श्री सीमेंट परियोजना का ग्रामीणों ने किया विरोध ,200 से अधिक ट्रैक्टरों में पहुंचे SDM कार्यालय ,जनसुनवाई रद्द करने की रखी मांग

  खैरागढ़। खैरागढ़ में प्रस्तावित श्री सीमेंट लिमिटेड की सण्डी चूना पत्थर खदान और सीमेंट परियोजना के खिलाफ जनविरोध चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के हजारों किसानों ने 200 से अधिक ट्रैक्टर–ट्रालियों के काफिले के साथ छुईखदान की ओर कूच किया। महिलाओं, युवाओं और बुज़ुर्गों की भारी भागीदारी ने विरोध को बड़े जनआंदोलन का रूप दिया। किसान हल्ला–बोल रैली को छुईखदान की सीमा से पहले ही पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण पैदल ही आगे बढ़ते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए 11 दिसंबर को प्रस्तावित जनसुनवाई को तत्काल रद्द करने की मांग रखी। 39 गांवों का […]

दंतेवाड़ा के पल्लेवाया गांव में सुरक्षाबलों ने स्थापित किया नवीन कैम्प

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने पल्लेवाया गांव में एक नवीन कैंप स्थापित किया है।इस कदम का उद्देश्य क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को रोकना और स्थानीय लोगों के जीवन को सुरक्षित बनाना बताया गया है। कैंप स्थापना के दौरान सुरक्षा बलों ने इलाके में मौजूद नक्सल स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया, जिससे नक्सलियों का मनोबल कमजोर करने का प्रयास किया गया है। कैंप की सुरक्षा और संचालन के लिए CRPF की 165वीं बटालियन की तैनाती की गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस तैनाती से अबूझमाड़ क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और आम नागरिकों को नक्सल हिंसा से राहत मिलेगी। […]

2000 से ज्यादा उड़ानों के रद्द होने पर रिफंड पर सरकार ने तय की समयसीमा, विमान कंपनी से कहा- दो दिनों के अंदर सामान भी लौटाओ

दिल्ली। बीते पांच दिनों में इंडिगो की 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं। इसे मद्देनजर रखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को एयरलाइन को निर्देश दिया कि वह रद्द उड़ानों के लिए किराया वापसी की प्रक्रिया रविवार शाम तक पूरी कर ले। मंत्रालय ने यह भी कहा कि एयरलाइन सुनिश्चित करे कि यात्रियों का सामान भी अगले दो दिनों में पहुंचा दिया जाए। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की ओर से शनिवार को पांचवें दिन 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द करने से पैदा हुई दिक्कतों के एक दिन बाद मंत्रालय ने कहा कि रिफंड प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी या […]

हस्तशिल्प पुरस्कार 2025: भारतीय हस्तकला को सम्मान, छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हिराबाई झरेका बघेल राष्ट्रपति के हाथों होंगी सम्मानित

  रायपुर। कपड़ा मंत्रालय 9 दिसंबर 2025, मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले हस्तशिल्प पुरस्कार 2025 के माध्यम से वर्ष 2023 और 2024 के विशिष्ट शिल्पियों को सम्मानित करेगा। इस वर्ष के समारोह में छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुश्री हिराबाई झरेका बघेल को विशेष रूप से रेखांकित किया जा रहा है, जिन्हें जगदलपुर से धातुकला (बेल मेटल) में अद्वितीय कौशल के लिए सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू होंगी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा कपड़ा एवं विदेश राज्य मंत्री श्री पबित्रा मरगेरीटा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय हस्तशिल्प […]

इंडिगो संकट के बीच रेलवे ने संभाली कमान , 37 ट्रेनों में लगाए 116 एक्सट्रा कोच; स्पेशल ट्रेनें भी चलाई

दिल्ली। मंगलवार से लेकर आज तक बड़ी संख्या में इंडिगो ने अपनी उड़ाने रद की हैं। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों की परेशानियों को कम करने के लिए रेलवे ने कमान संभाल ली है। दरअसल, यात्रियों की डिमांड को देखते हुए और उनके लिए सीटें उपलब्ध कराने के लिए देश भर की कुल 37 ट्रेनों में 116 एक्स्ट्रा कोच लगाए गए हैं। ये देश भर में 114 से ज्यादा एक्स्ट्रा ट्रिप लगाएंगी। कई ट्रेनों में लगाए एक्स्ट्रा कोच रेलवे की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, दक्षिणी रेलवे ने सबसे अधिक अतिरिक्त कोचों को कई ट्रनों में जोड़ा है। जिससे 18 ट्रेनों […]

Weather: देश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय ,उत्तर में बारिश-बर्फबारी, कई राज्यों में पारा 0; दिल्ली समेत कई राज्यों में शीतलहर

  दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रणालियों ने पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक ठंड को तीखा कर दिया है। दिल्ली- एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर गहराता जा रहा है। जबकि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में शून्य से नीचे तापमान से जनजीवन चुनौतीपूर्ण बना दिया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के मौसम में तेज बदलाव दर्ज किया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी की संभावना बढ़ी है, वहीं मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे […]

IndiGo Crisis: पांच दिनों में इंडिगो की 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं,3 लाख से ज्यादा यात्री परेशान

दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन में जारी परिचालन संकट और यात्रियों की परेशानी बदस्तूर जारी है। शनिवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे तक ही 19 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी ऐसा ही हाल है। तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर भी शनिवार को छह घरेलू उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। शुक्रवार को इंडिगो का परिचालन लगभग ठप रहा और दिनभर में इंडिगो की 1000 उड़ानें रद्द हुईं। वहीं 4 दिसंबर को 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। इस तरह बीते पांच दिनों में इंडिगो की 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं और देश का हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। तीन लाख […]

CG Weather : छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, ठंडी हवाओं से अगले 48 घंटों में और गिरेगा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है। कई जिलों के तापमान में पहले ही काफी गिरावट दर्ज की जा चुकी है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि बलरामपुर में यह 8 डिग्री रहा। कोरबा में 10, राजनांदगांव में 11, दुर्ग में 11 और बिलासपुर में 13 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, […]

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा रहे नक्सलवाद का जड़ से उन्मूलन अब साकार होता दिख रहा है। यह सफलता डबल इंजन की सरकार के मजबूत नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की स्पष्ट नीति तथा हमारे वीर सुरक्षाबलों के साहस, पराक्रम और अटूट संकल्प का सामूहिक परिणाम है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलवाद आज अपने अंतिम चरण में है और यह छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्पष्ट संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन किया […]

आज का राशिफल 6 दिसंबर : गजकेसरी योग का बना है संयोग, वृषभ,वृश्चिक और धनु समेत कई राशियों को को भाग्य दे रहा लाभ का मौका

मेष राशि,कमाई में वृद्धि होगी मेष राशि के लिए आज का दिन जोश और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आपको आज अपनी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। जो जातक प्रॉपर्टी और बिल्डिंग मटेरियल का काम करते हैं आज उनकी कमाई में वृद्धि होगी। बिजली उत्पादों से संबंधित वस्तुओं के कारोबार में भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी मैं आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा। आप अपना काम पूरा कर पाएंगे। दोस्तों और सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। घर परिवार के मामले में दिन थोड़ा उलझन भरा रहेगा। आवेश और क्रोध से बचना होगा नहीं तो इससे आपके रिश्ते पर भी असर होगा। भाइयों से किसी बात को लेकर […]