छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेनें हुई रद्द, 26 जनवरी से 14 फरवरी तक कैंसिल रहेंगी ट्रेनें

रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 7 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। ये गाड़ियां 26 जनवरी से 14 फरवरी तक अलग-अलग दिनों में रद्द रहेगी। दरअसल, दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट–बल्लारशाह सेक्शन में तीसरी लाइन और नई लाइन की कमीशनिंग को लेकर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव के आने-जाने वाले यात्री प्रभावित होंगे। रेलवे प्रशासन का कहना है कि रेलवे बोर्ड की ओर से अलग-अलग जोन में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि यात्री सुविधाओं का विस्तार हो सके। इस काम के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित […]

आमाबेड़ा में शव दफनाने को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प, आदिवासी समाज के लोगों को दौड़ा-दौड़कर पीटा

कांकेर। जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में शव दफनाने को लेकर आदिवासी और धर्मांतरित समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई। गुरुवार को आदिवासी समाज के लोग ईसाइयों को डंडे मारकर भगा रहे थे। इसके जवाब में धर्मांतरित समुदाय के लोगों ने आदिवासी समाज के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस गुस्साए आदिवासियों ने सरपंच के घर में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आदिवासी समाज के लोगों ने गांव के चर्च में आग लगा दी। ग्रामीण इसके बाद भी नहीं रुके। 3 हजार से ज्यादा की भीड़ आमाबेड़ा पहुंच गई। यहां भी एक चर्च को आग के हवाले कर दिया। भीड़ तीसरी चर्च को फूंकने आगे बढ़ रहे […]

DSP कल्पना वर्मा पर आरोपों के खिलाफ जाँच शुरू, पूछताछ के लिए पहुंची थी एसपी ऑफिस

रायपुर।कारोबारी दीपक टंडन की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद अब DSP कल्पना वर्मा के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। गुरुवार को DSP कल्पना वर्मा रायपुर एसपी कार्यालय पहुंची। वे करीब चार घंटे तक एसपी कार्यालय में मौजूद रहीं, जहां उनसे पूरे मामले को लेकर पूछताछ की गई। एएसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर को जांच अधिकारी बनाया है। तकरीबन 4 घंटे के बाद वे एसपी कार्यालय से बाहर निकली। इस दौरान वह कैमरे से बचती नजर आई। पूरा मामला तब और चर्चा में आया जब यह सामने आया कि DSP कल्पना वर्मा 2021 में महासमुंद में पदस्थ थीं और उसी दौरान एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए उनकी पहचान दीपक […]

छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप, अमरकंटक में बिछी सफ़ेद चादर, तापमान में होगी और गिरावट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ऐसे कई इलाके हैं जहां हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी के साथ-साथ अमरकंटक और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की सुबह इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों में तापमान में और गिरावट आने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। अमरकंटक में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जबकि पेंड्रा में पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क […]

बाबा के बताए मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० लालपुर में महाविद्यालय की घोषणा सहित विकास कार्यों की सौगात ० सरकार प्रत्येक पात्र किसान से धान खरीदी के लिए पूर्णतः संकल्पित ० मंदिर एवं जैतखाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना ० लालपुर धाम में गुरु घासीदास जयंती एवं तीन दिवसीय मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर।बाबा गुरु घासीदास द्वारा बताए गए सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलकर ही छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महापुरुषों के आदर्शों और सपनों के अनुरूप समतामूलक, न्यायपूर्ण और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय […]

आज का राशिफल 19 दिसंबर : मेष, कर्क और सिंह सहित कई राशियों को आज मिलेगा, ग्रहों के शुभ गोचर का लाभ

  मेष राशि,जोखिम लेने से बचना होगा मेष राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ अप्रत्याशित फायदा मिलने का योग बना हुआ है। आज आप चतुर बुद्धि और साहस से मुश्किल हालात को पार कर पाएंगे। नौकरी में आपको आज सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए इससे आपको फायदा होगा। शाम का समय आपका दोस्तों के साथ मनोरंजक बीतेगा। आप घूमने का प्लान भी कर सकते हैं। वाहन लेकिन सावधानी से चलाएं,जोखिम लेने से बचना होगा। पिता की सेहत को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेमी के साथ आपको रोमांटिक समय […]

आज का पंचांग 19 दिसंबर : आज पौष अमावस्या तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक रहेगा

  राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 28, शक संवत 1947, पौष, कृष्ण, अमावस्या, शुक्रवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 05, जमादि उल आखिर27, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 दिसंबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक। अमावस्या तिथि अगले दिन सूर्योदय तक। ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 51 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। शूल योग अपराह्न 03 बजकर 47 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। चतुष्पद करण सायंकाल 06 बजकर 08 मिनट तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय 19 दिसंबर 2025 : […]

विधानसभा इलाके के फार्महाउस में आधी रात छापा… पार्टी कर रहे 22 गिरफ्तार, सात लड़कियां भी शामिल

  रायपुर। विधानसभा इलाके के जे डी फार्म हाउस में बुधवार को आधी रात छापा मारकर पुलिस ने पार्टी और हुल्लड़ मचा रहे 22 युवाओं को गिरफ्तार कर लिया। इनमे 15 लड़के और 7 लड़कियां हैं और सभी संपन्न घरों के बताए गए हैं। पुलिस ने आधी रात मिली इस सूचना पर छापा मारकर कि फ़ार्म हाउस में हुल्लड़ चल रही है और नशे की भी आशंका है। इस सूचना पर पुलिस फार्महाउस पहुंची। अफ़सरों के मुताबिक़ पुलिस को देखकर हुल्लड़ और बढ़ गई। इसके बाद पुलिस सभी लड़के-लड़कियों को विधानसभा थाना ले आई। सभी के ख़िलाफ़ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में […]

राजधानी के घड़ी चौक से एक्सप्रेस वे तक बनेगा फ्लाईओवर, टेंडर पूरी फरवरी से काम चालू होने की उम्मीद

रायपुर। राजधानी रायपुर में नगरघड़ी चौक के आगे गुरु तेगबहादुर उद्यान से तेलीबांधा मरीन ड्राइव होकर एक्सप्रेस-वे ब्रिज से पहले उतरने वाला फ्लाइओवर राजधानी में पहला होगा, जिसमे सिंगल पिलर के ऊपर फ़ोरलेन रोड होगी। रायपुर में अभी फ़ोरलेन फ्लाइओवर केवल मोहबाबाज़ार वाला है, लेकिन यह सिंगल पिलर्स पर नहीं है। ऐसे फ्लाइओवर केवल महानगरों में ही हैं। सिंगल पिलर पर फ़ोरलेन पुल बनाने के पीछे वजह ये है कि तेगबहादुर उद्यान, भगत सिंह चौक और तेलीबांधा होकर जाने वाली सड़क पर भी काफ़ी ट्रैफिक है। इस पूरी सड़क में डिवाइडर है। सिंगल पिलर्स इन्ही डिवाइडर्स की चौड़ाई में बनकर उठ जाएँगे। अर्थात, फ्लाइओवर तो चौड़ा होगा ही, नीचे वाले […]

भारत-ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौता: खाड़ी क्षेत्र में भारतीय उत्पादों के लिए खुला रास्ता, जानिए समझौते से जुडी खास बातें

मस्कट। भारत और ओमान ने आज अपने आर्थिक संबंधों में एक नए युग की शुरुआत की है। दोनों देशों के बीच गुरुवार को आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता न केवल भारतीय निर्यातकों के लिए भारी अवसर लेकर आया है, बल्कि 2006 में अमेरिका के साथ हुए समझौते के बाद ओमान की ओर से किसी भी देश के साथ किया गया यह पहला द्विपक्षीय व्यापार समझौता है।   व्यापारिक नजरिये से देखें तो वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 10 अरब डॉलर के पार पहुंच चुका है। ओमान में करीब सात लाख भारतीय रहते हैं, जो सालाना लगभग 2 […]