केंद्र सरकार ने छोटे शहरों को दी नई उड़ान: 100 हवाई अड्डे और 200 हेलीपैड के लिए ₹28,840 करोड़ मंजूर

नई दिल्ली। देश में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने विमानन ढांचे के विस्तार, इमिग्रेशन सिस्टम के आधुनिकीकरण और पर्यावरणीय प्रतिबद्धताओं से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। कुल मिलाकर इन परियोजनाओं पर 30,640 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार ने उड़ान योजना (UDAN) के संशोधित संस्करण के तहत 28,840 करोड़ रुपये के निवेश को स्वीकृति दी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य टियर-2 और टियर-3 शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ना है। इसके तहत देशभर में 100 नए हवाई अड्डे और 200 हेलीपैड विकसित किए जाएंगे, जिससे छोटे शहरों के लोगों के लिए हवाई […]

बस्तर को फिर मिली हवाई सुविधा: 31 मार्च से जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट होगी शुरू

  रायपुर। बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी राहत की खबर है। Alliance Air ने 31 मार्च से समर शेड्यूल के तहत Jagdalpur-Raipur हवाई सेवा को फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। यह उड़ान Hyderabad, जगदलपुर और रायपुर को आपस में जोड़ेगी, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। काफी समय से इस रूट पर फ्लाइट बंद होने के कारण यात्रियों को सड़क और रेल मार्ग से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग के बाद अब सेवा बहाल होने से बड़ी राहत मिलेगी। नई हवाई सेवा से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और प्रशासनिक गतिविधियों को भी गति मिलने […]

ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी: दीवार तोड़कर लाखों के गहने और नकदी पार

  वाड्रफनगर। Wadrafnagar शहर के मध्य स्थित दीपक अलंकार मंदिर ज्वेलरी शॉप में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और कीमती जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकान संचालक दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गए। दुकान के दराज टूटे हुए थे, सामान बिखरा पड़ा था और कई महंगे गहने गायब थे। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 10 लाख रुपये के सामान की चोरी हुई है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकड़ा जांच के बाद ही सामने आएगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और […]

सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: रायपुर के वकील से 1.33 करोड़ की ठगी

रायपुर। Raipur के एक वरिष्ठ वकील के साथ करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सोलर लाइट लगाने का काम दिलाने का झांसा देकर ठगों ने उनसे करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले की शिकायत के बाद Sirgitti Police Station ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विनीत तिवारी, जो चौबे कॉलोनी के निवासी हैं और पिछले 32 वर्षों से वकालत कर रहे हैं, को उनके एक जूनियर के माध्यम से भावेश जैन, गोपाल वैष्णव और संतोष कर्ण से मिलवाया गया था। आरोपियों ने डोंडीलोहारा क्षेत्र में 1000 सोलर पोल लगाने का बड़ा प्रोजेक्ट दिलाने का दावा किया और इसमें भारी मुनाफे […]

13 साल बाद खत्म हुआ दर्द: इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई

  दिल्ली। 13 वर्षों तक दर्द और बेबसी की जिंदगी जीने के बाद हरीश राणा को बुधवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के बाद एम्स में उनका निधन हो गया। इसके बाद दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित शवदाह गृह में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों के साथ-साथ सोसायटी के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने हरीश को श्रद्धांजलि अर्पित की। हरीश के निधन की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई परिवार के साहस और संघर्ष की […]

हरित ऊर्जा कॉन्क्लेव-2026 में क्रेडा की सहभागिताःक्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राजेश सिंह राणा ने बताया सोलर पॉलिसी के लाभ

  रायपुर। रायपुर में इकाई MAD Ideaz, नई दिल्ली द्वारा हरित ऊर्जा कानकेल्व-2026 का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य में औद्योगिक क्षेत्र के विकास को गति देने हेतु अक्षय ऊर्जा की उपयोगिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण (क्रेडा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिह राणा ने भाग लिया। श्री राणा ने अक्षय ऊर्जा को महत्व देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास नीति में अक्षय ऊर्जा को समलित किये जाने की जानकारी दी गई। उनके द्वारा राज्य के सौर ऊर्जा नीति के प्रावधानों का भी उल्लेख किया गया। साथ ही श्री […]

माता कौशल्या महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, पहले दिन श्रद्धा और संस्कृति की झलक

  रायपुर।ग्राम चंदखुरी (जिला रायपुर) स्थित पावन माता कौशल्या मंदिर परिसर में माता कौशल्या महोत्सव 2026 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस महोत्सव के प्रथम दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की अनुपम झलक देखने को मिली। महोत्सव का दूसरा दिन कल भी विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे मानस मंडलियों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ हुआ। प्रथम दिवस पर तीन मानस मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। सायं 6:00 बजे अतिथियों ने मंदिर पहुंचकर माता कौशल्या के दर्शन, पूजन एवं आरती की। इसके पश्चात अतिथियों ने विभागीय प्रदर्शनी […]

AK-47 के साथ कुख्यात नक्सली पापाराव का सरेंडर, बस्तर में 18 उग्रवादियों ने डाले हथियार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच एक बड़ी सफलता सामने आई है। कुख्यात नक्सली लीडर पापाराव ने मंगलवार को AK-47 जैसे आधुनिक हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। उसके साथ कुल 18 नक्सलियों ने भी पुलिस के सामने हथियार डाल दिए, जिनमें 11 पुरुष और 7 महिला सदस्य शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन नक्सलियों के पास 8 AK-47 समेत कई अन्य हथियार भी थे। हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। 25 मार्च को जगदलपुर में बस्तर आईजी सुंदरराज पी के सामने सरेंडर की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय […]

खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसा अपडेट : एक और श्रद्धालु की मौत, पत्नी और बच्ची की हालत गंभीर

रायपुर। खल्लारी माता मंदिर में हुए रोपवे हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस दर्दनाक घटना में एक और श्रद्धालु की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ गई है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय गोविंद स्वामी के रूप में हुई है, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनका इलाज MMI अस्पताल में चल रहा था। वहीं उनकी पत्नी और बच्ची की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में हुआ। पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे का उपयोग किया जाता है। रविवार को नवरात्रि के चौथे दिन बड़ी संख्या में […]

Big News : बिलासपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक, मुर्गी-अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध, प्रशासन अलर्ट

  बिलासपुर। शहर में बर्ड फ्लू (H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा) के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। संक्रमण की पुष्टि होते ही कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में कई तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने 1 किलोमीटर क्षेत्र को इन्फेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया है। इन्फेक्टेड जोन में रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर वार्ड शामिल हैं, जहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। जारी आदेश के अनुसार, इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन में सभी प्रकार की पोल्ट्री गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके तहत मुर्गी और अंडे की बिक्री, […]