मैनपुर स्वास्थ्य केंद्र में 3 करोड़ 13 लाख का गबन, पुलिस ने बीएमओ और अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

गरियाबंद।जिले के मैनपुर स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ द्वारा अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर किये गए 3 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक के गबन के मामले में स्वास्थ्य विभाग के पूर्व लिपिक वीरेंद्र भंडारी को आज मैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए न्यायालय को सुपँद किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है । वहीं इस पूरे मामले के 11 अन्य अधिकारी कर्मचारी आरोपियों के विरुद्ध भी कार्यवाही जारी है इन 11 आरोपियों में से तीन आरोपियों ने न्यायालय में अग्रिम जमानत हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था जिसमें एक आरोपी के अग्रिम जमानत आवेदन पर सुनवाई के दौरान उसे खारिज कर दिया गया है वहीं दूसरी ओर दो अन्य […]

नीनु इटियेरा ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया

  रायपुर/बिलासपुर। सुश्री नीनु इटियेरा (Ms.NEENU ITTYERAH) ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है । 1988 बैच की भारतीय रेल परिचालन सेवा (IRTS) की अधिकारी सुश्री इटियेरा इससे पूर्व में दक्षिण रेलवे, चन्नई में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थी । उन्होने दक्षिण रेलवे में प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक के पद भी कार्य किया है । सुश्री नीनु इटियेरा ने दक्षिण रेलवे के मदुरै मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के पद भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है । सुश्री इटियेरा के कार्यकाल में दक्षिण रेलवे ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को हासिल किया तथा नई उंचाईयों को छुआ । […]

T20 World Cup: आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने न्यूयॉर्क में शुरू की तैयारी

स्पोर्ट्स न्यूज़। टी20 विश्व कप का आगाज दो जून (भारतीय समयानुसार) से होने जा रहा है। टीम इंडिया ने पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने उद्घाटन मैच से पहले न्यूयॉर्क में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में खेले जाने वाले इस विश्व कप का फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। मेन इन ब्लू की टीम अपना एकमात्र वार्म-अप मैच एक जून को न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। वहीं, नताशा स्टैनकोविच से अनबन की खबरों के बीच टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या भी न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक ने इंस्टाग्राम वार्मअप […]

CG LIQUOR SCAM : अनवर ढेबर के बेटे और कारोबारी नितेश पुरोहित के बेटे को EOW ने लिया हिरासत में

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने मंगलवार,28 मई को अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर और कारोबारी नितेश पुरोहित के बेटे को हिरासत में ले लिया हैईओडब्ल्यू ने मंगलवार,28 मई को अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर और कारोबारी नितेश पुरोहित के बेटे को हिरासत में ले लिया है।अनवर ढेबर फिलहाल जेल में बंद (CG Liquor Scam) है। शोएब ढेबर, अनवर ढेबर का बेटा है। जिसे मंगलवार को EOW ने शराब घोटाले मामले (CG Liquor Scam) की पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिया है।वहीं कारोबारी नितेश पुरोहित के बेटे को भी EOW ने हिरासत में ले लिया है।उधर, छत्तीसगढ़ शराब […]

आज का इतिहास 29 मई : आज ही के दिन एडमंड हिलेरी-तेनजिंग नॉर्गे ने एवरेस्ट किया था फतह, जानिए प्रमुख घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में 29 मई का दिन कई कारणों से खास है। दरअसल, 29 मई 1953 के दिन दो लोगों ने वह कारनामा कर दिखाया था, जो एक सपना ही बना हुआ था। एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने इस दिन बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी। हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने ‘नाइट’ की उपाधि दी थी। एक आर्र बड़ी घटना की बात करें तो इसी द‍िन 1987 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ था। देश और दुनिया के इतिहास में 29 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं […]

CG Weather: छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में लू का अलर्ट,तापमान 44 पार पंहुचा

रायपुर। देश भर के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी प्रचंड गर्मीं महसूस की जा रही हैं। नौतपे के साथ ही हर दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा हैं। शुरुआत में जहाँ पारा 40 से 42 डिग्री के करीब था तो वही आज का पूर्वानुमान चिंताजनक हैं। बताया जा रहा हैं कि राज्य एक 21 जिलों में आज का तापमान 44 डिग्री या उससे ज्यादा होगा। मौसम विभाग ने इस नौतपे और बढ़ती गर्मीं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिन में जहां धुप का प्रकोप होगा तो रात में उमस की वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। बताया गया हैं […]

पूर्वोत्तर में बारिश से मचा हाहाकार: असम, मिजोरम, नगालैंड और मेघालय में 27 की मौत; मूसलाधार बारिश-भूस्खलन में सैकड़ों घायल

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोगों की मौत हुई है। कई लापता हैं। ऐसे में संख्या बढ़ने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। असम में चक्रवात ‘रेमल’ के बाद तेज हवा के साथ भारी बारिश होने से मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 18 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि नगांव, होजई, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, गोलाघाट, दीमा हसाओ, कछार, हैलाकांडी और करीमगंज में भारी बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ खराब मौसम जारी रहने […]

राजकोट अग्निकांड : TRP गेमिंग जोन के मालिक प्रकाश हिरेन की भी जलकर हुई थी मौत, मां के डीएनए से हुआ मैच ,27 लोगों ने गंवाई थी जान

राजकोट। गुजरात के राजकोट में TRP गेमिंग जोन के मालिकों में से एक प्रकाश हिरेन की गेमिंग सेंटर में लगी भीषण आग से मौत हो गई थी। जहां भीषण आग में बच्चों सहित 27 लोगों की मौत हो गई। आग लगने के समय के सीसीटीवी फुटेज में हिरन को घटनास्थल पर देखा गया, जिससे घटना के दौरान मौके पर उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई, उसकी कार आग लगने वाली जगह पर पाई गई। हिरन के भाई जितेंद्र ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दावा किया गया कि जब परिसर में आग लगी तो उसका भाई गेमिंग जोन के अंदर था। फोरेंसिक विभाग ने उनकी मां के डीएनए नमूने लिए […]

उफ्फ ये गर्मी : प्रचंड गर्मी से उबल रहा उत्तर भारत, दिल्ली में तापमान 50 डिग्री के पास; चूरू में 50 के पार

दिल्ली। आसमान से बरसती आग से उत्तर भारत उबलने लगा है। राजस्थान के चूरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। अन्य शहरों में भी तापमान 48-49 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। दिल्ली में भी पारा 50 डिग्री को छूने की और है। वहीं, यूपी के झांसी में दिन का पारा 49 डिग्री रहा। आगरा में तापमान 48.6 और वाराणसी में 47.6 डिग्री रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, यूपी में मई माह में इतनी तपिश कभी नहीं रही। पहाड़ी राज्यों में भी गर्मी कहर ढा रही है। जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग में पारा 43 डिग्री तक […]

छिंदवाड़ा में दिल दहला देने वाला सामूहिक हत्याकांड,घर के मुखिया ने परिवार के 8 लोगों की हत्या कर खुद कर ली खुदखुशी

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदल कछार में एक आदिवासी परिवार में 8 लोगों की सामुहिक हत्या कर दी गई। आरोपी ने हत्या के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी भी कर ली। जान बचाकर भाग निकला एक बच्चा मरने वालों में आरोपी की पत्‍नी और परिवार के सदस्‍य शाम‍िल हैं। आरोपित ने भाई के एक बच्‍चे पर भी हमला किया था, लेकिन वह जान बचाकर भाग गया और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग आसपास के घरों में ही रहते थे। मानसिक विक्षिप्त था आरोपी: पुलिस पुलिस […]