रायपुर में विधानसभा घेराव: कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प,हुई धक्का-मुक्की

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया, जो कई स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार धक्का-मुक्की देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने भारत माता चौक, शंकर नगर में बैरिकेडिंग कर दी। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की, दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया। मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस आंदोलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें सचिन पायलट, दीपक बैज, […]

मैट्स विश्वविद्यालय में 81वीं जीएचआरडीएन बैठक के अंतर्गत मानव संसाधन शिखर सम्मेलन 4.0 का आयोजन

० देशभर के प्रमुख मानव संसाधन विशेषज्ञों की भागीदारी रायपुर।मैट्स विश्वविद्यालय में जीएचआरडी मानव संसाधन शिखर सम्मेलन 4.0 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मानव संसाधन क्षेत्र के अग्रणी नेताओं, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों तथा पेशेवरों का एक भव्य संगम रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह शिखर सम्मेलन मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में उभरती प्रवृत्तियों, चुनौतियों तथा नवाचारों पर विचार-विमर्श का एक प्रभावी मंच बना। इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति गजराज पगारिया, माननीय कुलपति प्रोफेसर के. पी. यादव, आदरणीय महानिदेशक प्रियेश पगारिया तथा आदरणीय कुलसचिव गोकुलानंद पांडा की गरिमामयी उपस्थिति एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना […]

एक दौड़ भगवान झूलेलाल के नाम में सिंधी समाज के साथ शामिल हुई बबीता

रायपुर। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के द्वारा एक दौड़ भगवान झूलेलाल के नाम मरीन ड्राइव पर आयोजित की गई जिसमें तारक मेहता फ्रेम टीवी स्टार मुनमुन दत्ता (बबिता) जी प्रदेश पंचायत के आयोजन में समाज जनों के साथ शामिल हुई. एक प्रेस विज्ञप्ति में पंचायत के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने बताया कि हजारों की संख्या में समाजजन पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग के आयोजन में शामिल हुए बबीता द्वारा आयोलाल झूलेलाल के जयकारे लगवाए गए तथा सभी सिंधी समाजजनों को चेट्रीचंड्र की बधाइयां दी. वहीं इंदौर से आई एंकर सोनम पोपटानी ने अपने चुलबुले अंदाज से समा बांध दिया। भारी उत्साह के साथ समाज जनों ने जुंबा और […]

बंगाल विधानसभा चुनाव: TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची, भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी और शुभेंदु होंगे आमने सामने

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 291 सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के साथ ही राज्य में चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगी है। ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और कहा कि पार्टी इस बार भी जीत की परंपरा को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी। ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने इस बार अनुभव और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की […]

अम्बेडकर अस्पताल में 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला, बना विश्व कीर्तिमान

० स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूरी टीम को दी बधाई ० स्टेज-3 इनवेसिव थायमिक कैंसर का सफल ऑपरेशन; अब तक मेडिकल जर्नल में 12 वर्ष के सबसे कम उम्र का मरीज है दर्ज, 11 वर्ष के इस मरीज के साथ यह विश्व रिकॉर्ड ० 6 महीने पहले हुए कैंसर सर्जरी एवं 25 साइकिल रेडिएशन थेरेपी के बाद बच्चे ने इस साल स्कूल जाना प्रारंभ किया और परीक्षा भी दिया ० यह ट्यूमर (इनवेसिव थाइमोमा) सामान्यतः 40 से 60 वर्ष के लोगों में होता है ० ट्यूमर ने हार्ट के साथ, पेरिकार्डियम, फ्रेनिक नर्व,महाधमनी, मुख्य पल्मोनरी आर्टरी(एमपीए), लेफ्ट एट्रियम एवं फेफड़े को अपनी चपेट में ले रखा था रायपुर। […]

अबूझमाड़ की बेटी वनिता नेताम ने ‘आदि पर्व 2026’ में रचा इतिहास : वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

  रायपुर। नवा रायपुर स्थित आदिवासी संग्रहालय में 13 एवं 14 मार्च 2026 को आयोजित ‘आदि पर्व 2026’ में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की भव्य झलक देखने को मिली। इस आयोजन में प्रदेश की विभिन्न जनजातियों के प्रतिभागियों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक परंपराओं की आकर्षक प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र से शामिल हुई प्रतिभागी वनिता नेताम ने पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा में मंच पर अपनी संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी पारंपरिक पोशाक और आभूषणों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया और उपस्थित दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कार्यक्रम के दौरान आयोजित ट्राइबल अटायर शो को […]

लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, ध्वनि मत से प्रस्ताव पास

  दिल्ली। लोकसभा ने मंगलवार (17 मार्च 2026) को ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित कर विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया। यह फैसला सदन में सहमति बनने के बाद लिया गया। यह प्रस्ताव किरण रिजिजू ने पेश किया। इससे पहले कांग्रेस के मुख्य सचेतक के. सुरेश ने सदन में कुछ सदस्यों द्वारा हुई “अनजाने में चूक” पर खेद जताया और कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग का भरोसा दिया। प्रस्ताव को धर्मेंद्र यादव और सुप्रिया सुले का समर्थन मिला। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की है। वहीं किरण रिजिजू ने कहा कि संसद को […]

युद्ध के बीच भारत पहुंचा LPG टैंकर ‘नंदा देवी’, 46,500 MT गैस की बड़ी खेप सुरक्षित आई

दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एलपीजी से लदा टैंकर MT Nanda Devi सुरक्षित रूप से भारत पहुंच गया है। इस जहाज में 46,500 मीट्रिक टन से अधिक लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई है। यह जहाज खतरनाक हालात के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गुजरात के वाडिनार तट तक पहुंचा। मौजूदा हालात में यह भारत पहुंचने वाला दूसरा बड़ा एलपीजी टैंकर है। दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने जहाज का दौरा कर कैप्टन और क्रू से मुलाकात की और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि जहाज सुबह करीब 2:30 बजे पहुंचा और […]

Harish Rana Euthanasia: AIIMS में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की प्रक्रिया जारी, धीरे-धीरे हटाए जा रहे जीवन रक्षक उपकरण

  दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में गाजियाबाद निवासी हरीश राणा के मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की प्रक्रिया जारी है। मेडिकल टीम की निगरानी में चरणबद्ध तरीके से जीवन रक्षक उपकरण हटाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, हरीश राणा को अब किसी प्रकार का ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं दिया जा रहा है। अब तक उन्हें ट्यूब के माध्यम से पोषण और हाइड्रेशन दिया जा रहा था, जिसे भी बंद कर दिया गया है। बताया गया है कि मंगलवार से पानी देना भी रोक दिया जाएगा, जो इस प्रक्रिया का अहम हिस्सा माना जाता है। हालांकि पोषण और हाइड्रेशन की ट्यूब को हटाया नहीं जाएगा, बल्कि उसे कैप कर […]

Big News : री-एजेंट और भारतमाला घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ से ज्यादा संपत्ति कुर्क

  रायपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के दो चर्चित मामलों—री-एजेंट (चिकित्सा उपकरण) खरीदी और भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले—में 103 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। ईडी की इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में स्थित कई आलीशान मकान, भूखंड और फैक्ट्रियां शामिल हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, सिर्फ चिकित्सा उपकरण खरीदी घोटाले से जुड़ी करीब 80.36 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की गई हैं। ईडी के जोनल कार्यालय की जांच में सामने आया है कि दुर्ग स्थित मोक्षित कॉरपोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा ने स्वास्थ्य विभाग और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) के […]