Breaking: आईपीएस गिरधारी नायक को राज्य सरकार ने फिर से मानवाधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीजी पद से रिटायर हुए आईपीएस गिरधारी नायक को राज्य सरकार ने फिर से मानवाधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। प्रभारी चेयरमैन का आदेश उनका अलग से निकलेगा। बता दें, जस्टिस राजीव गुप्ता के रिटायर होने के बाद इस पद पर किसी रेगुलर चेयरमैन की नियुक्ति नहीं हुई है। मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन का पद हाई कोर्ट के रिटायर चीफ जस्टिस के लिए है। नायक को मेम्बर बनाने के बाद 19 नवंबर 2020 को आयोग का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  

Chutney Special Recipe: मिर्च का चोखा

सामग्री हरी मिर्च- 300 ग्राम हींग- 1 छोटा चम्मच हल्दी- 1 छोटा चम्मच सौंफ- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच खटाई- आधा छोटा चम्मच नमक- स्वादानुसार आलू- 1 उबला हुआ विधि ० सबसे पहले हरी या फिर लाल मिर्च को धोकर सूखने के लिए छोड़ दें।इस दौरान एक आलू के छिलके उतारें और उबालने के लिए रख दें। ० फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और तड़का लगाएं। तड़का लगाने के लिए सबसे पहले हींग और हल्दी डालें और फिर धनिया- सौंफ डालकर पकने के लिए छोड़ दें। ० फिर एक बाउल में मिर्च की कटिंग करें और फिर इसे तेल में डाल दें। जब ये पकने […]

रेलवे ने फिर 35 ट्रेनों को किया रद्द, 11 से 14 अक्टूबर तक नॉन इंटरलिंकिंग के कारण ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

रायपुर। रेलवे ने फिर 35 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रेलवे लाइन के मरम्मत कार्य की वजह से रेलवे ने ट्रेनें केंसिल की है. राजनांदगांव-कलमना रेलखंड के बीच में तीसरी रेलवे लाइन को आमगांव रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम किया जाएगा. जिसके चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. इलेक्ट्रोनिक इंटरलोकिंग का काम भी किया जाएगा. इस दौरान 7 से 10 अक्टूबर तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा. वहीं 11 से 14 अक्टूबर तक नॉन इंटरलिंकिंग का काम किया जाएगा. रद्द होने वाली गाडियां 11 से 13 अक्टूबर तक दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 12 से 14 अक्टूबर तक गोंदिया से छूटने […]

शाहरुख़ खान की हीरोइन अभिनेत्री गायत्री जोशी और उनके पति का इटली में हुआ कार एक्सीडेंट

नेशनल न्यूज़। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘स्वदेश’ में नजर आईं अभिनेत्री गायत्री जोशी अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ इटली में यात्रा करते समय एक कार दुर्घटना का शिकार हो गईं। जब यह हादसा हुआ तब गायत्री और उनके पति सार्डिना में छुट्टियां मना रहे थे। बताया जा रहा है कि गायत्री और विकास की कार कई कारों और एक कैंपर कार से टकरा गई। विकास ओबेरॉय के प्रबंधक के अनुसार, दंपति ठीक हैं। यह घटना सार्डिनिया सुपरकार टूर के दौरान हुई, जिसमें टेउलाडा से ओलबिया तक एक लक्जरी कार परेड होती है। गायत्री और उनके पति अपनी लेम्बोर्गिनी चला रहे थे जब उनकी लग्जरी कार एक फेरारी और एक […]

दिल्ली शराब घोटाला : आप नेता संजय सिंह की ईडी दफ्तर में गुजरी रात, आज कोर्ट में पेशी

  नेशनल न्यूज़। दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। संजय सिंह को कल ईडी ने गिरफ्तार किया था। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। खबर है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेगी। कल आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के साथ हुई नोंकझोंक और धक्कामुक्की में कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस को आप नेताओं को काबू करने में काफी मशक्कत करनी […]

आज का इतिहास 5 अक्टूबर : गोंडवाना की शासक रानी रानी दुर्गावती का जन्म 1524 को हुआ था

रानी दुर्गावती 1550 से 1564 तक गोंडवाना की शासक रानी थीं। जिनका जन्म 5 अक्टूबर 1524 को महोबा के किले में चंदेल राजपूत राजा सलीबहन के परिवार में हुआ था। उनका विवाह गढ़ा साम्राज्य के राजा संग्राम शाह के पुत्र दलपत शाह से हुआ था। रानी दुर्गावती का निधन 24 जून 1564 को हुआ था। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 5 अक्टूबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी। 5 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय […]

World Cup 2023: आज से क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच से टूर्नामेंट की होगी शुरुआत

आज से विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। पांच अक्तूबर को मौजूदा विश्व चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। राउंड रॉबिन स्टेज में 45 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि तीन मुकाबले नॉकआउट स्टेज के होंगे। यानी कुल 48 मैच खेले जाएंगे। 19 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। यह वनडे विश्व कप का 13वां संस्करण है। कितनी टीमें हिस्सा ले रहीं और कुल कितने मैच होंगे? पिछले वनडे विश्व कप की तरह इस बार भी 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मेजबान भारत के अलावा डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड, उपविजेता न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, […]

आज का राशिफल 5 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए ऊलझनों भरा रहने वाला है। आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी होगी, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। परिवार के सदस्यों में आज किसी बात को लेकर आपका मन मुटाव हो सकता है। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के […]

सिक्किम में बाढ़ का कहर : 14 की मौत, 42 सैनिकों में से 22 सैनिक अब भी लापता

नेशनल न्यूज़। सिक्किम सरकार ने बुधवार को पुष्टि की कि सिक्किम में बुधवार तड़के आई बाढ़ से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 14 मृतकों में सभी नागरिक हैं जबकि 102 लोग अभी भी लापता हैं। उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। 22 सैन्यकर्मी समेत करीब 102 लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह लापता हो गए सेना के 23 जवानों में से एक को बाद में बचा लिया गया। 14 पुल ढह गए अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम में रात करीब डेढ़ बजे शुरू हुई बाढ़ की […]

आज है जितिया व्रत: संतान के लिए महिलाएं रखती हैं व्रत, जानें पूजा विधि और महत्व

हिंदू धर्म में बहुत से व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। हर व्रत का अपना ही एक अलग महत्व होता है। पति और संतान की लम्बी उम्र के लिए भी बहुत सारे व्रत रखे जाते हैं और उन्हीं में से एक है जितिया व्रत। इसे जीवित्पुत्रिका व्रत और जिउतिया के नाम से भी जाना जाता है। विवाहित महिलाएं संतान की दीर्घायु के लिए इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं। बता दें कि ये व्रत पूरे तीन दिनों तक रखा जाता है। पहले दिन महिलाएं नहाय खाय, दूसरे दिन निर्जला व्रत रख कर तीसरे दिन व्रत का पारण किया जाता है। तो चलिए जानते हैं वर्ष 2023 में कब रखा जाएगा […]