Breaking: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, कई हथियार भी बरामद
रायपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सुबह-सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलीबारी हुई. जिसमें जवानों चार नक्सलियों को मार गिराया है. घटना स्थल की तलाशी लेने के बाद जवानों ने मौके से AK-47 समेत कई हथियार बरामद किये. यह मामला गढ़चिरौली इलाके का है. मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी की एक बड़ा नक्सल ग्रुप लोकसभा चुनावों में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए तेलेगाना से गड़चिरोली के जंगलों में छुपा है. इस सूचना के बाद महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल C-60 कमांडो और CRPF के कमांडो ने ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान एसपीएस रेपनपल्ली से […]



