ओवरटेक करते समय बाइक सवार तीन युवक बस से टकराए, दो की मौके पर ही मौत,एक ने रास्ते में तोड़ा दम
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ओवरटेक करने की वजह से बाइक सवार तीन युवक बस से टकरा गए। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के आंगेकेला मोड़ का है। जानकारी के मुताबिक जशपुर से 3 युवक बाइक से कुछ काम के लिए रायगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे गोसाईडीह आंगेकेला मोड़ के पास बस से टक्कर हो गई। मरने वाले तीनों युवक कोतबा थाना क्षेत्र के मधुबन के रहने वाले थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने […]



