लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण,अब तक 738 ने डाला हथियार

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पुलिस को सफलता मिल रही है. लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण (Naxalites surrender) किया है. ये सभी भैरमगढ़ और मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे.   पुलिस की अपील का माओवादियों पर व्यापक असर हो रहा है. हिंसा की राह छोड़कर लोकतंत्र और सविंधान में विश्वास जताते हुए ‘लोन वर्राटू अभियान’ से प्रभावित होकर 18 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पित माओवादी भैरमगढ़ और मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे. ये सभी माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना और नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे. बता दें कि लोन वर्राटू अभियान […]

बड़ी खबर : महादेव सट्टा एप मामले में कार्रवाई, कोलकाता और गोवा से 10 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। कोलकाता में महादेव के रेडी अन्ना ऐप से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले 8 सटोरियों को रायपुर सायबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों से करोड़ों की सट्टापट्टी जब्त की गई है. महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने भी गोवा से भिलाई निवासी रितेश यादव और राहुल वकटे को गिरफ्तार किया है. इन दोनों को एसीबी/ईओडब्ल्यू कुछ देर में कोर्ट में पेश कर सकती है. पुलिस के मुताबिक, कोलकाता के 24 परगना न्यूटाउन गोलाबारी इलाके के एक फ्लैट से ऑनलाइन सट्टा संचालित हो रहा था. रायपुर सायबर सेल की टीम ने फ्लैट में दबिश देकर ऑनलाइन सट्टे के मास्टर माइंड के सबसे बड़े […]

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेन 14 दिनों तक रहेगी रद्द,विजयवाड़ा -गोधरा जं के बीच तीसरी रेलवे लाइन का होगा कार्य

रायपुर। दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद रेल मण्डल के काजीपेट जं-कोंडापल्ली सेक्शन एवं विजयवाड़ा रेल मण्डल के विजयवाड़ा -गोधरा जं के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य जाएगा, इस लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है.   रद्द होने वाली गाड़ी :- 01. दिनांक 01, 04, 08, 11, 15, 18 एवं 22 मई, 2024 को कोरबा से चलने वाली 22647 कोरबा-कोचुवेलि एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 02. दिनांक 29 अप्रैल, 02, 06, 09, 13, 16 एवं 20 मई, 2024 को कोचुवेलि से चलने वाली 22648 […]

महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर सीटों में 26 अप्रैल को वोटिंग, अति संवेदनशील इलाकों के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए मतदान दल

गरियाबंद। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर सीटों में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं अति संवेदनशील इलाका आमामोरा ओंड के लिए हेलीकॉप्टर से दल रवाना हुआ. कलेक्टर ने सभी को गुलाब फूल भेंट कर शुभकामनाएं दी. कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अति संवेदनशील इलाका आमामोरा ओंड के लिए हेलीकॉप्टर से मतदान दल को रवाना कर उन्हे गुलाब फूल भेंट कर शुभकामनाएं दी. दोनों बूथ के लिए 6 दल के अलावा उतने ही संख्या में रिजर्व दल मिलाकर कर कूल 12 दलों को प्रशासन ने 48 घंटे पहले रवाना कर दिया है. पुलिस परेड ग्राउंड में सेना के हेलीकॉप्टर से उन्हे रवाना किया गया है. […]

पतंजलि ने फिर छपवाया माफीनामा, SC के फटकार के बाद किए ये बदलाव

नेशनल न्यूज़। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से भ्रामक विज्ञापन मामले में सवाल पूछे जाने के बाद बुधवार को पतंजलि ने एक बार फिर अखबार में माफी छपवाई है। इस बार इसका आकार भी पहले से ज्यादा बड़ा है। गौरतलब है कि पतंजलि ने एक दिन पहले भी ऐसा ही एक माफीनामा छपवाया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इसकी जानकारी मांगते हुए पतंजलि से पूछा था कि क्या उसकी माफी उसके विज्ञापनों जितनी बड़ी है। रामदेव और उनके साथी बालकृष्ण की तरफ से अखबार में छपवाई गई माफी का आकार एक अखबार के पन्ने का लगभग तीन-चौथाई है। इसमें बड़े-बडे़ अक्षरों में ‘बिना शर्त के माफी’ (Unconditional Apology) लिखा है। साथ […]

महाकाल के गर्भगृह में बांधी गई 11 कलशों की गलंतिका,जानिए क्या है वजह

उज्जैन। आम मनुष्य की भांति भगवान को भी गर्मी से बचने के लिए कई प्रकार के जतन किए जाते हैं। वहीं आम मनुष्य गर्मी से बचने के लिए घरों में कूलर, पंखे, AC का इस्तेमाल करते हैं। तो वहीं उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भगवान को गर्मी से बचने के लिए उपाय किए गए हैं। वहीं बुधवार प्रातः हुई भगवान महाकाल की भस्म आरती में भगवान महाकाल को गर्मी से बचने के लिए 11 नदियों के नाम की मटकियां ठंडे पानी की बांधी गई है, जिसमें से निरंतर शाम 5:00 बजे तक ठंडे जल प्रवाहमन करती रहेगी। वही इससे भगवान को शीतल एवं ठंडक महसूस होगी। 22 […]

अंबिकापुर में गरजे पीएम मोदी, कहा-कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट… जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी

सरगुजा। अंबिकापुर में पीएम मोदी ने कहा, अब कांग्रेस का कहना है कि वो Inheritance Tax लगाएगी, माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट… जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस का ये मंत्र […]

नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोला,कुकर बम बनाने का सामान जब्त

  नारायणपुर। नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोला। हालांकि जवानों के पहुंचते ही सारे नक्सली मौके से भाग निकले। सुरक्षाबलों ने कैंप को ध्वस्त कर दिया है। मौके से बम बनाने का सामान समेत अन्य विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं। मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बड़ेरायनार के जंगल और पहाड़ में नक्सलियों की मौजूदगी है। इस सूचना पर जिला पुलिस बल, DRG, बस्तर फाइटर्स और CRPF की 16वीं बटालियन की संयुक्त टुकड़ी को मौके के लिए निकाला गया। सर्चिंग करते हुए जवान इस इलाके के जंगल में पहुंचे। इधर जवानों […]

कब है विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत, व्रत से मिलेगी आर्थिक संकट से मुक्ति, जानें शुभ मुहूर्त-चंद्र दर्शन का समय

विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत करना स्त्री एवं पुरुषों के लिए शुभ फलदाई होता है. इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है. इस व्रत को करने से व्यक्ति के जीवन में मंगल का आगमन होता है. इसके साथ ही व्यक्ति को सभी प्रकार के आर्थिक संकटों से भी निजात मिलता है. हर वर्ष वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विकट संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है. इस साल 27 अप्रैल 2024 को विकट संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी. इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है. इस व्रत को शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्ति के लिए रखा जाता है. इस व्रत को […]

दूसरे चरण में प्रदेश के तीन सीटों पर 26 को होगा मतदान, जानें कहां कितने से कितने बजे तक होगी वोटिंग

रायपुर। लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान वाले निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा. दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, महासमुंद व कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान होगा (Lok Sabha Election Voting date). दूसरे चरण की तीनों सीटों पर कुल 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान हैं. इनमें 3 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में सर्वाधिक 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं, महासमुंद से 17 व कांकेर सीट से 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 52,84,938 मतदाता करेंगे. दूसरे चरण में 6567 मतदान केन्द्र बनाए हैं, जिनमें 2 सहायक मतदान केन्द्र हैं. दूसरे चरण में […]