झीरम में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं को मैनपुर में दी गई श्रद्धाजंली
० हमर मैनपुर चौक में ब्लाक कांग्रेस द्वारा श्रध्दांजली सभा का आयोजन ० शहीद हुए कांग्रेस नेताओं के तस्वीर पर पुष्पांजली व मोमबत्ती जलाकर दी गई श्रध्दांजली गरियाबंद। तहसील मुख्यालय नगर के हमर मैनपुर चौक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए नक्सली हमले में शहीद नेताओं और जवानों को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रध्दांजली अर्पित की गई, कांग्रेस द्वारा श्रद्धांजली सभा का आयोजन कर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा, दिनेश पटेल, उदय मुदलियार सहित झीरम घाटी हमले मे शहीद हुए सभी कांग्रेस नेताओं,शहीद जवानों को याद करते हुए दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गई, इस दौरान मोमबत्ती […]



