अब AI आधारित गुगल अर्थ इंजन से होगी उदंती सीतानदी अभ्यारण की निगरानी

जीवन एस साहू गरियाबंद।अब क्लाउड कम्प्यूटिंग एवम AI आधारित गुगल अर्थ इंजन से होगी 1842 वर्ग किमी में फैले उदंती सीतानदी अभ्यारण की निगरानी, 400किमी बाघ कारीडोर पर भी होगी नजर।देश में पहली बार किसी अभ्यारण्य की मॉनिटरिंग सेटलाइट से होगी।रिमोट सेंसिंग पोर्टल से विभाग रखेगी डेटा जो वन्य प्राणी व वानिकी कार्य के लिए कारगर योजना बनाने में सहायक साबित होगी। उदंती सीता नदी अभ्यारण्य प्रशासन अब अपने 1842 वर्ग किलो मीटर इलाके में फैले क्षेत्र की सेटलाइट से मॉनिटरिंग करने जा रही है।क्लाउड कम्प्यूटिंग एवम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल कर गुगल अर्थ इंजन की मदद से रिमोट सेंसिंग का ऑपरेट किया जाएगा।गुगल अर्थ इंजन में मौजूद रिकार्ड को […]

छत्तीसगढ़ के वन प्रमुख श्रीनिवासराव की माता का निधन,वनमंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन बल प्रमुख IFS श्रीनिवास राव की माता श्रीमती सीता बाई का आंध्रप्रदेश के नंदीग्राम में हाल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार नंदीग्राम में ही किया गया है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए छत्तीसगढ़ के भी काफी लोग पहुंच रहे हैं, क्योंकि श्रीनिवास राव छत्तीसगढ़ कैडर के आईएफएस हैं और लगभग तीन दशक से वे दुर्ग और रायपुर समेत प्रदेशभर में कई जगह पदस्थ रहे हैं। शनिवार को प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप भी नंदीग्राम पहुंचे और दिवंगत श्रीमती सीताबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ बस्तर के नेता मद्दी श्रीनिवास राव भी थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वन […]

आज का इतिहास 9 जून : आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा का आज ही के दिन साल 1900 में रांची की जेल में निधन हुआ था

आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा का आज ही के दिन साल 1900 में रांची की जेल में निधन हो गया था. बिरसा मुंडा की उम्र भले ही छोटी थी, लेकिन कम उम्र में ही वे आदिवासियों के भगवान बन गए थे. 1895 में बिरसा ने अंग्रेजों द्वारा लागू की गई जमींदारी और राजस्व-व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई छेड़ी. बिरसा ने सूदखोर महाजनों के खिलाफ भी बगावत की. महाजन कर्ज के बदले आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर लेते थे. दूसरी ओर, अंग्रेजों ने इंडियन फॉरेस्ट एक्ट पास कर जंगलों पर कब्जा कर लिया.खेती करने के तरीकों पर बंदिशें लगाई जाने लगीं. दूसरी ओर, अंग्रेजों ने इंडियन फॉरेस्ट एक्ट पास कर जंगलों […]

रेलवे यात्री ध्यान दें ,छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 24 ट्रेनें 13 से 20 जून तक रहेंगी रद्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 24 ट्रेनें एक सप्ताह के लिए रद्द रहेंगी. 13 जून से 20 जून तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत मुदरिया स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी के लिए प्री-एनआई और एनआई का कार्य किया जायेगा. इस कार्य के कारण कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा और कुछ गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 2) दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक चँदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड – चिरमिरी पैसेंजर […]

छत्तीसगढ़ की बेटी निशु ने सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा, प्रदेश का नाम किया रोशन

बिलासपुर। शहर की बेटी निशु सिंह ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर शहर का नाम रोशन किया है। निशु ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए यह साहसिक उपलब्धि हासिल की। आक्सीजन की कमी, तेज तूफान और बर्फबारी जैसी चुनौतियों ने उनकी चढ़ाई को और भी कठिन बना दिया था। निशु ने अपने इस साहसिक अभियान के दौरान कई विपरीत परिस्थितियों का सामना किया। बेस कैंप से आगे बढ़ते हुए उन्हें आक्सीजन की कमी से जूझना पड़ा। इस दौरान, तेज हवाओं और बर्फबारी ने उनकी कठिनाई को और बढ़ा दिया। लेकिन निशु ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस से इन सभी चुनौतियों को पार किया। […]

दुर्ग के व्यवसायी के यहां डकैती,6 नकाबपोशों ने बंधक बनाकर ले गए नगदी और 35 तोला सोना

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में बीती रात टिंबर व्यवसायी के घर डकैती हो गई। पांच से 6 नकाबपोशों ने व्यवसासी के घर धावा बोल दिया। डकैतों ने हाथ पैर बांधकर घर से नगदी और 35 तोला सोना लूट कर लेकर गए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि डकैत मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। वहीं डकैती की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। आनन फानन में आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलगांव पुलिस व एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट ने मामले में जांच शुरू कर दी है। […]

मध्यप्रदेश : रीवा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, 2 ट्रकों में सीधी टक्कर, 4-5 लोग जिंदा जले

  रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार शाम को दो ट्रकों के बीच टक्कर के बाद लगी आग में एक महिला और एक बच्चे समेत कम से कम चार लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। रीवा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) साकेत पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जब दोनों ट्रक अत्यधिक ज्वलनशील माल ले जा रहे थे तभी करीब 10 किलोमीटर दूर बाईपास पर टकरा गए। उन्होंने बताया कि जले हुए वाहनों से शवों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। मृतकों में एक ट्रक चालक और उसका सहायक के साथ-साथ एक स्थानीय महिला और उसका 10 वर्षीय […]

सर्वसम्मति से सोनिया गांधी चुनी गईं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ,बोलीं- लोकसभा चुनाव में मोदी की ‘‘राजनीतिक और नैतिक हार” हुई है

दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को एक बार फिर से पार्टी संसदीय दल (सीपीपी) का प्रमुख चुना गया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर करारा प्रहार किया और कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी की ‘‘राजनीतिक और नैतिक हार” हुई है तथा उन्होंने नेतृत्व करने का अधिकार खो दिया है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी को सीपीपी प्रमुख नियुक्त करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसका पार्टी के तीन सांसदों गौरव गोगोई, तारिक अनवर और के. सुधाकरन ने अनुमोदन किया। फिर से […]

नरेंद्र मोदी के नाम दर्ज हैं ये अनोखे रिकॉर्ड, तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेते ही रचेंगे इतिहास

दिल्ली। आज देश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। वाराणसी से सांसद चुने गए नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी की लगातार तीसरी बार ताजपोशी भी अपने आप में एक कीर्तिमान होगा। 1962 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई नेता लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगा। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपने नाम कई रिकॉर्ड किए हैं। आइये जानते हैं इन कीर्तिमानों के बारे में… स्वतंत्रता के बाद पैदा होने वाले पहले पीएम 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके साथ ही वह भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति […]

आज का पंचांग 9 जून : जानें रविवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

आज रविवार का दिन है। यह शुभ दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं, उनके धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं –   Aaj Ka Panchang 9 June 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 03 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। ऋतु – ग्रीष्म चन्द्र राशि – मिथुन सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सूर्योदय – सुबह 05 […]