आज का पंचांग 27 मार्च : आज चैत्र शुक्ल नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को चैत्र शुक्ल नवमी तिथि प्रातः 10:06 बजे तक रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि शुरू होगी। आज चंद्रदेव कर्क राशि और पुनर्वसु नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जिसके स्वामी बृहस्पतिदेव और अधिष्ठात्री देवी ‘अदिति’ हैं। पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से आज मन में नई आशाएं और दूसरों के प्रति दयालुता बनी रहेगी, जो जीवन के सही संचालन में सहायक होगी। यह समय अपनी सकारात्मक सोच से आगे बढ़ने के लिए बहुत उत्तम है। आज अतिगंड योग का प्रभाव रहेगा, इसलिए अपने व्यवहार में सहजता और धैर्य बनाए रखें। आज के दिन आपकी तीव्र स्मरण शक्ति और कल्पनाशीलता इच्छाएं पूरी करने के नए मार्ग खोल सकती है। यदि […]

Accident Breaking : छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, बस-पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, कई गंभीर घायल

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उमरानाला क्षेत्र में एक यात्री बस और लहसुन से भरी पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन के अनुसार, बस में करीब 47 यात्री सवार थे। ये सभी चौरई तहसील में आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। शाम लगभग 6:30 बजे सिमरिया के पास बस एक वाहन को ओवरटेक कर रही थी, तभी सामने से आ रही पिकअप से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। राहत और बचाव कार्य […]

क्रिकेटप्रेमियों के लिए खुशखबरी : रायपुर में आईपीएल के दो मैच ,10 और 13 मई को होंगे बड़े मुकाबले

  रायपुर। राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मई महीने में आईपीएल 2026 के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई को आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु) और मुंबई इंडियंस के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 13 मई को आरसीबी और केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होंगे। रायपुर में लगभग एक दशक बाद आईपीएल का रोमांच वापस लौट रहा है। आईपीएल 2026 के दूसरे फेज़ का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। यह फेज़ 13 अप्रैल से 24 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें लीग स्टेज के बचे हुए 50 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले फेज़ की […]

बिहार बार चुनावों के लिए बढ़ी हुई फीस वापस लेने का आदेश

पटना। आंदोलनकारी अधिवक्ताओं की एक बड़ी जीत में, न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने गुरुवार को पटना उच्च न्यायालय में अगले महीने होने वाले एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की फीस में भारी कटौती का आदेश दिया। फीस में “अत्यधिक” वृद्धि को चुनौती देने वाली याचिका पर दो दिनों की सुनवाई के बाद, पटना उच्च न्यायालय ने फीस में 75 प्रतिशत की कमी करने का आदेश दिया। अब अध्यक्ष पद के लिए यह फीस 6,250 रुपये, जबकि उपाध्यक्ष और महासचिव पद के लिए 5,000 रुपये होगी। इससे पहले, अध्यक्ष के लिए फीस 25,000 रुपये और उपाध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिए 20,000 रुपये निर्धारित की गई थी। […]

IAS Posting : रजत बंसल को सीएम सचिवालय में विशेष सचिव, रवि मित्तल पीएमओ के लिए रिलीव

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर तैनात किया है और उन्हें जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। वहीं, रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नई दिल्ली में उप सचिव के पद के लिए रिलीव कर दिया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, रजत बंसल 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्हें अस्थायी रूप से अगले आदेश तक विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे वर्तमान जिम्मेदारियों के अलावा CEO ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म, तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार भी […]

एचटीपीएस की ओर से लगाया गया स्वास्थ्य जागरुकता शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर

कोरबा। हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम की ओर से समीपस्थ ग्राम स्याहीमुड़ी में स्वास्थ्य शिविर एवं जागरुकता शिविरों का आयोजन मुख्य अभियंता एचके. सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासियों को धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त किए कि आप सभी ग्रामवासी इन स्वास्थ्य एवं जागरुकता शिविर में चिकित्सकों द्वारा दी गई सलाहों का लाभ उठाएंगे। हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम, समीपस्थ गांवों में स्वास्थ्य शिविर एवं जागरुकता शिविरों का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम श्रृंखला छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी की नई परियोजना 2×660 मेगावाट संयंत्र की निगमित पर्यावरणीय उत्तरदायित्व ( CER-Corporate Environmental Responsibility ) के […]

बड़ी खबर : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी निलंबित, सोशल मीडिया विवाद के बाद जांच शुरू

  रायपुर। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर कुछ विवादित तस्वीरें सामने आने के बाद की गई है, जिनसे विभाग की छवि प्रभावित होने की बात कही जा रही है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि संबंधित अधिकारी का आचरण उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं था। साथ ही उन पर सेवा नियमों के उल्लंघन और पद के प्रभाव के दुरुपयोग के आरोप भी लगे हैं। सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के तहत कार्रवाई शुरू की […]

राजधानी में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए 132 केवी का नया सब-स्टेशन ऊर्जीकृत

  ० प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने बटन दबाकर किया ऊर्जीकृत,मिलेगी निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी निरंतर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए राजधानी में पारेषण क्षमता का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में मेटलपार्क सिलतरा में 132/33 केवी के नए उपकेन्द्र का निर्माण किया गया है, जिसकी क्षमता 126 एमवीए है। इसे ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने बटन दबाकर ऊर्जीकृत किया। इस क्षमता विस्तार से उरला-सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र सहित राजधानी के घरेलू उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के […]

निचले स्तर पर संगठन विस्तार का काम प्रगति पर, छत्तीसगढ़ को भाजपा के नेताओं ने एटीएम कार्ड बना लिया है : कांग्रेस

  ० भाजपा सरकार प्रदेश में दीनदयाल अफीम संवर्धन योजना चला रही है ० सरकार गैस नहीं दे पा रही अब केवाईसी का बहाना बनाया जा रहा, आम और गृहणी गैस के लिए परेशान हो रही रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2026 को कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन सृजन का वर्ष घोषित किया है। छत्तीसगढ़ में भी संगठन सृजन के माध्यम से जिला अध्यक्षों का चयन किया जा चुका है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों का चयन भी किया जा चुका है। मंडल अध्यक्षों का भी चयन हो चुका है। जिला एवं ब्लाक स्तर की कार्यकारिणी बनाने […]

बिलासपुर में बर्ड फ्लू का कहर: 23 हजार चिकन, 25 हजार अंडे नष्ट किए,सख्त प्रतिबंध लागू

  बिलासपुर। Avian Influenza (बर्ड फ्लू) की पुष्टि के बाद प्रशासन ने जिले में बड़े स्तर पर एहतियाती कार्रवाई शुरू कर दी है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हजारों मुर्गियों और अंडों को नष्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार, Koni Government Poultry Farm में अब तक लगभग 22,800 से अधिक मुर्गियों को मारकर (कुलिंग) नष्ट किया गया है। इससे पहले 19 से 24 मार्च के बीच इसी फॉर्म में करीब 4,400 से 5,000 मुर्गियों की बीमारी से मौत हो चुकी थी। इसके अलावा, एहतियातन 25,800 से अधिक अंडों और लगभग 80 क्विंटल चारे को भी वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोज किया गया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के […]