विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर शोध करना चाहिए: राज्यपाल श्री हरिचंदन

० राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का 27वां दीक्षांत समारोह में हुए शामिल रायपुर।राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में आज यहां पं. रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर का 27वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि प्रो.(डॉ.) बुद्ध रश्मि मणि उपस्थित थे। दीक्षांत समारोह में प्रख्यात कवि श्री माधव कौशिक को मानद उपाधि, 45 हजार से अधिक विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पी एच डी की डिग्री प्रदान की गई। राज्यपाल ने डिग्री प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने ज्ञान का प्रयोग, समाज और राष्ट्र की […]

पीएम मोदी ने नारायणपुर में नवोदय विद्यालय, धमतरी एवं कबीरधाम में केन्द्रीय विद्यालय भवन का किया वर्चुअल उद्घाटन

रायपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के जिला कबीरधाम जिले के महराजपुर और धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम चर्रा में नवनिर्मित केन्द्रीय विद्यालय भवन और नारायणपुर के ग्राम सुपगाँव में नवनिर्मित नवोदय विद्यालय भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों में निर्मित 25 केंद्रीय विद्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया। नारायणपुर जिले के सुपगाँव में नवनिर्मित नवोदय विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन, कौशल विकास, सहकारिता एवं जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को देश को आर्थिक क्षेत्र में 11वें स्थान से 5वें पायदान पर पहुंचाने […]

विरूष्का फिर से बनें पेरेंट्स, अनुष्का ने बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया में न्यूज़ की शेयर

मुंबई। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। किंग कोहली एक बार फिर पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी पूर्व कप्तान ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने इंस्टा हैंडल से बताया कि 15 फरवरी को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम ‘अकाय’ रखा गया है। विराट ने इस पोस्ट में लिखा, “हमें यह बताते हुए अत्यधिक खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया […]

रेशमी धागों से बुने समूह की महिलाओं ने जीवन के ताने-बाने

० रेशम विभाग के माध्यम से मनरेगा से रोपे 41 हजार पौधों में कोसाफल उत्पादन से प्रति वर्ष लगभग 1 लाख रूपए कमा रही समूह की महिलाएं जांजगीर-चांपा। मन में कुछ करने का ठान लो तो फिर हर असंभव सा दिखने वाला कार्य भी संभव हो जाता है। ऐसा ही करने का जज्बा दिखाया अमरीका साहू, संतोषी साहूए निशा साहू, छटबाई साहू, दुलेश्वरी साहू, चंद्रीका साहू ने। जिन्होंने करीब 08 साल पहले जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय की जनपद पंचायत पामगढ़ से 13 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत खोरसी़ में रेशम विभाग और मनरेगा के संयुक्त रूप से योजनान्तर्गत लगे साजा और अर्जुन के पेड़ों पर रेशम के कृमिपालन कर कोसाफल उत्पादन […]

छत्तीसगढ़ के हेल्थ सर्विस डिलीवरी में ड्रोन का उपयोग शुरू

० पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित है मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर ० सीएचसी उदयपुर से ड्रोन से ब्लड सैम्पल एवं ओटी कल्चर जांच के लिए पहुंचाया गया मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ० आपातकालीन स्थिति में मरीजों को मिलेगी तत्काल सहायता रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में ड्रोन के माध्यम से दवाओं एवं ब्लड सेम्पल के परिवहन का अभिनव प्रयोग शुरू कर दिया गया है। 19 फरवरी सोमवार को ड्रोन के जरिए ब्लड सेम्पल एवं ओटी कल्चर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर से जांच के लिए ड्रोन के माध्यम […]

बड़ी खबर : पूर्व मंत्री को विधानसभा में आया हार्ट अटैक, एमएमआई अस्पताल में कराया गया एडमिट

रायपुर। पूर्व मंत्री कवासी लखमा को विधानसभा में माइनर हार्ट अटैक आया है. तबियत बिगड़ते ही तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक विक्रम मंडावी उनसे अस्पताल में मिलने के लिए पहुंचे हैं. बता दें कि विधानसभा में नाश्ता करते समय पूर्व मंत्री लखमा की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें रायपुर के एमएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल कवासी लखमा खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. कांग्रेस विधायक विक्रम मांडवी ने बताया कि कुछ देर पहले […]

लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ने रायपुर एम्स में कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ का पदभार ग्रहण किया

रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ने कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ के रूप में सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। आर्मी हॉस्पिटल, दिल्ली के पूर्व निदेशक और कमांडेंट रहे जिंदल ने चिकित्सकों और अधिकारियों के साथ बैठक में रोगियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा। लेफ्टिनेंट जनरल जिंदल ने आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कालेज, पुणे से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने एएफएमसी पुणे से ही कम्युनिटी मेडिसिन में एमडी और इंडस्ट्रियल हैल्थ में डिप्लोमा किया। उन्होंने जेएनयू से पीएचडी किया है। श्री जिंदल प्रथम चिकित्सक हैं जिन्हें 1987 में सियाचिन में 19000 फुट की ऊंचाई पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले […]

तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

कोरबा। कोरबा जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई है. वहीं एक को गंभीर चोट आई है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम सगुना में एक ही परिवार के तीन लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया. हादसे में पति और पत्नी की मौत हो गई. जबकि नाती […]

विशेष लेख : बस्तर से सरगुजा तक हर घर जल का लक्ष्य हो रहा पूरा

० हर घर नल से जल के लिए छत्तीसगढ़ के बजट में 4 हजार 5 सौ करोड़ रूपए का प्रावधान ० राज्य के 75 प्रतिशत घरों में पहुंच रहा शुद्ध पेयजल रायपुर।बस्तर से लेकर सरगुजा अंचल तक की महिलाओं को अब अपने घरेलू उपयोग के लिए पनघट में जाकर पानी भरने की जरूरत नहीं होगी और न ही झिरिया के पानी पीने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हर घर नल से जल पहुंचाने की गारंटी दी है। इस पर तेजी से काम हो रहा है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में 4 हजार 5 सौ करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। […]

UP में सपा को लगा बड़ा झटका: स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने दिया पार्टी से इस्तीफा,MLC पद भी छोड़ा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्‍ट्रीय महासचिव पद से त्यागपत्र देने के एक सप्ताह बाद स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर खुद यह जानकारी दी। उन्होंने ‘एक्‍स’ पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और विधान परिषद के सभापति के नाम संबोधित त्यागपत्र के अलग-अलग पन्नों को साझा किया है। मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ आपके नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ किंतु 12 फरवरी को हुई वार्ता और […]