IAS Transfer: राज्य सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, देखें सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तबादला का दौर जारी है. राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नए दायित्व और अतिरिक्त प्रभार का एक और आदेश जारी किया है. आईएएस संजय कुमार अलंग आयुक्त रायपुर संभाग रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आयुक्त बिलासपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. आईएएस शिखा राजपूत तिवारी आयुक्त बिलासपुर संभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, वन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है. आईएएस शारदा वर्मा सचिव, वित्त तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, बजट, आयुक्त, उाथ शिक्षा, मिशन संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग को केवल सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त […]

प्रभारी जनपद सीईओ के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर को ज्ञापन सौप हटाने की मांग

० प्रभारी सीईओ का पुतला फूकने वाले शिवसेना पर वसूली का आरोप गरियाबंद। जनपद पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने यहां की प्रभारी जनपद सीईओ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर दीपक अग्रवाल से उन्हें हटाने की मांग की है। शुक्रवार को इसे लेकर जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। दूसरी ओर इसी समय जब जनप्रतिनिधी कलेक्टर को ज्ञापन सौप रहे थे, शिवसेना ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए तिरंगा चौक में प्रभारी सीईओ का फूंका दिया पूतला। मामले में कलेक्टर ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ज्ञापन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी सीईओ पर आरोप लगाते हुए कलेक्टर […]

सरायपाली में पहली बार हुक्का सामग्री के साथ ओड़िसा का एक आरोपी गिरफ्तार

० भारी मात्रा में अन्य सामग्री भी जप्त सरायपाली राज्य की सीमा पर स्थित सिंघोड़ा पुलिस को फिर एक ऐतिहासिक सफलता हांथ लगी है । सरायपाली के आपराधिक रिकार्ड में पहली बार सिंघोड़ा पुलिस को भारी संख्या में नया हुक्का व उससे संबंधित सामानों को ओड़िसा के एक आरोपी के पास से जप्त किया गया । इस संबंध में सिंघोड़ा थाना के टीआई महेश साहू ने जानकारी देते हुवे बताया कि आसन्न लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुवे महासमुन्द पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना व चौकी प्रभारियो को जिले मे अवैध गतिविधियों के परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । कल […]

सिंघोड़ा पुलिस ने फिर 57 लाख रुपये के 114 किलो गांजा जप्त किया

० गांजे के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार की जा रही बड़ी कार्यवाही सरायपाली। राज्य की सीमा पर स्थित सिंघोड़ा पुलिस द्वारा फिर आज कार्यवाही करते हुवे पुलिस को बड़ी सफलता मिली । ओड़िसा जे रायपुर ले जा रहे 2 गांजा तस्करों को मारुति कार में 57 लाख रुपये कीमत के 114 किलो गांजा के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में सिंघोड़ा थाना के टीआई महेश साहू ने जानकारी देते हुवे बताया कि पुलिस अधीक्षक महासमुंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश व अभिषेक केसरी (एसडीओपी ) के मार्गनिर्देशन में थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल के संयुक्त टीम द्वारा आज ओड़िसा से छत्तीसगढ की ओर […]

रामनवमी पर रहेगा सार्वजानिक अवकाश, पहले मिलता था सामान्य अवकाश

रायपुर। रामनवमी पर अब छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले राज्य में रामनवमी पर सामान्य अवकाश हुआ करता था। अब ये सार्वजनिक अवकाश होगा।  

प्रधानमंत्री ई-बस योजना: छत्तीसगढ़ के चार शहरों को मिली 240 सिटी बसों की स्वीकृति

० राज्य के चार प्रमुख शहरों-रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और कोरबा को पीएम ई बस सेवा योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मंजूरी ० राज्य में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत से शहरी परिवहन में क्रांति: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ० पर्यावरणीय संरक्षण के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करने की पहल रायपुर।शहरों में सार्वजनिक परिवहन के ढांचे को दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम ई-बस सेवा योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत राज्यों को शहरो की जनसंख्या के आधार पर बसों की संख्या निर्धारित की गई है जिसके अनुसार रायपुर को 100, दुर्ग भिलाई को 50, बिलासपुर को 50 तथा कोरबा को […]

CG IFS Transfer: राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में सीनियर IFS अफसरों का किया तबादला, देखें आदेश

रायपुर। राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में सीनियर IFS अफसरों के तबादले किये है। अनिल कुमार साहू को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राज्य अनुसंधान प्रशिक्षण व राज्य वन अनुसंधा प्रशिक्षण का निदेशक बनाया है। आलोक कटियार अपर निदेशक छग राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर बनाया गया है।  

CM साय ने लिये पांच अहम फैसले,सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ा चार फीसदी, सातवें वेतनमान के एरियर्स के अंतिम किश्त की राशि भी मिलेगी

  ० कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित की गई समिति ० पंचायत सचिवों को 55 दिनों की हड़ताल का होगा वेतन भुगतान, अर्जित अवकाश में समायोजित होगी हड़ताल अवधि ० पत्रकारों के खिलाफ किये गये कथित झूठे मुकदमों एवं उत्पीड़न के मामलों में न्याय दिलाने गृह सचिव की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अधिकारी-कर्मचारियों तथा मीडियाबंधुओं के हित में पांच अहम फैसले लिये। इनमें अधिकारी-कर्मचारियों को सातवें वेतनमान पर चार प्रतिशत का महंगाई भत्ता देना भी शामिल है। इसका लाभ पेंशनरों को भी मिलेगा। महंगाई भत्ते की यह राशि एक मार्च 2024 की तिथि से मिलेगी। राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को सातवें […]

मालगांव में 17 मार्च को मनाया जायेगा विशाल रक्तदान त्यौहार

० पिछले दो साल के आयोजन में एक बार 81 यूनिट दूसरी बार 85 यूनिट रक्तदान रक्तदान किया जा चुका है गरियाबंद। रक्तदान को महादान का दर्जा दिया गया है , क्योंकि आपका यह दान किसी इंसान की जिन्दगी बचा सकता है जिला मुख्यालय गरियाबंद से लगे ग्राम मालगांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 मार्च दिन रविवार को विशाल रक्तदान त्यौहार का आयोजन रखा गया है, वैसे तो ग्राम मालगांव किसी परिचय का मोहताज नही है क्योंकि यंहा के लगभग 100 युवाओं की टोली लगातार तीन सालो से रक्तदान शिविर का आयोजन कर मानव सेवा के कार्य मे निरन्तर लगे हुए है, यंहा के सभी युवा […]

Big Breaking: साय सरकार ने की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा 46% प्रतिशत डीए

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले साय सरकार ने तीन बड़ी घोषणा की है. इससे नियमित और अनियमित कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्मचारियों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है. अब केंद्र के समान यहां भी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलेगा. सीएम साय की घोषणा के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 46% हो गया है. छत्तीसगढ़ में संविदा और अस्थाई कर्मचारियों की मांग कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें 5 सदस्य हैं. इसमें कर्मचारियों का प्रतिनिधि भी होगा. सीएम विष्णुदेव साय ने ग्राम पंचायत सचिवों को भी बड़ी राहत दी है. सचिवों को 55 दिनों की […]