चैत्र नवरात्रि 2026: पालकी पर आएंगी मां दुर्गा, हाथी पर होगा प्रस्थान—जानें प्रभाव

  इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च 2026, गुरुवार से हो रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के आरंभ और समापन के दिन के आधार पर मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान किस वाहन पर होगा, यह तय होता है और उसी से पूरे वर्ष के संकेत भी माने जाते हैं। इस बार नवरात्रि गुरुवार से शुरू हो रही है, इसलिए मां दुर्गा का आगमन पालकी (डोली) पर माना जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पालकी पर आगमन को बहुत शुभ नहीं माना जाता। यह समय में उतार-चढ़ाव, सामाजिक अस्थिरता और […]

बोर्ड परीक्षा के हिंदी पेपर लीक के शक पर FIR, मण्डल ने शुरू कराई जांच

  रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने कक्षा 12वीं की हिन्दी परीक्षा से जुड़े कथित प्रश्नपत्र लीक मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज कराई है। यह कार्रवाई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल दावों के आधार पर एहतियात के तौर पर की गई है। मण्डल के अनुसार, 14 मार्च 2026 को हिन्दी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई थी। इसके बाद 15 मार्च को व्हाट्सएप और 16 मार्च को मीडिया के जरिए यह जानकारी सामने आई कि एक छात्र संगठन ने दावा किया है कि परीक्षा से एक दिन पहले, 13 मार्च को हिन्दी के प्रश्नों से संबंधित एक हस्तलिखित पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल […]

श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित,निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में हुई कार्रवाई

  रायपुर। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े प्रकरण में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला जांजगीर-चांपा के श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा 02 मार्च 2026 को कलेक्टर को शिकायत भेजी गई थी। इस संबंध में विधानसभा सदस्य श्री बालेश्वर साहू द्वारा विधानसभा में ध्यानाकर्षण के जरिए मुद्दा उठाया गया। इसके बाद कलेक्टर जांजगीर-चांपा द्वारा कराई गई प्राथमिक जांच में निर्माण श्रमिक के पंजीयन में प्रथम दृष्टया अनियमितता परिलक्षित हुई। जांच में पंजीयन आवेदन स्वीकृत करने वाले क्षेत्रीय श्रम निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम, कार्यालय श्रम […]

काबुल में एयरस्ट्राइक के बाद बड़ा धमाका, अस्पताल पर हमले का दावा; पाकिस्तान ने आरोपों को किया खारिज

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक भीषण धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने काबुल के एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर एयरस्ट्राइक की, जिसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ और आसमान में धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। वायरल वीडियो में आग की लपटें और धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में सुरक्षा बल टॉर्च की रोशनी में मलबे से शवों को निकालते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इन वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी तक नहीं हो […]

मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

० पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री कश्यप ० वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार ० वन आवरण के मामले में राज्य देश में तीसरे स्थान पर ० वन्यप्राणी संरक्षण एवं संवर्धन तथा उनके रहवास विकास हेतु 320 करोड़ रूपए का प्रावधान ० ग्रामीण बस योजना, ई-मॉनिटरिंग और किसानों को ब्याज मुक्त ऋण ० 80 मार्गों पर लगभग 560 गांवों को पहली बार सुगम आवागमन की सुविधा रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन तथा संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप के विभागों से संबंधित 3 हजार 622 करोड़ 86 लाख 35 हजार रूपए की अनुदान मांगे […]

आज का राशिफल 17 मार्च : मेष, वृषभ और मिथुन राशि के लिए आज करियर और नेटवर्क विस्तार के नए अवसर खुलेंगे, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि: सामाजिक सक्रियता और प्रोफेशनल नेटवर्क को संवारने का समय है। आज आपकी सामाजिक जिंदगी और भविष्य की योजनाओं को नई रफ्तार मिलेगी। कुंभ राशि में चंद्रमा का मंगल, राहु और वक्री बुध के साथ होना आपको काफी सक्रिय रखेगा, लेकिन ग्रुप में काम करते समय सावधानी बरतनी जरूरी है। वक्री बुध की वजह से तकनीकी खराबी या बातचीत में गलतफहमी पैदा हो सकती है, इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण ईमेल या डेटा को भेजने से पहले दोबारा चेक जरूर करें। बारहवें भाव में सूर्य और शनि की स्थिति आपको आध्यात्मिक शांति की ओर ले जाएगी। आर्थिक रूप से आज किसी भी जोखिम भरे निवेश या सट्टेबाजी से बचें। अटके […]

आज का पंचांग 17 मार्च : आज त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

मंगलवार, 17 मार्च 2026 को चैत्र कृष्ण त्रयोदशी तिथि प्रातः 09:23 बजे तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू होगी। आज चंद्रदेव कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जिसके स्वामी राहु हैं। शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से आज आपकी बुद्धि कुशाग्र रहेगी और समस्याओं को सुलझाने में सहजता महसूस होगी, जो जीवन के सही संचालन के लिए बहुत जरूरी है। आज सिद्ध और साध्य योग का संयोग बन रहा है, जो आपकी बड़ी इच्छाएं पूरी करने और रचनात्मक कार्यों के लिए ऊर्जा प्रदान करेगा। आज के दिन आपका सत्यवादी और धैर्यवान व्यवहार समाज में आपकी साख बढ़ाएगा। यदि मन में थोड़ा अंतर्मुखी होने या अकेले रहने का भाव […]

BJP Bengal First List: भाजपा की पहली सूची जारी,144 उम्मीदवारों का ऐलान, ममता के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी को दो सीटों से टिकट

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। चुनाव की घोषणा के बाद Bharatiya Janata Party (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए 144 नामों का ऐलान कर दिया है। इस सूची में कई बड़े नेताओं और चर्चित चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। सबसे ज्यादा चर्चा नंदीग्राम और भवानीपुर सीट को लेकर हो रही है। भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari को दो सीटों – नंदीग्राम और भवानीपुर से उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि यह फैसला सीधे तौर पर मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को चुनौती देने की रणनीति का हिस्सा है। नंदीग्राम सीट फिर बनेगी हाई-प्रोफाइल […]

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह,6,412 जोड़ों के साथ सामाजिक समरसता के साथ ऐतिहासिक मिसाल

रायपुर।छत्तीसगढ़ ने सामाजिक समरसता, जनभागीदारी और संवेदनशील शासन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। एक ही दिन में हजारों जोड़ों का विवाह संपन्न कराकर छत्तीसगढ़ ने सामाजिक एकता और अंत्योदय की भावना का ऐसा प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसकी देशभर में सराहना हो रही है। 10 फरवरी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में पूरे प्रदेश से कुल 6,412 जोड़े वैवाहिक […]

अवैध शराब पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर हमला, टांगिया-डंडों से पीटा; तीन जवान गंभीर

  गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कोसमी गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दरीपारा कैंप पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोसमी गांव में अवैध रूप से शराब बनाई और बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम छापेमारी करने गांव पहुंची थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस ने मौके पर कार्रवाई शुरू की, अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोग और कुछ ग्रामीण एकजुट हो […]