आज का राशिफल 9 जून: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज आप अपने आप को बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप कोई नया कार्यक्षेत्र आज चुन सकते हैं। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता आज आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा, ससुराल पक्ष से आपको कोई बड़ी सहायता मिल सकती है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा, किसी अपने के कारण आपका मन दुखी हो सकता है। आपने यदि कोई नया कार्य शुरू किया है, तो इस समय अपने साझेदारों से थोड़ा सतर्क रहें, नहीं तो नुकसान में जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में […]

कही-सुनी (09 JUNE-24) : मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कौन करेगा ?

रवि भोई की कलम से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार में छत्तीसगढ़ से कौन मंत्री बनेगा, यह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वैसे तीन नाम सुर्ख़ियों में हैं, ये हैं रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग के विजय बघेल और राजनांदगांव के संतोष पांडे। मंत्री पद की दौड़ में तीनों के नाम चलने के पीछे कारण भी हैं। बृजमोहन अग्रवाल अब तक कोई चुनाव नहीं हारे हैं और आठ बार से विधायक हैं। वे छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले सांसद भी हैं। इनका नाम देश में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले टॉप 10 सांसदों में भी है। इनकी पहचान जमीनी नेता के […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ निवास का लिया जायजा,अधिकारियों से सुविधाओं की ली जानकारी, दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में बने छत्तीसगढ़ के नए अतिथि गृह छत्तीसगढ़ निवास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम एवं लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज भी साथ रहे। देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में छत्तीसगढ़ के अतिथियों के ठहरने के लिए 60 करोड़ 42 लाख की लागत से छत्तीसगढ़ निवास का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री आज अतिथि गृह पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने […]

अंबेडकर अस्पताल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, पुलिस कर रही जांच

रायपुर। राजधानी के अंबेडकर अस्पताल में महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. अधीक्षक डॉ. एसबी एस नेताम ने बताया, महिला अस्पताल में ठेका कंपनी कॉल मी सर्विस से गार्ड की नौकरी कर रही थी.   मेकाहारा के एक रूम में अंदर से दरवाजा लगाकर महिला ने पंखे में फंदा लगाकर फांसी लगाई है. मौत के कारण का अभी कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मेकाहारा परिसर चौकी में तैनात रामाधार ध्रुव ने बताया, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में कॉल मी सर्विस ठेका […]

‘राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया जाए’, CWC की बैठक में प्रस्ताव पारित

दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति ने प्रस्ताव पारित कर दिया है कि पार्टी सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया जाना चाहिए। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली और केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव जीता है। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, “सीडब्ल्यूसी की इच्छा थी कि राहुल गांधी को विपक्ष का नेता चुना जाए।” वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अलपुझा से नवनिर्वाचित सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, “सीडब्ल्यूसी ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी जी से लोकसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी संभालने का अनुरोध किया।” सीडब्ल्यूसी के प्रस्ताव में चुनाव प्रचार में राहुल […]

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू समेत इन दशों के प्रमुख करेंगे PM मोदी के शपथ समारोह में शिरकत , पाक-चीन को लगेगी मिर्ची

दिल्ली। 9 जून की शाम को राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के तौर पर और उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें पर, भारत के पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इनमें श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे; मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधामंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ; नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे को निमंत्रण भेजा गया है। इन सभी नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने का निमंत्रण स्वीकार कर […]

केरल : कोच्चि में बड़ा हादसा, घर में आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

  केरल। कोच्चि में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अंगदिक्कादावु इलाके में एक घर में आग लगने से दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत हो गई।अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार यह घटना तड़के हुई। उन्होंने बताया कि आग घर की दूसरी मंजिल पर लगी | अग्निशमन सेवा के एक कर्मी ने कहा, ”हमें सुबह 5.20 बजे फोन आया। जब हमारी टीम घर पहुंची, मकान में आग लगी हुई थी। उस समय तक चारों लोगों की जलकर मौत हो गई थी।” हादसे के वक्त एक बुजुर्ग महिला नीचे सो रही थीं और उन्हें पास के एक घर में ले जाया […]

दो भाइयों की घर में सड़ी-गली हालत में मिली लाश, हत्या या आत्महत्या, पुलिस कर रही है जांच

  दुर्ग । जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. कुम्हारी के खारुन ग्रीन्स कॉलोनी में दो सगे भाइयों की सड़ी-गली लाश मिली है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. यह हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच कर रही है. यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, कुम्हारी पुलिस को शुक्रवार शाम 6.30 बजे खारुन ग्रीन्स कॉलोनी से फोन आया कि कॉलोनी के एक घर से बदबू आ रही है. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो घर के अंदरअलग-अलग कमरे में दो सगे भाई सुधांशु शर्मा और हिमांशु […]

Breaking: राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के रायपुर और डोंगरगढ़ के ठिकानों पर ईडी ED ने दी दबिश

रायपुर /डोंगरगढ़। लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आते ही छत्तीसगढ़ में ईडी (केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय) एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में एक्टिव हो गई है. ED ने आज शनिवार को रायपुर और राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ में दबीश दी है. ईडी ने मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और डोंगरगढ़ राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के रायपुर और डोंगरगढ़ स्थित ठिकानों पर ईडी की छापेमार कार्रवाई की है.   डोंगरगढ़ राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के रायपुर निवास पर ईडी की कार्रवाई जारी.बता दें, ED ने कस्टम मिलिंग मामले पर मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर रेड कार्रवाई की है. मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के […]

रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का 87 की उम्र में निधन

हैदराबाद। ईटीवी नेटवर्क और रामोजी फिल्म सिटी के प्रमुख रामोजी राव का 87 साल की उम्र में शनिवार को हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। कथित तौर पर उच्च रक्तचाप और सांस फूलने की समस्या के बाद उन्हें 5 जून को हैदराबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया था। वरिष्ठ भाजपा नेता जी किशन रेड्डी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि तेलुगु मीडिया और पत्रकारिता में उनका “उल्लेखनीय योगदान” सराहनीय है। रेड्डी ने एक्स पर पोस्ट किया, “रामोजी राव गरु के निधन से दुखी हूं। तेलुगु मीडिया और पत्रकारिता में उनका उल्लेखनीय योगदान सराहनीय है। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी […]