डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती- केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

० मुख्यमंत्री ने कहा—140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय, प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का परिचायक रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को मात्र ₹3 प्रति लीटर करने के निर्णय का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत पहुंचाने वाला ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस निर्णय से देश के प्रत्येक परिवार, किसान, श्रमिक और मध्यमवर्ग को व्यापक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भी केंद्र सरकार […]

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : 58 किग्रा महिला वेटलिफ्टिंग में अरुणाचल की अनाई वांग्सू ने जीता स्वर्ण

  रायपुर। रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आज सीनियर महिला वेटलिफ्टिंग (58 किलोग्राम भार वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतिस्पर्धा में देशभर की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में अरुणाचल प्रदेश की अनाई वांग्सू (Anai Wangsu) ने बेहतरीन ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 169 किलोग्राम कुल वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 74 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 95 किलोग्राम उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। ओडिशा की मिना सांता (Mina Santa) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 किलोग्राम के कुल […]

पश्चिम एशिया संकट पर भारत सतर्क: राजनाथ सिंह की अगुवाई में उच्चस्तरीय समिति गठित

  नई दिल्ली। ईरान और इज़राइल के बीच जारी संघर्ष के मद्देनज़र भारत सरकार ने स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने के लिए एक उच्चस्तरीय इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप (IMG) का गठन किया है। इस समूह की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। इस समिति में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत अन्य वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं। समूह का उद्देश्य पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारत के आयात-निर्यात, ऊर्जा आपूर्ति, उर्वरक और महंगाई पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों का आकलन करना और समय रहते आवश्यक कदम उठाना है। संसद में इस मुद्दे पर वक्तव्य देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा […]

तेल की बढ़ती कीमतों पर राहत: सरकार ने घटाया एक्साइज ड्यूटी, वजह आई सामने

दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में कटौती का फैसला लिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri ने बताया कि बीते एक महीने में क्रूड ऑयल की कीमतें करीब 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर ईंधन महंगा हुआ है। दुनियाभर में इस बढ़ोतरी का असर साफ देखा जा रहा है। दक्षिण-पूर्व एशिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ी हैं, जबकि उत्तरी अमेरिका में करीब 30 प्रतिशत, यूरोप में लगभग 20 प्रतिशत और अफ्रीकी देशों में […]

एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – केआईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू

० टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स को बताया गेम-चेंजर ० कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के चलते वेट कैटेगरी बदलना बड़ी चुनौती रायपुर। टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स को बताया गेम-चेंजरटोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सेखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य, एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सपना अब भी उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले एक दशक से भारतीय वेटलिफ्टिंग की अग्रणी खिलाड़ी रही मीराबाई ने ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स में कई पदक जीते हैं, […]

कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

० ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में एक और स्वर्ण पदक जीता ० असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक ने चोट के बावजूद वेटलिफ्टिंग में जीते स्वर्ण पदक रायपुर। कर्नाटक के तैराक मणिकांता एल ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में अपना तीसरा लगातार स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की। वहीं ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की स्पर्धा में अपना दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। यह उपलब्धियां उन्होंने गुरुवार को यहां खेले जा रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के दूसरे दिन हासिल कीं। मेजबान छत्तीसगढ़ के लिए भी खुशी की बात रही, जहां स्थानीय […]

मौसम अलर्ट: देशभर में बदलेगा मौसम, 4 दिन तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर/नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। अगले चार दिनों तक आंधी, बारिश, तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस बदलाव का असर आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों—जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड—में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में 27 से 30 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं […]

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत, 4 गंभीर घायल

  ग्वालियर। ग्वालियर में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा सुबह करीब 3 बजे बस स्टैंड के पास परशुराम चौराहे पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो उछलकर पेड़ से जा टकराया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा […]

आज का राशिफल 27 मार्च : कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातक करियर में प्रभावशाली बदलाव महसूस करेंगे, जानें अपना भविष्यफल

  मेष राशि: आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा आज चंद्रदेव आपके चौथे भाव में रहकर पारिवारिक सुख और शांति पर जोर दे रहे हैं आपकी अपनी राशि में बैठे शुक्रदेव आपके आकर्षण को बढ़ा रहे हैं, लेकिन ग्रहों की स्थिति आपसे घर पर रहकर खुद को रिचार्ज करने की मांग कर रही है कुंभ राशि में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की तिकड़ी आपको बड़े सामाजिक और आर्थिक लाभ दिलाने के लिए सक्रिय है कार्यक्षेत्र में आप एक मजबूत नींव बनाने वाले व्यक्ति के रूप में उभरेंगे तकनीकी सटीकता और सबकी भावनाओं को समझना आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी हालांकि, मंगलदेव और राहु की युति आपको थोड़ा आक्रामक बना […]

चैत्र नवरात्रि 9वें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें मां का प्रिय भोग और पूजा विधि

चैत्र नवरात्रि नवमी तिथि के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां दुर्गा के इस स्वरुप की पूजा करने से व्यक्ति के सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि में नवमी तिथि के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से जीवन के दुखों से छुटकारा भी मिलता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने के बाद कन्या पूजन किया जाता है। आइए जानते हैं मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि, मां का प्रिय भोग, आरती और माता का स्वरुप। मां सिद्धिदात्री पूजा विधि 0 इस दिन सुबह जल्दी उठे और फिर अपने […]