वोल्टेज समस्या दूर करने सब स्टेशन की बढ़ाई गई क्षमता
० पारेषण कंपनी ने की 4.64 करोड़ रूपए की लागत से नया ट्रांसफार्मर की स्थापना रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ प्रदेश के ग्रामीणों क्षेत्रों में कृषि एवं आर्थिक विकास की गतिविधियों में तेजी लाने विद्युत अधोसंरचना पर ठोस कार्य कर रही है। इसी कड़ी में छ्त्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने पर्रीनाला (राजनांदगांव) स्थित 132/33 केवी अतिउच्चदाब विद्युत उपकेन्द्र में 63 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, इससे बालोद, दुर्ग व राजनांदगांव क्षेत्र के किसानों के साथ घरेलू एवं उद्योगों का निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। विद्युत उपकेंद्र में स्थपित नए ट्रांसफॉर्मर को ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने ऊर्जीकृत किया। श्री […]



