Big News: राजधानी के पैकेजिंग फैक्ट्री में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने मारी रेड, 2.66 करोड़ किए जब्त
रायपुर। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने सोमवार को बोरियाकला में स्थित एक पैकेजिंग फैक्ट्री में छापा मारकर 2.66 करोड़ का स्टॉक जब्त किया। फैक्ट्री मालिक के घर की तलाशी लेने पर 2.88 करोड़ रुपए कैश भी मिला। अफसरों को इनपुट मिला था कि रायपुर में कई जगहों पर तंबाकू और गुटखा की अवैध फैक्ट्री चल रही है। इनमें करोड़ों के टैक्स के हेरफेर की जानकारी मिल रही थी। गुटखे की पैकेजिंग का काम भी शहर के कई जगहों पर हो रहा है। सेंट्रल जीएसटी के अफसरों को पुख्ता जानकारी मिलने के बाद विभाग की टीम ने धमतरी रोड में स्थित मेसर्स ओम रोटो प्रिंटर्स बोरियाकला में छापा मारा। बाहर से […]



