छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिले शीतलहर की चपेट में, राजधानी में सुबह दिखा घना कोहरा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिले इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। पूरे प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। राजधानी रायपुर में भी सुबह घना कोहरा छा रहा है और रात को शीत गिर रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में और ज्यादा ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। बात करें तापमान की तो प्रदेश भर में सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में पड़ रही है। अंबिकापुर में तापमान 6 डिग्री के नीचे […]

निगरानी समिति ने एक करोड़ से अधिक मूल्य का 5,431 क्विंटल का अवैध धान किया जब्त

  रायपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को चॉक-चौबंद बनाए रखने तथा इसमें गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ राज्य के सभी जिलों में जांच-पड़ताल और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है। जिला प्रशासन की निगरानी में गठित टीमें निरंतर अपने-अपने जिलों के विभिन्न क्षेत्रों, सीमावर्ती इलाकों का भ्रमण कर धान के अवैध परिवहन, भंडारण एवं बिक्री पर लगातार निगरानी रख रही है। बालोद जिले में कृषि उपज मंडी, राजस्व, खाद्य एवं अन्य संबंधित विभागों के संयुक्त दल द्वारा निरंतर निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इस जिले में अब तक कुल 5,431.48 क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित […]

छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट: विकास, अनुशासन और भविष्य की मजबूत नींव – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट प्रस्तुत कर विकास, वित्तीय अनुशासन और दूरदर्शी शासन की स्पष्ट प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह अनुपूरक बजट केवल संसाधनों की व्यवस्था नहीं, बल्कि निरंतर आर्थिक प्रगति और संतुलित विकास की मजबूत दिशा है। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा विभिन्न बोर्डों और निगमों पर छोड़े गए ₹45,000 करोड़ से अधिक के लंबित ऋण ने इन संस्थानों को लगभग निष्क्रिय स्थिति में पहुँचा दिया था। इस अनुपूरक बजट के माध्यम से सरकार ने मार्कफेड और नान (NAAN) जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों को संबल प्रदान करने का गंभीर […]

आज का राशिफल 17 दिसंबर : मिथुन, सिंह और कन्या समेत कई राशियों में बना लाभ का संयोग, त्रिग्रह योग से आज मिलेगा इन राशियों को फायदा

  मेष राशि,जोखिम वाले काम से आपको आज बचना होगा मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज जोखिम वाले काम से बचना होगा। आपके सितारे बताते हें कि आज कुछ अनचाहे खर्च होने से आपका बजट हिल सकता है। मन को स्थिर रखकर काम करना जरूरी है। आज अष्टम चंद्रमा होने से आपका मन विचलित होगा। सेहत का भी आपको आज ध्यान रखना होगा। आज आपको वाहन सावधानी से चलना चाहिए। हड्डियों से संबंधित परेशानी होने की भी आशंका है। घर परिवार के मामले में आज क दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आपको अपनी कला और अनुभव का फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में […]

आज का पंचांग 17 दिसंबर : आज प्रदोष व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 26, शक संवत 1947, पौष, कृष्ण, त्रयोदशी, बुधवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 03, जमादि उल आखिर 25, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 दिसंबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 33 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र सायं 05 बजकर 11 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग अपराह्न 02 बजकर 16 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। गर करण मध्याह्न 01 बजकर 16 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन के 10 बजकर 26 मिनट तक तुला […]

जनहित को ध्यान में रखते हुए अदाणी पावर श्रमिकों की हड़ताल ,न्यायालय ने छह माह के लिए किया प्रतिबंधित

  रायपुर। श्रम न्यायालय रायपुर ने अदाणी पावर लिमिटेड से जुड़े औद्योगिक विवाद मामले में महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। न्यायालय ने श्रमिक संघ द्वारा 08 दिसम्बर 2025 से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को छह माह तक या अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया है। इस प्रकरण की पृष्ठभूमि में श्रमिक संघ ने 09 मार्च 2025 को 16 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया था। सुलह प्रयास विफल होने के बाद विवाद को 05 दिसम्बर 2025 को न्यायालय को संदर्भित किया गया। इसके पश्चात संघ ने 08 दिसम्बर 2025 से हड़ताल प्रारंभ की, जिससे विद्युत उत्पादन एवं वितरण प्रभावित होने की आशंका जताई गई। न्यायालय ने अपने आदेश में यह […]

छत्तीसगढ़ का 3200 करोड़ का शराब स्कैम : निलंबित अधिकारी को सौम्या चौरसिया को ED ने पूछताछ के बाद एक बार फिर किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सौम्या चौरसिया को पहले सुबह ED के जोनल ऑफिस में पेश होने का नोटिस दिया गया था। दिनभर पूछताछ के बाद संध्या के समय उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। ED ने इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में FIR दर्ज कराई है। FIR में बताया गया है कि यह घोटाला तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में हुआ। ED की प्रारंभिक जांच में सामने आया है […]

रायपुर-बिलासपुर हाइवे : ब्लैक स्पॉट्स में अंडरपास और सर्विस लेन निर्माण, हाइवे को मवेशीरहित बनाने की कोशिश

० रिकॉर्ड वृक्षारोपण से मनमोहक हुआ सफर,सुरक्षित और निर्बाध सफर के लिए एनएचएआई द्वारा किए जा रहे कई काम रायपुर।राजधानी रायपुर को न्यायधानी बिलासपुर से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त राजमार्गों में से एक है। यह राजमार्ग राज्य की वाणिज्यिक, औद्योगिक एवं सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों की प्रमुख धुरी है। यात्रियों की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा इसके रखरखाव के लिए नियमित और योजनाबद्ध कार्य किए जा रहे हैं। एनएचएआई द्वारा बीते वर्षों में रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर लगातार रखरखाव एवं सुधार के कार्य किए गए हैं। भारी यातायात के बावजूद सड़क की गुणवत्ता बनाए रखने नियमित रूप […]

‘पूना मारगेम’ से शांति की ओर मजबूती से बढ़ते कदम: बीजापुर में 34 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

० छत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प – मुख्यमंत्री साय रायपुर।बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बीजापुर जिले में ₹84 लाख के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए भारतीय संविधान में आस्था जताई है और समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की दृढ़ इच्छाशक्ति के अनुरूप छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में चल रहे सतत और ठोस प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री साय […]

IAS Transfer Breaking : राज्य शासन ने 11 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई जिलों में बदले कलेक्टर, देखें आदेश

रायपुर। राज्य शासन ने 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. कई जिलों के कलेक्टर इधर से उधर किए गए हैं. कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को सरगुजा का कलेक्टर बनाया गया है. वहीं दंतेवाड़ा कलेक्टर की ज़िम्मेदारी संभाल रहे कुणाल दुदावत को कोरबा कलेक्टर की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव को दंतेवाड़ा और नारायणपुर कलेक्टर रही प्रतिष्ठा ममगाई को बेमेतरा का कलेक्टर बनाया गया है. नम्रता जैन को नारायणपुर की जिम्मेदारी दी गई है.