सीएम साय ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले छत्तीसगढ़ में 11 में से 11 सीटों पर जीत का दावा किया
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से एक दिन पहले प्रदेश की 11 में से 11 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव में बीजेपी के पक्ष में एक अच्छा वातावरण है. संगठन के सभी नेताओं ने चुनाव में खूब मेहनत की है. पूरे प्रदेश में जनता के बीच गए, और जो रिस्पांस मिला गई उससे हम 11 लोकसभा सीट जीतेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव समाप्ति की ओर है. पहले और दूसरे चरण का चुनाव हो चुका है. मेरे लिये यह चुनाव एक अनोखा चुनाव रहा […]



