फोरम आफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष प्रदीप वर्मा , महासचिव पीकेएस चन्देल एवं अतिरिक्त सचिव किशोर पिल्ले निर्वाचित
० फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स के अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न गरियाबंद । फोरम आफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स इंडिया, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर दुबे, महासचिव आर. सी. श्रीवास्तव, अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, नई दिल्ली के जोनल सेक्रेटरी पी.के. नामदेव, छ.ग. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रांताध्यक्ष, आर.के. रिछारिया, वर्तमान प्रांताध्यक्ष, एच.सी. राठौर, वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष, आलोक नागपुरे एवं महासचिव प्रकाश सिंह ठाकुर के आतिथ्य में फोर्ड छत्तीसगढ़ का 16 मार्च 2024 को अधिवेशन संपन्न हुआ। सभी अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए देश व प्रदेश स्तर पर पेंशनधारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए संकल्प पारित किया कि शासन के समक्ष अन्य राज्यों की तरह पेंशनधारियों […]



