मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: टीनशेड गिरने से महिला समेत दो मासूमों की मौत, तीन गंभीर

  मैनपुरी। जिले के मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र स्थित आठपुरा गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। मकान की कमजोर दीवार के साथ टीनशेड गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सभी सदस्य टीनशेड के नीचे सो रहे थे। अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और उसके साथ टीनशेड भी ढह गया। मलबे में दबकर 40 वर्षीय रूबी, 8 वर्षीय दिलीप और 13 वर्षीय देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए तीन अन्य परिजनों […]

Breaking News: EV चार्जिंग के दौरान मौत का विस्फोट: इंदौर में आग का तांडव, 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत

इंदौर । एक तरफ जहां दुनिया भविष्य के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की ओर बढ़ रही है, वहीं एक भयानक हादसे ने सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बीती रात इंदौर में चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक गाड़ी में लगी आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि घर में रखे एक के बाद एक कई गैस सिलेंडर बम की तरह फट पड़े। इस दिल दहला देने वाले हादसे में परिवार के 7 सदस्यों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी जलकर मौके पर ही मौत हो गई।   दरअसल, पूरा मामला इंदौर के […]

आज का राशिफल 18 मार्च : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए बातचीत से बिगड़े काम बनाने का दिन है, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

मेष राशि: फालतू की भागदौड़ छोड़कर थोड़ी शांति और सुकून की तलाश करें। आज दिन की शुरुआत काफी हलचल भरी रहेगी। दोस्तों या सामाजिक ग्रुप में आपकी किसी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। ऑफिस में आज किसी नए प्रोजेक्ट के बजाय पुराने अधूरे कामों या रिसर्च पर ध्यान देना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। अपने जरूरी कागजात और डेटा को संभालकर रखें। पैसों के मामले में आज किसी अनजान स्कीम या लॉटरी के चक्कर में न पड़ें, नुकसान हो सकता है। कोई पुरानी उधारी वापस मिल सकती है। शाम होते ही आपका मन शांत होगा और आप परिवार के साथ अच्छा वक्त बिता पाएंगे। रात का […]

आज का पंचांग 18 मार्च : आज अमावस्या तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

बुधवार, 18 मार्च 2026 को चैत्र कृष्ण चतुर्दशी तिथि प्रातः 08:25 बजे तक रहेगी, जिसके बाद अमावस्या तिथि शुरू होगी। आज चंद्रदेव कुंभ राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में रहेंगे, जिसके स्वामी बृहस्पतिदेव हैं। इस नक्षत्र के प्रभाव से आज आपके व्यवहार में ईमानदारी और विनम्रता बनी रहेगी, जो जीवन के सही संचालन में सहायक होगी। आज शुभ योग का संयोग है, जो मन में नई आशाएं और बड़ी इच्छाएं पूरी करने का जज्बा पैदा करेगा। आज के दिन आपकी कला और संगीत में रुचि बढ़ सकती है। यदि मन में थोड़ा गुस्सा या जलन महसूस हो, तो उसे केवल सुधार के संकेत के रूप में देखें और अपनी सहजता […]

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: हजारों कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की ओर किया कूच

रायपुर। कांग्रेस ने ऐतिहासिक विधानसभा का घेराव किया। हजारों की संख्या में भारत माता चौक में एकत्रित होकर कांग्रेस जनों ने विधानसभा की ओर कूच किया। मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी, गैस सिलेंडर के दामो की बढोत्तरी बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था प्रदेश में नशे की खेती और करोबार जैसे मुद्दो को लेकर कांग्रेस विधानसभा का घेराव किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी एस संपत […]

Breaking : रायपुर में बड़ा हादसा: रामकृष्ण हॉस्पिटल में सफाई के दौरान गई तीन मजदूरों की जान, रेस्क्यू जारी

रायपुर। रायपुर के रामकृष्ण केयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन युवकों—गोविंद सेंद्रे, अनमोल मछकन और प्रशांत कुमार—की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टैंक करीब 25–30 फीट गहरा था और अंदर ऑक्सीजन की कमी व जहरीली गैसों के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जो टैंक की गहराई और खतरनाक गैसों की वजह से काफी कठिन बना हुआ है। यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले तेलीबांधा थाना क्षेत्र में भी इसी तरह सेप्टिक टैंक हादसे में युवकों की जान जा चुकी है। […]

1 अप्रैल से सभी बिजली दफ्तर में लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम,राजधानी स्थित मुख्यालय में सफलतापूर्वक संचालित है ई-ऑफिस

  ० डिजिटल हस्ताक्षर से हो रहा फाइलों का अनुमोदन रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के राजधानी स्थित डंगनिया मुख्यालय में ई-ऑफिस का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के बाद अब इसका विस्तार किया जा रहा है। अब प्रदेश के सभी बिजली दफ्तर में 1 अप्रैल 2026 से ई-ऑफिस प्रणाली लागू किया जाएगा। इसके लिए ट्रांसमिशन कंपनी के सभी कक्षा से सभी मैदानी अफसरों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने के साथ फाइलों के त्वरित व पारदर्शी निराकरण के लिए ई-ऑफिस का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ में मुख्यालय स्तर पर 10 नवंबर 2025 से किया जा चुका है। अब इसे […]

ट्रांसमिशन कंपनी के दो लाइनमैन राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के मैदानी अमलों की दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दो लाइनमैन को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यरत श्री ओंकार साहू लाइन सहायक श्रेणी-1 (220 केवी उपकेंद्र सरायपाली) एवं सीताराम लाइन परिचारक श्रेणी-1 (एमआरटी संभाग भिलाई) को दिल्ली में तकनीकी दक्षता एवं निरंतर बिजली आपूर्ति के लिए केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, भारत सरकार विद्युत मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत किया गया। वार्षिक कार्यों के मूल्यांकन आधार पर छत्तीसगढ़ ट्रांसमिशन कंपनी से दो लाइनमैन का चयन हुआ तथा राष्ट्रीय मंच पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। ओंकार साहू ने वर्ष 2025 में सरायपाली, बसना और सांकरा सब-स्टेशन पर अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। इनमें […]

23 मार्च को ग्राम बंगोली में खुलेगा भगत सिंह-अंबेडकर पुस्तकालय

० जन संस्कृति मंच छत्तीसगढ़ की पहल रायपुर। भगत सिंह और उनके साथियों के शहादत दिवस पर 23 मार्च को जन संस्कृति मंच छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम बंगोली जिला रायपुर में भगत सिंह-अंबेडकर पुस्तकालय की शुरुआत होने जा रही है. गौरतलब है कि कुछ महीने पहले जब जसम ने अपना 40 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया था तब ग्राम बंगोली में किसानों-मजदूरों और ग्रामीण नौजवानों के लिए एक पुस्तकालय खोलने का संकल्प लिया था.अब यह पुस्तकालय मूर्तरूप लेने जा रहा है. महान क्रांतिकारी भगत सिंह और संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के नाम से पुस्तकालय खोलने की अवधारणा यह है कि भगत सिंह पुस्तकों से गहरा लगाव रखते थे और बेहद अध्ययनशील […]

CG Breaking : भारतमाला मुआवजा घोटाला: एडिशनल कलेक्टर निर्भय साहू की की हुई गिरफ़्तारी , जांच जारी

  रायपुर। भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। निर्भय कुमार साहू पर आरोप है कि अभनपुर में भूमि अधिग्रहण के दौरान एसडीएम और भू अर्जन प्राधिकारी रहते हुए सुनियोजित तरीके से अन्य लोगों के साथ मिलकर मुआवजा घोटाले को अंजाम देते हुए शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई थी। घोटाले के आरोप में मार्च 2025 में जगदलपुर नगर निगम आयुक्त रहते हुए निलंबित कर दिया गया था। राज्य सरकार ने प्रकरण की जांच ईओडब्लू को सौंपी थी। एफआईआर होने के बाद से निर्भय कुमार साहू फरार चल रहे थे. इस बीच सुप्रीम कोर्ट से भी उनकी जमानत खारिज हो गई थी। […]