9 मार्च को राजधानी में जुटेंगे किसान, साइंस कॉलेज में किसान महासम्मेलन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगें शामिल
० जिले से 5 हजार से ज्यादा किसानो को राजधानी ले जाने की तैयारी गरियाबन्द।जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष हरित ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आगामी 09 मार्च को राजधानी के राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में किसान महासम्मेलन होगा। महासम्मेलन के परिप्रेक्ष्य में दो दिनों में मोर्चा की सभी जिला इकाइयों की बैठक रखी गई। किसान महासम्मेलन को लेकर प्रदेश के किसानों में अभूतपूर्व उत्साह है। महासम्मेलन में लाखों किसान अपने ट्रैक्टर व अन्य साधनों से पहुंचकर शिरकत करेंगे। महासम्मेलन में प्रदेश की सभी मंडल इकाईयों का प्रतिनिधित्व होगा। किसान महासम्मेलन में […]



