जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- पीएम मोदी ने की सराहना

० कोरिया मॉडल की देशभर में गुंज- प्रधानमंत्री ने बताया जनभागीदारी आधारित जल संरक्षण का प्रेरक उदाहरण ० कोरिया का प्रयास बना राष्ट्रीय उदाहरण: जल संरक्षण को जनभागीदारी से सशक्त करना हमारा संकल्प- मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय रायपुर। कोरिया जिले में जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देते हुए “कैच द रेन” तथा राज्य शासन के मोर गाव मोर पानी महा अभियान अभियान के अंतर्गत में “आवा पानी झोंकी” अभियान संचालित किया गया। इस पहल ने जल संरक्षण को केवल एक सरकारी योजना से आगे बढ़ाकर व्यापक जनभागीदारी पर आधारित आंदोलन बना दिया है। इस अभिनव प्रयास को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान तब मिली, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]

बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ: सीएम साय पहली नाइट फ्लाइट से पहुंचे रायपुर

रायपुर। बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से आज रात्रि उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नाइट ऑपरेशन्स का लोकार्पण किया और इसी दौरान स्वयं रात में पहली उड़ान से रायपुर के लिए रवाना हुए। विधायक धर्मजीत सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ रात्रिकालीन उड़ान में रायपुर गए। उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट को 3सी वीएफआर से उन्नत कर 3सी आईएफआर श्रेणी में विकसित करने का कार्य लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया। इस उन्नयन के बाद डीजीसीए के द्वारा 6 फरवरी 2026 को एयरपोर्ट को 3सी आईएफआर श्रेणी में रात्रिकालीन संचालन की अनुमति प्रदान की गई, जिससे अब यहां रात में भी […]

आज का राशिफल 30 मार्च : कर्क, सिंह और कन्या के लिए करियर में बड़े बदलाव का दिन, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि: निडर नेतृत्व से सफलता पाने का समय आज चंद्रदेव सिंह राशि यानी आपके पांचवें भाव (संतान और बुद्धि का क्षेत्र) में विराजमान रहेंगे, जो रोमांस, शेयर बाजार और क्रिएटिव कार्यों में प्रगति का संकेत दे रहे हैं। देखा जाए तो, शुक्रदेव आपके पहले भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका व्यक्तित्व और शारीरिक आकर्षण काफी प्रभावशाली बना रहेगा। ग्यारहवें भाव के ग्रहों का समूह आपको सामाजिक लाभ दिलाएगा, लेकिन चंद्रदेव यह सुनिश्चित करेंगे कि ये खुशियां आपकी निजी संतुष्टि के काम आएं। आपकी राशि में शुक्रदेव की उपस्थिति नया लुक अपनाने या किसी नई पहल का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त समय है। हालांकि, पांचवें भाव […]

आज का पंचांग 30 मार्च : आज सोम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

सोमवार, 30 मार्च 2026 को चैत्र शुक्ल पक्ष में ‘सोम प्रदोष व्रत’ का पावन संयोग बन रहा है। भगवान शिव की उपासना का यह दिन मानसिक शांति और परिवार में सुख-समृद्धि लाने वाला माना जाता है। आज दोपहर 02:38 बजे के बाद चंद्रदेव सिंह राशि और मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसके स्वामी केतु और देवता ‘पितर’ हैं। मघा नक्षत्र के प्रभाव से आज आपके व्यवहार में उदारता और साहस बना रहेगा, जो जीवन के सही संचालन में सहायक होगा। आज शूल योग का प्रभाव रहेगा, इसलिए वाणी और व्यवहार में सहजता बनाए रखें। आज के दिन आपका स्पष्टवादी और मेहनती स्वभाव आपकी पहचान को और मजबूत करेगा। यदि मन […]

1,585 दिन बाद साकार हुआ सपना: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, दो माह में शुरू होंगी उड़ानें

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया है, हालांकि यहां से उड़ान सेवाएं शुरू होने में अभी करीब दो महीने का समय लगेगा। इस परियोजना को जमीन से हकीकत बनने तक पहुंचने में कुल 1,585 दिन लगे, जबकि निर्माण कार्य रिकॉर्ड 1,367 दिनों में पूरा किया गया। इस एयरपोर्ट की खास बात यह भी रही कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी एक ही प्रधानमंत्री—नरेंद्र मोदी—ने इसका शिलान्यास और उद्घाटन दोनों किया। 25 नवंबर 2021 को रखी गई नींव के बाद जून 2022 में निर्माण कार्य शुरू हुआ और तेजी से पहले चरण को पूरा किया गया। एयरपोर्ट को भविष्य की […]

देश में बदला मौसम का मिजाज: पूर्वोत्तर में भारी बारिश, कई राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट

दिल्ली। देशभर में इन दिनों मौसम का बदला हुआ और अस्थिर रूप देखने को मिल रहा है। एक ओर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में तेज हवाओं और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। अलग-अलग हिस्सों में तापमान में भी बड़ा अंतर दर्ज किया जा रहा है, जो मौसम के असामान्य पैटर्न को दर्शाता है। मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 64.5 से 115.5 मिमी तक वर्षा हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज […]

कही-सुनी (29 MARCH-26) : मई में साय मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल के संकेत

रवि भोई की कलम से चर्चा है कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय मंत्रिमडल में व्यापक फेरबदल के आसार हैं। राज्य के कई मंत्रियों को लेकर लोगों की राय अच्छी नहीं बताई जा रही है। बताते हैं एक मंत्री जी ब्यूरोक्रेसी पर पकड़ बनाकर प्रशासन को अपने मन-मुताबिक हाँक रहे हैं। इससे कुछ मंत्री दुखी हैं, क्योंकि अफसर उनकी सुन नहीं रहे हैं। इसी वजह से कई मंत्रियों का अपने विभागीय सचिव से तालमेल बिगड़ा हुआ है। हल्ला है कि आरएसएस के अंदरूनी सर्वे में कई मंत्रियों के अगले चुनाव में जीत पाने की संभावना नजर नहीं आ रही है। खबर है कि ख़ुफ़िया रिपोर्टों […]

मैट्स यूनिवर्सिटी योग विभाग का शैक्षणिक भ्रमण मुंगेर आश्रम में: योग, अनुशासन और साधना का अद्भुत संगम

  रायपुर। शारीरिक शिक्षा एवं योग विभाग द्वारा योग विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह अध्ययन यात्रा बिहार के मुंगेर स्थित विश्वप्रसिद्ध बिहार योग विद्यालय में सम्पन्न हुई, जो विश्वभर में योग, ध्यान एवं आध्यात्मिक साधना के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में विख्यात है। इस भ्रमण में मैट्स यूनिवर्सिटी के योग विभाग के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और जिज्ञासा के साथ भाग लिया। यह छः दिवसीय यात्रा विद्यार्थियों के लिए केवल एक शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक गहन आध्यात्मिक और आत्मानुभूति से भरपूर अनुभव सिद्ध हुई। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने आश्रम […]

आशीर्वाद भवन में 29 मार्च को आयोजित होगा सामूहिक उपनयन संस्कार

  रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा कल 29 मार्च (रविवार) को बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में सर्व ब्राह्मण समाज के बटुकों के लिए ‘सामूहिक उपनयन संस्कार’ का आयोजन किया जा रहा है। समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव राज कुमार दीक्षित ने बताया कि यह संस्कार विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों को स्वागत, पूजन और अन्य मांगलिक कार्यों की अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु शशिकांत मिश्रा को संयोजक नियुक्त किया गया है। […]

79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण

० मेहनतकश श्रमिकों का सशक्तिकरण ही विकसित छत्तीसगढ़ की नींव है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में आयोजित जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में 79,340 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिजनों को 27.15 करोड़ रुपए की राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद छत्तीसगढ़ […]