21 दिसंबर को पोलियो पर वार, 3 दिन चलेगा पोलियो अभियान

० राज्य स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में तैयारियों की समीक्षा, व्यापक प्रचार पर जोर रायपुर।पोलियो दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में पोलियो अभियान का आयोजन 21 से 23 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। अभियान के पहले दिन 21 दिसंबर को प्रदेशभर में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 22 व 23 दिसम्बर को पोलियो की खुराक से छूटे हुए बच्चों को घर घर जाकर खुराक दी जायेगी। अभियान के सुचारु संचालन को लेकर बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य स्तरीय टीकाकरण टास्क फोर्स समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता […]

संभागायुक्त कावरे एवं कलेक्टर उइके ने राजिम कुंभ कल्प आयोजन के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक

० सभी तैयारियां निर्धारित अवधि में पूरा करने के दिए निर्देश ,संभागायुक्त कावरे ने अधिकारियों के साथ मेला स्थल का लिया जायजा गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प 2026 के आयोजन के संबंध में आज महत्वपूर्ण बैठक राजिम के सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर बीएस उइके सहित धमतरी एवं रायपुर सहित गरियाबंद जिले के वरिष्ठ अधिकारी गण शामिल हुए। बैठक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजिम कुंभ कल्प मेला भव्य तरीके से आयोजित करने के संबंध में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मेला स्थल में मेलार्थियों के लिए सभी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। वहां पर मुख्य मंच बनाए जाएंगे। साथ […]

शराब घोटाले में दूसरी बार गिरफ्तार हुई निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को मिली 3 दिन की रिमांड

रायपुर। शराब घोटाले में दूसरी बार गिरफ्तार निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को ईडी ने 3 दिन की रिमांड पर लिया है। ईडी ने मंगलवार रात पूछताछ के बाद सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था। इसके लिए ईडी ने सौम्या को तलब किया था। दूसरी बार गिरफ्तारी, कारोबारी लक्ष्मीनारायण बंसल और कथित तांत्रिक केके श्रीवास्तव से पूछताछ में मिले इनपुट पर की गई। अब आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने विशेष कोर्ट में पेश किया था । जहां हुई बहस सुनने के बाद जज ने दोपहर बाद 3 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंपा। इस बहस के दौरान ईडी के अधिवक्ता डा सौरभ पाण्डेय ने कोर्ट को बताया […]

कटघोरा वनमंडल के हाथी ने घर के आंगन में सो रही महिला को कुचला, मौत

  कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथी के हमले से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि पति ने खाट के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। घटना मंगलवार देर रात चैतमा वनपरिक्षेत्र के बेरिउमराव गांव के नीमपानी टोला की है। मृतका की पहचान सुंदरी मझावार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुंदरी पति टिकेश राम मझावार के साथ मंगलवार रात घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान एक अकेला हाथी वहां आ पहुंचा और चिंघाड़ने लगा। आवाज सुनकर पति खाट के नीचे छिप गया। लेकिन सुंदरी हाथी को देखकर भागने लगीं। हाथी ने उसे दौड़ाकर मार डाला। पति किसी तरह जान बचाकर मौके से […]

भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को किया तलब, ‘सेवन सिस्टर्स’ पर विवादित बयान के बाद भारत सख्त

दिल्ली। भारत सरकार ने बुधवार को बांग्लादेश के राजदूत को बुलाया। ये मुलाकात ढाका में भारतीय दूतावास को मिली धमकी के तुरंत बाद रखी गई।बांग्लादेश के राजदूत मोहम्मद रियाज हमीदुल्लाह बुधवार की दोपहर विदेश मंत्रालय पहुंचे। मोहम्मद रियाज हमीदुल्लाह को भारतीय दूतावास को धमकी मिलने के एक दिन बाद ही भारत बुला लिया गया। नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) के नेता हसनत अब्दुल्ला ने अपने सार्वजनिक भाषणों में भारत के खिलाफ बयानबाजी की। हसनत अब्दुल्ला ने सेवन सिस्टर्स को अलग-थलग करने की धमकी दी थी और बांग्लादेश में अस्थिरता होने पर पूर्वोत्तर के अलगाववादियों को शरण देने की बात कही गई थी। हसनत अब्दुल्ला हमेशा ही भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान […]

कवर्धा के जंगल में सड़ी -गली हालत में मिली तेंदुए की लाश, वन विभाग में मचा हड़कंप, एक हफ्ते पहले हुई थी मौत

कवर्धा। कवर्धा के जंगल में आज एक तेंदुए की सड़ी-गली लाश मिली है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मोतीनपुर और बोटेसूर गांव के बीच जंगल में तेंदुए का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए का शिकार करंट लगाकर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जंगल सफारी की डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वन विभाग ने मोतीनपुर निवासी बिशु साहू को हिरासत में लेकर 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के घर से जीआई तार भी बरामद […]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे भारत के लिए एक ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और अत्यंत गौरवशाली क्षण बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सम्मान भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा, विश्व मंच पर भरोसेमंद साझेदार के रूप में उभरती भूमिका तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व को दर्शाता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक कूटनीति, विकास, शांति और सहयोग […]

रायपुर के डॉ. कुलदीप सोलंकी का स्वर्ण मंदिर अमृतसर में सम्मान

  रायपुर । छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी को अमृतसर स्थित पवित्र स्वर्ण मंदिर परिसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सिख इतिहास के महान बलिदानों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने के लिए चलाए गए अभियान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. कुलदीप सोलंकी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने मुगलों के अत्याचारों के विरुद्ध धर्म की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की वीरता, त्याग और बलिदान को सम्मान देने हेतु “वीर बाल दिवस” को शासकीय आयोजन के रूप में मनाने की मांग को […]

भारत-इथियोपिया के बीच आठ समझौतों पर हुए हस्ताक्षर,रिश्ते हुए और मजबूत, अब दोनों देश बने रणनीतिक साझेदार

भारत और इथियोपिया के ऐतिहासिक संबंधों ने मंगलवार को नई ऊंचाई छू ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली के बीच व्यापक वार्ता के बाद दोनों देशों ने आपसी रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी में बदलने का फैसला किया। इस कदम को भारत-अफ्रीका संबंधों के लिए अहम माना जा रहा है। पहली द्विपक्षीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रीय महल में औपचारिक स्वागत दिया गया, जो दोनों देशों के बीच बढ़ती नजदीकी का संकेत है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद कहा कि भारत और इथियोपिया अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला दोनों देशों के […]

शीतकालीन सत्र का चौथा दिन आज : ‘वंदे मातरम’ पर दो घंटे तक होगी विशेष चर्चा, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। इससे पहले सत्र के तीसरे दिन सरकार ने 35,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया था। आज के कार्यवाही में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। आज विधानसभा में ‘वंदे मातरम’ पर करीब दो घंटे तक विशेष चर्चा होगी। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा, उद्योग और पर्यावरण से जुड़े विषयों को भी सदन में उठाया जाएगा। मनरेगा और पंचायत से जुड़े अहम मुद्दों पर भी आज जोरदार बहस होने के आसार हैं। कांग्रेस विधायक मनरेगा भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाएंगे। वहीं, जॉब कार्डधारियों को पर्याप्त काम नहीं मिलने को […]