महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा,सुखोई लड़ाकू विमान हुआ क्रैश, पायलट और सह-पायलट सुरक्षित

नासिक। भारतीय वायुसेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान मंगलवार को क्रैश हो गया। हादसा महाराष्ट्र के नासिक में हुआ है। नासिक रेंज के विशेष महानिरीक्षक डी आर कराले ने बताया कि सुखोई एसयू-30 एमकेआई विमान के पायलट और सह-पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान शिरसगांव गांव के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। अधिकारी ने बताया कि विमान विंग कमांडर बोकिल और उनके दूसरे कमांडर बिस्वास उड़ा रहे थे। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। उन्हें एचएएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आगे बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई, […]

सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा की जीत बरक़रार, चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस की शशि सिंह को 64 हजार वोटों से हराया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब वोटों की गिनती के बाद परिणाम आना शुरू हो चुका है. सरगुजा लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत बरकरार रही. इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह को 64 हजार वोटों से हराया है. बता दें कि आजादी के बाद 1952 में सरगुजा लोकसभा अस्तित्व में आई. यह लोकसभा आदिवासी बहुल इलाका है. अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सरगुजा लोकसभा के लिए 17 बार आम चुनाव हो चुके हैं, जिसमें 9 बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव जीता है. 8 बार बीजेपी और जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है, लेकिन छत्तीसगढ़ बनने के बाद […]

कोरबा लोकसभा सीट में 11 राउंड की गिनती पूरी,कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 9584 वोटों से बनाई बढ़त

कोरबा। छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों में से एक है. अब तक 11 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 9584 वोटों से आगे चल रहीं. ज्योत्सना महंत को 362652 और भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को 278436 वोट मिले हैं. बता दें कि इस सीट पर अब तक तीन बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं, जिसमें दो बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की जीत हुई है. इस लोकसभा की स्थापना परिसीमन के दौरान 2008 में हुई थी. इस सीट पर 2009 में पहली बार लोकसभा के चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी चरणदास महंत ने चुनाव जीता था. इस […]

रायपुर लोकसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल फिर से इतिहास रचने की ओर, 2 लाख वोटों से पीछे हैं विकास उपाध्याय

रायपुर । भाजपा BJP के कद्दावर नेता व आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर इतिहास रचने की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। दोपहर 1 बजे की स्थिति में वे कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय से 2 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा की 11 पर मतदान जारी है। मतगणना के दौरान छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा अब तक 10 सीटों पर आगे चल रही है। चौथे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशियों के चेहरे खिले हुए हैं। इन सीटों पर राजनीतिक समीकरण भी […]

Odisha Election Breaking: रुझानों से ओडिशा BJD सफाचट, बन गई भाजपा की सरकार,

  भुवनेश्वर। ओडिशा में लोकसभा सीटों की बात करें तो भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है। बीजद 1 सीट पर और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। ओडिशा में विधानसभा सीटों की बात करें तो भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है। बीजद 59 सीट पर और कांग्रेस 13 सीट पर आगे चल रही है। इनके अलावा सीपीआई (एम) 1 सीट पर आगे है। वहीं, 2 सीट निर्दलीय के खाते में जाती हुई दिखाई दे रही है।

छत्तीसगढ़ में अब तक रुझानों में बीजेपी को जबरदस्त बढ़त, बस्तर में महेश कश्यप के कवासी लखमा को 18 हजार वोटों से छोड़ा पीछे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में मतगणना जारी है. अब तक के रुझानों में भाजपा जबरदस्त बढ़त बनाई हुई है. बस्तर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने जबरदस्त बढ़त बना ली है. महेश कश्यप 18 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप का सीधा मुकाबला कवासी लखमा से है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में 11 लोकसभा सीटों में मतदान हुआ. पहले चरण में 19 अप्रैल बस्तर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनंदगांव, महासमुंद, कांकेर, तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांचगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर लोकसभा सीट में मतदान हुआ. बस्तर लोकसभा में इस […]

Loksabha Election Result: NOTA ने तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड, इंदौर में मिले 1 लाख से ज्यादा वोट

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर में NOTA को जमकर वोट मिल रहे हैं। अब तक के सभी रिकाॅर्ड को तोड़ते हुए NOTA को 144842 वोट मिले है। लोकसभा चुनाव की जारी मतगणना के दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर में ‘नोटा'(उपरोक्त में से कोई नहीं) ने बिहार के गोपालगंज का पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक 51,864 वोट हासिल कर लिए हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में ‘नोटा’ को बिहार की गोपालगंज सीट पर सर्वाधिक वोट मिले थे। तब इस क्षेत्र के 51,660 मतदाताओं ने ‘नोटा’ का विकल्प चुना था और कुल मतों में से करीब पांच प्रतिशत वोट ‘नोटा’ के खाते में गए थे। उच्चतम न्यायालय के फैसले के […]

lok sabha Election Results 2024 : महासमुंद लोकसभा सीट में भाजपा-कांग्रेस का सीधा मुकाबला ,प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी 6113 वोटों से आगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में मतगणना जारी है. अब तक के रुझानों में भाजपा जबरदस्त बढ़त बनाई हुई है. महासमुंद लोकसभा सीट में भाजपा लीड कर रही है. भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी 6113 वोटों से आगे चल रहीं हैं. इस सीट में भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी का कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रधवज साहू से सीधा मुकाबला है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में 11 लोकसभा सीटों में मतदान हुआ. पहले चरण में 19 अप्रैल बस्तर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनंदगांव, महासमुंद, कांकेर, तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांचगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर लोकसभा सीट में मतदान हुआ. महासमुंद लोकसभा में इस […]

Stock Market LIVE: शेयर बाजार में भारी-भरकम गिरावट, सेंसेक्स 3700 अंक तो निफ्टी 1,100 अंक गिरा, India VIX 30% उछला

मुंबई। मंगलवार (4 जून) को लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और बाजार में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। आज का दिन स्टॉक मार्केट के लिए अहम रहने वाला है। सेंसेक्स करीब 3658 अंकों की गिरावट के साथ 72,809 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 1,151 अंकों की गिरावट है, ये 22,112 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह में सेंसेक्स करीब 1.80% गिरकर 75,180 के आसपास खुला। निफ्टी भी 1.70% से ज्यादा की गिरावट लेकर 22,900 के ऊपर खुला। निफ्टी बैंक 1.90% की गिरावट के साथ निफ्टी 50,000 के लेवल पर खुला। India VIX में आज 30 फीसदी […]

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव : रायपुर सीट से बृजमोहन अग्रवाल 1 लाख 11 हजार वोटों के साथ कर रहे हैं लीड

रायपुर । बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल 1 लाख 11 हजार वोटों के साथ लीड कर रहे है। दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 59204 मतों से आगे, 2 – राजनांदगांव से बीजेपी प्रत्याशी संतोष पाण्डेय 5059 मतों से आगे, 3 – बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू 9844 मतों से आगे, 4 – रायगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 56767 मतों से आगे, 5 – बस्तर से बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप 1241 मतों से आगे, 6 – कांकेर से बीजेपी प्रत्याशी भोजराज नाग 12274 मतों से आगे, 7 – महासमुंद से बीजेपी प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी 1727 मतों आगे, 8 – कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 5941 मतों से […]