20 साल से मूलभूत सुविधाओं की मांग के लिए जूझ रहे 30 से भी ज्यादा गांव के लोगों ने किये चुनाव का बहिष्कार,नहीं करेंगे मतदान

गरियाबंद। उदंती अभ्यारण्य के भीतर बसे 30 से भी ज्यादा गांव में अचानक गायब हो गए चुनावी बैनर पोस्टर, चुनाव बहिष्कार के लिए बैठकों का दौर भी शुरू हो गया. ग्रामीणों का आरोप है कि 20 साल से मूलभूत सुविधाओं की मांग के लिए जूझ रहे इस बार मतदान नहीं करेंगे. वहीं इसपर प्रशासन का दावा है कि चुनाव बहिष्कार नहीं होगा, मांगे पुरी की गई है. उदंती सीता नदी अभ्यारण के भीतर बसे कई गांव में इन दिनों चुनाव बहिष्कार को लेकर बैठकों का दौर शुरू है. प्रशासन के लाख समझाइए और जागरूकता अभियान के बावजूद कई गांव आज भी चुनाव बहिष्कार के लिए अड़ा हुआ है. अमित तुकाराम […]

बेहद दुखद :अनजाने में पिता ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची के ऊपर कार चढ़ा दी ,मौत

नेशनल न्यूज़। बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में अनजाने में पिता ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची के ऊपर कार चढ़ा दी जिससे उसकी कुचलकर मौत हो गई। यह दुखद घटना वहां पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार चलाते समय पिता को पता ही नहीं चल पाया कि उसके कार के नीचे उसकी बच्ची दबी हुई है और वह आराम से कार को आगे बढ़ाते निकल गया जिससे बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सोमवार को पीड़ित परिवार किसी शादी समारोह से वापस घर लौटा था और कार से उतरकर सभी लोग घर के अंदर गए इस दौरान पिता ने गाड़ी से सारा सामान […]

पीएम मोदी आज सरगुजा में करेंगे चुनावी सभा,जनसभा में दिग्गज कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री बीजेपी में होंगे शामिल

रायपुर। पीएम मोदी ने रायपुर राजभवन में विभिन्न सामाजिक संगठनों से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक सामाजिक संगठनों को पीएम मोदी से मुलाकात के लिए सुबह 6 से 7 तक समय मिला था। पीएम मोदी ने कई विषयों पर सभी से चर्चा की है। फ़िलहाल मुलाकात कर सामाजिक संगठन के जन प्रतिनिधि राजभवन से निकल गए गए। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री बीजेपी में होंगे शामिल बता दें कि पीएम मोदी साढ़े 8 बजे सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। वे माना एयरपोर्ट से सरगुजा के लिए उड़ान भरेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री बीजेपी में शामिल होंगे। पीएम […]

रायपुर लोकसभा में 38 प्रत्याशी मैदान में,23 लाख 75 हजार 379 मतदाता तय करेंगे इनका भविष्य

रायपुर। रायपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर रायपुर लोकसभा निर्वाचन से संबंधित जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि ”रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. जिसमें बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग और अभनपुर शामिल हैं. उन्होंने बताया कि यहां होने वाले तृतीय चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रक्रिया की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस बार रायपुर लोकसभा क्षेत्र से 44 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था. इनमें से 6 लोगों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद रायपुर लोकसभा के लिए 38 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है”. जिला […]

आज का इतिहास 24 अप्रैल : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का है आज जन्मदिन

साल 1973, आज ही का दिन. मुबंई के मराठी परिवार में एक बच्चे का जन्म हुआ. नाम रखा गया सचिन, क्योंकि बच्चे के पिता को संगीतकार सचिन देव बर्मन बहुत पसंद थे. उस वक्त तक पिताजी भी नहीं जानते थे कि एक कलाकार के नाम पर जिस बच्चे का नाम रखा गया है, वो एक दिन अपनी कला से करिश्मा कर दिखाएगा. सचिन तेंडुलकर का हुआ था जन्म सचिन बड़े हुए तो इनके पिता ने इनका दाखिला क्रिकेट के ‘द्रोणाचार्य’ कहे जाने वाले रमाकांत आचरेकर के यहां करा दिया जिन्होंने सचिन की क्रिकेट प्रतिभा को अच्छी तरह से निखारा. सचिन को गेंदबाजी का भी शौक था. बल्लेबाज बनने से पहले […]

दूसरे चरण के मतदान के लिए आज शाम को थम जाएगा चुनावी शोर,13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर डाले जाएंगे वोट

रायपुर। चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए आज शाम को चुनावी शोर थम जाएगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। दूसरे चरण में कर्नाटक की सबसे ज्यादा 14 सीटों पर मतदान होगा। वहीं राजस्थान की 13 और छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरी तरफ, तीसरे चरण के मतदान के लिए नाम वापसी की तारीख बीतने के बाद कुल उम्मीदवारों की तस्वीर भी साफ हो गई है। तीसरे चरण के तहत 7 मई को 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों की […]

आज का राशिफल 24 अप्रैल : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपका घाटा हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें। नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) आज […]

आज का पंचांग 24 अप्रैल : आज से हो रही है वैशाख माह की शुरुआत, पढ़िए दैनिक पंचांग

आज 24 अप्रैल 2024, बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज इस दिन से वैशाख माह की शुरुआत हो रही है। आज इस तिथि पर ज्योतिष शास्त्र में शुभ और अशुभ माने गए कई योग का भी निर्माण हो रहा है। आज का पंचांग (Panchang 24 April 2024) वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त – पूर्ण रात्रि नक्षत्र – स्वाति वार – बुधवार ऋतु – ग्रीष्म शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 04 बजकर 19 मिनट से 05 बजकर 03 मिनट तक विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 51 मिनट से 07 […]

रेलवे यात्रियों के लिए परेशानी की खबर, कई ट्रेनें हुई रद्द,देखें कैंसल ट्रेनों की लिस्ट

रायपुर। रेलवे की ओर से यात्री सुविधाओं के लिए किया जा रहा विस्तार यात्रियों के लिए ही मुसीबत बनता जा रहा है. बीते दिनों रेलवे द्वारा रायपुर मंडल के अंतर्गत रायपुर-दुर्ग सेक्शन में सरोना और कुम्हारी के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और अन्य अपग्रेडेशन कार्य के चलते 19 गाड़ियां रद्द की गई थी. इसके बाद अब एक बार फिर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फिसला किया है. रेलवे के अनुसार, दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद रेल मण्डल के काजीपेट जंक्शन कोंडापल्ली सेक्शन और विजयवाड़ा रेल मण्डल के विजयवाड़ा-गोधरा जंक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य जाएगा, जिसके चलते […]

मतदाता जागरूकता के लिए अनूठा हस्ताक्षर अभियान,4 किलोमीटर कपड़े में 6 लाख लोगों ने किए हस्ताक्षर

कवर्धा। लोकतंत्र के महापर्व में कबीरधाम जिले के सभी ग्रामों के मतदाताओं को एक सूत्र में बांधते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लिए अनूठा हस्ताक्षर महाअभियान चलाकर जोड़ा गया. हस्ताक्षर अभियान में जिले के लगभग 6 लाख नागरिकों ने 4 किलोमीटर कपड़े में हस्ताक्षर कर 26 अप्रैल को मतदान के लिए प्रेरित किया. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने मंगलवार को स्वामी करपात्री आउटडोर स्टेडियम में हस्ताक्षर अभियान का समापन किया. इस आभियान के तहत जिले के सभी गांव में पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इसके लिए प्रत्येक गांव में कपड़े पर उन गांव के मतदाताओं ने हस्ताक्षर किया. इसके बाद सभी गांव […]