्टीज का रिकार्ड खंगालना शुरू किया, तब वे यह जानकर हैरत में आ गए कि राजकुमार कालेज जैसे संस्थान ने एक दशक से ज्यादा समय से […]

राजधानी में 11 डिग्री तक गिरा तापमान, अगले 48 घंटे में और गिरेगा पारा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

रायपुर। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने के साथ ही सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। रायपुर में तापमान 11 डिग्री पहुंच चुका है, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के चलते ठंड और भी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर भी देखा जा सकता है। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रायपुर, […]

मुख्यमंत्री साय ने 4 वीर बालकों को वीरता सम्मान से किया सम्मानित

  ० धार्मिक आस्था एवं देश की रक्षा के लिए सिख समाज का योगदान अतुलनीय – मुख्यमंत्री साय रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज वीर बाल दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सिविल सोसाईटी द्वारा आयोजित वीरता सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर छत्तीसगढ़ प्रदेश के 4 वीर साहसी बालकों को सम्मानित किया जिसमें साहिब फतेह सिंह वीरता पुरस्कार श्री प्रेमचन्द साहू,साहिबजादा जोरावर सिंह वीरता पुरस्कार कु अंशिका साहू साहिबजादा जुझार सिंह वीरता पुरस्कार कु कांति सिंह, साहिबजादा अजीत सिंह वीरता पुरस्कार श्री ओम उपाध्याय को प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा साहिबजादों का बलिदान हमेशा लोगो को प्रेरित […]

अवैध रेत उत्खनन पर सख्त कार्रवाई 5 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को मौके पर किया गया जब्त

रायपुर।वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड द्वारा अवैध कटाई, अतिक्रमण और अवैध उत्खनन पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रबंध संचालक के निर्देश पर सभी परियोजना मंडलों में नियमित दिन एवं रात्रि गश्त की जा रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव वन सुरक्षा पर दिखाई दे रहा है।   कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर की टीम ने गश्ती के दौरान अरपा नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर पकड़ा। यह कार्रवाई कलमीटार बीट के कक्ष क्रमांक पी-1586 में की गई। सभी ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रेत भरी हुई थी, जिसमें लगभग 11 घन मीटर अवैध रेत […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर बना पावर हब, दो वर्षों में विद्युत ढांचे को मिली ऐतिहासिक मजबूती

० प्रदेश का पांचवां 400/220 केवी उपकेंद्र हर्राडांड में स्वीकृत रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी और जनहितकारी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विद्युत अधोसंरचना क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की जा रही है। बीते दो वर्षों में जशपुर जिला बिजली ढांचे के सशक्तिकरण की दृष्टि से एक पावर हब के रूप में उभरकर सामने आया है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए रणनीतिक और दीर्घकालिक निर्णयों के परिणामस्वरूप जिले में बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण व्यवस्था को नई मजबूती मिली है, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। साय सरकार ने जशपुर जिले के हर्राडांड में प्रदेश के पांचवें 400/220 केवी उच्च […]

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमला…, 2 लोगों की हत्या के बाद भारत ने दी वॉर्निंग

  दिल्ली। भारत ने बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की हालिया हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाने वाली हाल की घटनाओं की कड़ी को “चिंताजनक” बताया है और चेतावनी दी है कि ऐसी हिंसा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नई दिल्ली ने सीमा पार हो रही घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमलों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की निंदा की और उम्मीद जताई कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें सजा दी जाएगी। ‘लगातार दुश्मनी चिंता की […]

” विनोद कुमार शुक्ल अपने लेखन के जरिए ताजिंदगी मनुष्यता के पक्ष में खड़े रहे ”

० जन संस्कृति मंच ने कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल की याद में स्मृति सभा का आयोजन किया. रायपुर।जन संस्कृति मंच की रायपुर इकाई ने प्रसिद्ध कवि -कथाकार विनोद कुमार शुक्ल की स्मृति में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। शंकर नगर स्थित अपना मोर्चा कार्यालय में आयोजित की गई सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित रचनाकारों और शुक्ल के परिजनों ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल अपने लेखन के जरिए ताजिंदगी मनुष्यता के पक्ष में खड़े रहे. वे साधारण शब्दों में जो कुछ भी बुनते थे वह उन्हें असाधारण बना देता था. वे सच्चे अर्थों कवि थे.उनकी हर बात में कविता होती थीं. श्रद्धांजलि सभा में जसम रायपुर की […]