आज का इतिहास 30 मई : आज ही के दिन 1826 में प्रथम हिन्दी साप्ताहिक पत्र का हुआ था प्रकाशन

हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास में 30 मई का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। इसी दिन 1826 में जुगलकिशोर शुक्ल ने दुनिया के प्रथम हिन्दी साप्ताहिक पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन कलकत्ता (अब कोलकाता) से शुरू किया था। देश दुनिया के इतिहास में 30 मई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है: 1826 : प्रथम हिंदी साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन। 1981 : बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके 8 सहयोगियों की हत्या, देश में आपातकाल लागू। 1987 : गोवा को राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26 वाँ राज्य बना। 1996 : छह वर्षीय बच्चे गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन […]

सेवानिवृत शिक्षक एवं कर्मचारियों के उपादान का भुगतान करने स्कूल प्रबंधकों को दिए गए निर्देश

रायपुर। उपादान भुगतान को लेकर फेडरेशन आफ एजुकेशन सोसायटी की बैठक रायपुर में प्रदेश के शत प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालयों से दिनाक ०3 .०4 .1997 से 31 .०3 .2013 तक के अवधि में सेवा निवृत शिक्षक एवं कर्मचारियों के उपादान का भुगतान माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर की डबल बेच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 10 मई 2024 के द्वारा विद्यालय प्रबंधको को भुगतान करने के लिए निर्देशित किया गया है, जबकि वेतनों का सदाय अधिनियम क्रमांक 20 सन् 1978 की धारा 5 (2 ) के तहत् अनुदान प्राप्त विद्यालयों के कर्मचारियों के वेतन भत्तों व प्रबंधकीय अंशदान भुगतान के लिए होने वाले व्यय भार को संस्थागत निधि बैंक खाते मे अग्रिम […]

निलंबित आईएएस विश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को ईओडब्ल्यू लेगी रिमांड में

रायपुर। EOW आज निलंबित IAS विश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत को रिमांड पर लेगी। कोयला घोटाला मामले में दोनों जेल में बंद है। कोर्ट ने दोनों को पेश करने प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। इस पर तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश दिनेश यादव की कोर्ट में सुनवाई होगी। बता दें कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद EOW लगातार घोटाले बाजों पर कार्रवाई कर रही है। शराब से लेकर कोयला, मिलिंग सहित कई मामले पर संज्ञान लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। बतादें कि छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाला को लेकर ED की माने तो छत्तीसगढ़ में 508 करोड़ रुपए से ज्यादा का कोयला घोटाला हुआ है। यह घोटाला […]

T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच पर आतंकी हमले का साया, ISIS से जुड़े संगठन ने वीडियो जारी कर दी धमकी

स्पोर्ट्स न्यूज़। टी20 विश्व कप का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। भारतीय समयानुसार दो जून से इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। हालांकि, फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार नौ जून को न्यूयॉर्क में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच की है। अब इस मैच पर आतंकी हमले का साया है। आईआईएस से जुड़े एक आतंकी संगठन ने वीडियो जारी कर ‘लोन वुल्फ’ हमले की धमकी दी है। न्यूयॉर्क पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने सुरक्षाकर्मियों को हाई अलर्ट करते हुए चेतावनी दी है। भारत-पाकिस्तान महामुकाबला नौ जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वीडियो में 9/6/2024 की तारीख का जिक्र ब्रिटिश अखबार ‘एक्सप्रेस’ ने सबसे […]

यूपी में जानलेवा गर्मी ने ली 51 लोगों की जान, प्रदेश में पारा 49 के करीब

लखनऊ। पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। बुंदेलखंड में प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में आने से बुधवार को 31 लोगों की जान चली गई। इसमें महोबा में आठ, हमीरपुर में सात, चित्रकूट में छह, फतेहपुर में पांच, बांदा में तीन और जालौन में दो व्यक्ति की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर लोग किसी काम से बाहर निकले थे और रास्ते में ही अचेत होकर गिर गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। बहराइच में लू की चपेट में आने नानपारा व कैसरगंज तहसील क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई। इसी तरह प्रयागराज में एक दरोगा समेत चार लोगों […]

गद्दा फैक्ट्री में आगजनी में दो महिलाओं की मौत पर सीएम साय ने जताई संवेदना, मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देगी सरकार

रायपुर। खमतराई स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई. इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की. सीएम ने मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर सीएम साय ने लिखा है कि रायपुर के खमतराई स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है. मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के आदेश दे दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं. गौरतलब है कि रायपुर […]

आज का पंचांग 30 मई : कालाष्टमी पर ‘शिववास’ योग समेत बन रहे हैं ये 3 अद्भुत संयोग, पढ़ें आज का पंचांग

हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कालाष्टमी मनाई जाती है। इस प्रकार ज्येष्ठ माह की कालाष्टमी 30 मई यानी आज है। यह दिन काल भैरव देव को समर्पित होता है। इस दिन देवों के देव महादेव के रौद्र रूप काल भैरव देव की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु व्रत-उपवास रखा जाता है। साधक कालाष्टमी पर विशेष अनुष्ठान कर तंत्र विद्या सीखते हैं। कठिन भक्ति से प्रसन्न होकर काल भैरव देव साधक को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। धार्मिक मत है कि कालाष्टमी पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से साधक के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही जीवन में व्याप्त […]

जारी हुए NEET यूजी प्रवेश परीक्षा के आंसर-की, इस लिंक से करें Download और दर्ज कराएं आपत्तियां

एजुकेशन न्यूज़। नीट यूजी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने इस साल मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग स्नातक दाखिले के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यूजी (NEET UG) 2024 के लिए अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां (NTA NEET UG 2024 Answer Key) जारी कर दी हैं। एजेंसी द्वारा आंसर-की के साथ-साथ परीक्षा में में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों की OMR शीट भी जारी कर दी है। बता दें कि NTA ने NEET UG 2024 परीक्षा का आयोजन पंजीकृत 24 लाख उम्मीदवारों के लिए 5 मई को किया था। NEET UG Answer Key 2024: ऐसे करें Download और दर्ज कराएं […]

पुरी में चंदन यात्रा में आतिशबाजी के दौरान भीषण हादसा, पटाखों में विस्‍फोट से झुलसे कई श्रद्धालु; कुछ की हालत गंभीर

पुरी।पुरी में भगवान जगन्‍नाथ की चंदन यात्रा के दौरान बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान पटाखों में विस्‍फोट से कई श्रद्धालु झुलस गए हैं। पुलिस ने कहा है कि सभी घायलों को जिला मुख्‍यालय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्‍य सरकार ने उठाई घायलों के इलाज की जिम्‍मेदारी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से घायलों का खर्च भी वहन करेगी। केंद्रीय […]

आज का राशिफल 30 मई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज आप किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपना ख्याल रखें। स्वास्थ्य में स्थिति ठीक रहेगी। आज व्यापार-व्यवसाय में आपको आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है, जिस कारण अपने किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। परिवार में पत्नी से कुछ बातों को लेकर अनबन बनी रहेगी। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आपके मन में एक नई उमंग देखने को मिलेगी। आप कुछ नया कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं, जिस कारण आप अपने सहयोगियों से सलाह मशविरा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में […]