लोकसभा चुनाव 2024 : छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होगा मतदान,पहले चरण में बस्तर में डाले जाएंगे वोट

रायपुर। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। सात चरणों में आम चुनाव करवाए जाएंगे, जबकि चार जून को रिजल्ट की घोषणा होगी। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरी फेज की वोटिंग 26 अप्रैल, सात मई को तीसरा फेज, 13 मई को चौथा फेज, 20 मई को पांचवां फेज, 25 मई को छठा फेज और एक जून को सातवें चरण की वोटिंग होगी। 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण में कुल 102 सीटों पर मतदान होंगे, जबकि 26 अप्रैल को 89 सीटों पर, सात मई को 94 सीट, 13 मई को 96 सीट, 20 मई को 49 सीट, 25 मई को 57 सीट […]

LIVE लोकसभा चुनाव 2024 :सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल से 1 जून तक मतदान; 4 जून को नतीजे

नेशनल न्यूज़। लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) ने चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। चुनाव आयोग ने सात चरणों में चुनाव कराने का एलान किया। 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव में आखिरी फेज की वोटिंग एक जून को होगी। वहीं 4 जून को नतीजे आएंगे। आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम और खाली हुई उपचुनाव की सीटों पर भी चुनावों का एलान किया है। यहां पढें लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के एलान से जुड़े सभी अपडेट्स… लाइव अपडेट उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान पहला […]

Breaking: LIVE लोकसभा चुनाव 2024 :बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में होंगे चुनाव

नेशनल न्यूज़। इलेक्शन कमीशन ने आज यानी शनिवार को लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। वहीं, बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण के लिए 28 मार्च को नोटिफिकेशन होगा। 19 अप्रैल को चुनाव होगा। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को, चौथे चरण का 13 मई को चुनाव होगा। 20 मई को पांचवें चरण के लिए वोटिंग होंगी। 25 मई को छठे चरण का चुनाव होगा और अंतिम फेज का मतदान एक जून को होगा। चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। बता दें कि शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग की […]

Breaking: LIVE लोकसभा चुनाव 2024 : 19 अप्रैल को होगा पहले दौर का चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे

नेशनल न्यूज़। भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान से पहले संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम इस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। पूरी दुनिया की निगाह भारत के चुनाव पर रहती है। चुनाव पर्व हमारे लिए गर्व की बात है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 97 करोड़ वोटर हैं, 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ ऑफिशियल उसे कंट्रोल कर रहे हैं। इस बार 1.8 करोड़ युवा पहली बार अपने मत को प्रयोग करेंगे। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होंगे। LIVE: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहाकि सभी तरह के […]

LIVE लोकसभा चुनाव 2024:लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहा चुनाव आयोग,97 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

नेशनल न्यूज़। लोकसभा चुनाव (Lok sabha Election) की तारीखों की घोषणा को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया है। चुनाव आयोग की लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। चुनाव आयोगी ने कहा हमाररी टीम चुनाव के लिए तैयार है। 97 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। 21.5 करोड़ युवा मतदाता 88.5 दब्यांग 1.8 करोड़ नए मदतादा इस बार चुनाव में भाग लेंगे। चार विधानसभा के लिए भी तारीखों का आज ऐलान किया जाएगा।   LIVE Updates:- ● जाति-धर्म पर न हो प्रचार चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है चुनाव प्रचार के दौरान जाति-धर्म आधारित अपील न की जाए। इसके अलावा बच्चों का इस्तेमाल भी […]

CG Transfer: आचार संहिता के ठीक पहले सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का किया तबादला

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से ठीक पहले प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक कबीरधाम अपर कलेक्टर अविनाश भोई को बतौर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी कोंडागांव भेजा गया है. वहीं महासमुंद अपर कलेक्टर निर्भय कुमार साहू को कबीरधाम जिले का अपर कलेक्टर बनाया गया है. इसके अलावा कोंडागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलम टोप्पो को मंत्रालय नवा रायपुर भेजा गया है. CG Transfer

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुई गायिका अनुराधा पौडवाल

नेशनल न्यूज़। मशहूर बॉलीवुड गायिका अनुराधा पौडवाल लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को यहां भाजपा में शामिल हो गईं। पार्टी मुख्यालय में भाजपा नेताओं के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पौडवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और कहा कि वह उनके नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होकर खुश हैं। प्रसिद्ध पार्श्व गायक, जिन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी सहित अपने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। अनुराधा पौडवाल 90 के दशक में अपनी भक्ति गायकी को लेकर काफी लोकप्रियता हासिल की। वह 69 […]

सरकार ने मंत्री लखनलाल देवांगन को दी नई जिम्मेदारी, बनाए गए CSIDC के अध्यक्ष

रायपुर। राज्य शासन ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरशन लिमिटेड (CSIDC) रायपुर के अध्यक्ष नियुक्त किया है. वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अवर सचिव एम एल पवार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.  

पत्नी ने पति की हत्या, काम नहीं करता था इसलिए आए दिन होता था विवाद

  बालोद। जिले के भुसरेंगा गांव में एक महिला ने अपने पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का पति काम नहीं करता था, जिससे वह परेशान थी. और आए दिन दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद होते रहता था. जिससे नाराज पत्नी ने उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई. जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. जानकरी के मुताबिक, मृतक का नाम सुदामा (उम्र 39 साल) है जो कि भूसरेंगा का ही रहने वाला था, उसकी हत्या को अंजाम देने के बाद उसकी पत्नी योगिता मौके फरार […]

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास का 90 की उम्र में निधन, 1971 के युद्ध में निभाई थी बड़ी भूमिका

  नेशनल न्यूज़। भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल (सेवानिवृत्त) एल. रामदास का उम्र संबंधी बीमारियों के चलते यहां के एक सैन्य अस्पताल में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बेटी सागरी आर. रामदास ने बताया कि रामदास को 11 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह लगभग नौ महीने पहले हैदराबाद में मेरे साथ रहने आ गए थे।” उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार 16 मार्च को हैदराबाद में किया जाएगा। एडमिरल रामदास के परिवार में उनकी पत्नी ललिता रामदास और तीन बेटियां हैं। उन्होंने 30 नवंबर […]