भारत ने रच दिया इतिहास, T20 WC में सबसे छोटे स्कोर का बचाव किया; पाकिस्तान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत ने टी20 विश्व कप 2024 में इतिहास रच दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ही टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड बना दिए। यह टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम की पाकिस्तान पर सातवीं जीत रही। दोनों के बीच कुल आठ मुकाबले हुए हैं और भारत ने सात मैचों में जीत हासिल की है। एक में पाकिस्तान को जीत मिली। यह टी20 विश्व कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैचों की विनिंग स्ट्रीक है। टीम इंडिया ने इस मामले में पाकिस्तान और श्रीलंका को पीछे छोड़ा। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ और श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप में […]

आज का पंचांग 10 जून : आज मनाई जाएगी विनायक चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

आज विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। यह शुभ दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो जातक इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं, उनके ज्ञान और समृद्धि में वृद्धि होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं –   Aaj Ka Panchang 10 June 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शाम 04 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। ऋतु – ग्रीष्म चन्द्र राशि – कर्क सूर्योदय और सूर्यास्त का समय […]

आज का राशिफल 10 जून : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन

  मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ कार्य जिसकी पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग चल रही है, आज आपका वह कार्य शुरू होगा , जिससे आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार के साथ यह समय अच्छा बीतेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन अच्छा है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार आदि में सहयोगी पार्टनर के माध्यम से आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन से आध्यात्मिक माहौल का वातावरण […]

Breaking: जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादियों की गोलीबारी में 10 की मौत

जम्मू। रविवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक तीर्थस्थल से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई है। बस शिवखोड़ी मंदिर से कटरा लौट रही थी तभी आतंकियों ने उस पर हमला कर दिया। बस क्षतिग्रस्त हो गई और दुर्घटनास्थल पर शव बिखरे पड़े थे। घटनास्थल के दृश्यों में स्थानीय लोग बचाव कार्यों में मदद करते दिख रहे हैं, क्योंकि एम्बुलेंस तत्काल सहायता के लिए सड़क के किनारे खड़ी हैं। अधिकारियों ने शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि शिव खोड़ी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों की बस पर पोनी इलाके के तेरयाथ गांव में हमला हुआ। उन्होंने […]

मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी…नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ,पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू की बराबरी की

दिल्ली। मै नरेंद्र दामोदर दास मोदी… नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोदी 3.0 के कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली शिवराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट मंत्री पद की […]

3 करोड़ से अधिक का गबन,अग्रिम जमानत की याचिका खारिज

० सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर का मामला गरियाबंद। बिलासपुर हाईकोर्ट ने तीन करोड़ से अधिक के गबन के आरोपी को अग्रिम जमानत प्रदान करने पेश याचिका को खारिज कर दिया है। राज्य के सार्वजनिक खाते से तीन करोड़ से ज्यादा की राशि निकालने में आरोपी की भी संलिप्तता मानी गई है। किशोर कुमार दुबे निवासी दलदल सिवनी मोवा, जिला रायपुर ने सीआरपीसी की धारा 438 के तहत अग्रिम जमानत अर्जी पेश की थी। अपर सत्र न्यायाधीश, गरियाबंद ने गत 29. मई 2024 के आदेश द्वारा इसे खारिज कर दिया। आवेदक को पुलिस थाना मैनपुर, जिला-गरियाबंद में आईपीसी की धारा 120 (बी), 409, 420, 467, 468, 471 के तहत दंडनीय अपराध […]

तोखन साहू को भाजपा नेताओ ने दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में बधाई दी

रायपुर /दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सांसद तोखन साहू को मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेताओ ने दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में बधाई दी.

T20 World Cup IND V/s PAK: भारत-पाकिस्तान T20 में 596 दिन बाद आमने-सामने, 12 में से 8 मुकाबलों में भारत को मिली जीत

न्यूयॉर्क। टी20 विश्व कप का 19वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। भारतीय टीम ने जहां अपना पिछला मैच आयरलैंड के खिलाफ जीता था, वहीं पाकिस्तान की टीम को पिछले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ उलटफेर का सामना करना पड़ा था। इसका टीम इंडिया फायदा उठाना चाहेगी। भारत-पाकिस्तान 596 दिन बाद आमने-सामने भारत और पाकिस्तान टी20 प्रारूप में 596 दिन बाद आमने-सामने होंगी। पिछली बार दोनों टीमें इस प्रारूप में 23 अक्तूबर 2022 को भिड़ी थीं। टी20 विश्व […]

मुंबई एयरपोर्ट पर एक ही रनवे पर दो विमान, एक की लैंडिंग तो दूसरा उड़ने को तैयार, DGCA ने की कार्रवाई

मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक दुर्घटना के बाद कड़ी कार्रवाई करते हुए, जहां इंडिगो की एक उड़ान उसी रनवे पर उतरी, जब एयर इंडिया की एक उड़ान उड़ान भर रही थी, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने रविवार (जून) को 9) घटना में शामिल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) स्टाफ को पदच्युत कर दिया। लगभग विनाशकारी घटना के संबंध में एक बयान में, डीजीसीए ने कहा, “मुंबई हवाई अड्डे पर घटना में शामिल एटीसी कर्मचारियों को हटा दिया है, जहां इंडिगो की एक उड़ान रनवे 27 पर उतरी थी, जबकि एयर इंडिया की एक उड़ान अभी भी उड़ान भरने की प्रक्रिया में थी। ”   इसके अलावा, घटना के […]

Breaking: बिलासपुर सांसद तोखन साहू शामिल होंगे मोदी मंत्रिमंडल में, पीएमओ से आया फ़ोन

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से बिलासपुर के सांसद तोखन साहू मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण से पहले तोखन साहू को पीएमओ फोन आया था, जिसके बाद वे प्रधानमंत्री आवास पहुंचे.