कथा सुनने अमलेश्वर पहुंचे बुजुर्ग की लू लगने से मौत,कई लोग हुए डिहाइड्रेशन का शिकार

रायपुर। अमलेश्वर के कथा स्थल पर कथा सुनने धरसीवा के 70 वर्षी तीरथ राम साहू पहुंचे थे। तीरथ राम साहू को अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़े उसके साथ जो परिजन थे वह उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र अमलेश्वर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा बुधवार को अमलेश्वर में कथा स्थल के बाजू में ही बने अस्थाई हेल्थ कैंप में इलाज करा रहे है। बता दें अमलेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा कथा कर रहे हैं। शिव महापुराण कथा स्थल अमलेश्वर में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यहां पर कथा सुनने आए कई श्रोता दस्त सहित डिहाइड्रेशन के […]

जम्मू में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी यूपी की बस खाई में गिरी, 15 की मौत, 40 घायल

  जम्मू। जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (144ए) पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। करीब 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 20 को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। खाई से निकाल कर घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिवखोड़ी जा रहे थे यात्री प्रारंभिक जानकारी के […]

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का सामने आया Wedding Card, 12 जुलाई को मुंबई में होगी शादी

  नेशनल न्यूज़। अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को मुंबई में राधिका मर्चेंट से होगी। कथित तौर पर शादी समारोह शहर के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में पारंपरिक हिंदू वैदिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। सेव-द-डेट कार्ड के अनुसार, मुंबई में शादी का उत्सव 12 जुलाई से 14 जुलाई तक तीन दिनों तक चलेगा। कथित तौर पर समारोह शुक्रवार, 12 जुलाई को मुख्य विवाह समारोह या शुभ विवाह के साथ शुरू होंगे। शनिवार, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद या दिव्य आशीर्वाद के लिए एक दिन का पालन किया जाएगा। रविवार, 14 जुलाई को एक भव्य शादी का रिसेप्शन आयोजित किया […]

अग्निकुल कॉसमॉस ने अग्निबाण रॉकेट का किया सफल परीक्षण, ISRO ने कहा – यह एक बड़ी उपलब्धि

नेशनल न्यूज़। चेन्नई के अंतरिक्ष ‘स्टार्ट-अप’ ‘अग्निकुल कॉसमॉस’ ने बृहस्पतिवार को श्रीहरिकोटा स्थित अपने प्रक्षेपण स्थल से अपने स्वदेश निर्मित ‘3डी-प्रिंटेड सेमी-क्रायोजेनिक रॉकेट अग्निबाण’ का उप-कक्षीय परीक्षण सफलतापूर्वक किया। अग्निकुल कॉसमॉस ऐसा करने वाली यह भारत की दूसरी निजी इकाई बन गई है। चार असफल प्रयासों के बाद बृहस्पतिवार को परीक्षण बिना किसी लाइव स्ट्रीमिंग के, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में कुछ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया। इसरो ने दी बधाई इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अग्निबाण सॉर्टेड-01 मिशन के उनके प्रक्षेपण स्थल से सफल प्रक्षेपण के लिए अग्निकुल कॉसमॉस को बधाई। यह […]

राहत की खबर : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दी दस्तक, अब पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों की ओर बढ़ा

नेशनल न्यूज़। दक्षिण पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले आज यानी गुरुवार को केरल तट पर दस्तक दे दी। अब यह पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को बताया था कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। मौसम कार्यालय ने 15 मई को केरल में 31 मई तक मानसून के दस्तक देने का अनुमान जताया था। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है, जो पूर्वोत्तर में मानसून […]

जल्द मिलेगी चुभती गर्मी से राहत, जून की इस तारीख को छत्तीसगढ़ में मानसून की होगी एंट्री

रायपुर। नौतपा का आज छठवां दिन है। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी तपती गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। इसी बीच एक रहत भरी खबर सामने आई है। जल्द ही मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने वाला है। बता दें की मानसून की भारत में एंट्री हो गई है। मानसून अब केरल के रास्ते पहुंच चूका है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार मानसून समय से दो दिन पहले पहुंचा है। वहीं मौसम विभाग द्वारा 11 तारीख तक छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने […]

उरमाल-मोहरा सेतु में आवागमन शुरू,लोगों को मिली राहत

गरियाबंद।तेल नदी पर पुल का निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन शुरू हो गया पुल पर आवागमन शुरू होने से छत्तीसगढ़ व उड़ीसा तक लोगों की यात्रा सुगम हो रही है विगत सात दशकों से बहुप्रतीक्षित मांग के अनुरूप छ.ग. शासन द्वारा करोड़ों की लागत से उरमाल-मोहरा सेतु का निर्माण कराया गया है। जिससे छत्तीसगढ़-उड़ीसा राज्य की 25-30 हज़ार जनसंख्या को सीधे आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। परंतु लगातार छत्तीसगढ़ राज्य में उड़ीसा की ओर से अवैध रूप से रेत व गिट्टी ओवर लोडेड गाड़ियों के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ राज्य को राजस्व की हानि हो रही है। साथ ही ओवर लोडेड वाहनों […]

कब है अपरा एकादशी, ज्येष्ठ अमावस्या, गायत्री जयंती, बकरीद? देखें जून के व्रत-त्योहार की लिस्ट

अंग्रेजी कैलेंडर का छठा माह जून का प्रारंभ होने जा रहा है. इस समय ज्येष्ठ या जेठ महीना चल रहा है, जिसमें भीषण गर्मी पड़ रही है. जून के महीने में जल का दान और जल की पूजा का बड़ा महत्व है. इस वजह से जून में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी जैसे दो बड़े व्रत-पर्व आने वाले हैं. हर माह की तरह जून भी व्रत-त्योहार से भरा हुआ है. इस महीने में 4 बड़े ग्रह सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल राशि परिवर्तन करेंगे, वहीं शनि अपनी ही राशि कुंभ में वक्री होंगे. जून के महीने में गायत्री जयंती, शनि जयंति, अपरा एकादशी, ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष, […]

क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो लोग हुए ठगी का शिकार, एक ने सवा करोड़ तो दूसरे ने गवाएं 58 लाख

दुर्ग। साइबर ठगी को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी लोग आसानी से ठगी का शिकार हो रहे हैं. ऐसे ही दो मामले भिलाई में सामने आए हैं, जहां क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर एक को सवा करोड़ रुपए तो दूसरे को 58 लाख रुपए का चूना लगा है. जानकारी के अनुसार, चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में आई डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. लिपि चक्रवर्ती क्रिप्टोकरंसी में निवेश के नाम पर 58 लाख रुपए गंवा दिए. वहीं बीएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रलेश शान्ति बसु से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक करोड़ 26 लाख रुपए की ठगी हो गई. दोनों से […]

जमकर तपा रहा नौतपा : छत्तीसगढ़ में रायगढ़ में तापमान 46.7 डिग्री के हुआ पार,आज भी हीटवेव का अलर्ट

रायपुर। नौतपा का आज छठा दिन है. इस बीच छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. राजधानी रायपुर में कल तापमान 45.5 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं सबसे गर्म जगह रायगढ़ 46.7 और बलरामपुर में 45.6 डिग्री तापमान रहा. 31 मई तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. 31 मई से 2 जून के बीच बारिश की होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज के लिए लू (हीटवेव ) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू चलेगी. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, जंजगीर, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर, बलोदाबाजार-भांटापारा और महासमुंद जिलों में एक दो पॉकेट में […]