प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : पहले बच्चे पर पांच हजार रूपए और दूसरी संतान बालिका होने पर मिलेंगे छः हजार रूपए

० छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2023-24 में दो लाख से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रायपुर।प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ में दो लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें प्रथम बच्चे हेतु एक लाख 46 हजार और दूसरे बालिका संतान हेतु 75 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत इस योजना में पहले बच्चे के जन्म पर महिला को दो किश्तों में पांच हजार रूपए और दूसरी संतान बालिका होने पर एकमुश्त छः हजार रूपए देने का प्रावधान है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सभी पात्र […]

ट्रक चालकों की हड़ताल के बीच आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति के लिए सीएम साय ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

रायपुर। ट्रक चालकों की हड़ताल से प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति प्रभावित हो रही है. स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर साढ़े तीन बजे प्रदेश के संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेंगे. इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : ड्राइवर यूनियन की हड़ताल : हिट एंड रन को लेकर बने कानून का विरोध तेज, स्कूल बस और मालवाहक गाड़ियों को रोक रहे प्रदर्शनकारी बता दें कि शासन की ओर से सभी कलेक्टरों को दिए ये निर्देश दिए गए हैं कि अतिआवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में शामिल पेट्रोल/डीजल एवं […]

मैसूर के मूर्तिकार की बनाई प्रतिमा अयोध्या में होगी स्थापित, राम लला की मूर्ति का हुआ चयन,बढ़ेगी राम मंदिर की शोभा

नेशनल न्यूज़। भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई ‘राम लल्ला’ की मूर्ति अयोध्या में भव्य राम मंदिर की शोभा बढ़ाएगी। राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना है। येदियुरप्पा ने ‘एक्स’ पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा,”मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में स्थापना के लिए चुना गया है, जिससे राज्य के सभी राम भक्तों का गौरव और खुशी दोगुनी हो गई है। ‘शिल्पी @योगीराज_अरुण’ को हार्दिक बधाई।” येदियुरप्पा के बेटे और […]

Chaat Recipe: चिकन में लगाएं चाट का तड़का , बनाएं चिकन चाट

सामग्री चिकन- 300 ग्राम प्याज- 1 (कटा हुआ) टमाटर- 1 (कटा हुआ) पत्ता गोभी- 1 (कटा हुआ) खीरा- 1 (कटा हुआ) गाजर- 1 (कटी हुई) चाट मसाला- 1 चम्मच जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच नमक- स्वादानुसार काला नमक- 1 छोटा चम्मच नींबू- 1 चम्मच हरा धनिया- 1 कप (कटा हुआ) फ्रेश क्रीम- 1 चम्मच मेयोनीज- 1 चम्मच विधि ० चिकन चाट बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें। फिर चिकन को एक बाउल में निकालकर साफ करें और अच्छी तरह से धो लें। ० धोने के बाद चिकन को सूखने के लिए रख दें। इस दौरान सभी सब्जियों के छिलके उतारें […]

CG Crime Breaking: हैवान पति ने पत्नी और 3 बच्चों की गला घोटकर की हत्या, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री में पति ने पत्नी और 3 बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक करता था. इसके चलते आरोपी ने ये कदम उठाया. मामले में मस्तूरी पुलिस ने आरोपी पति उमेंद्र केंवट को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की उम्र 5 वर्ष, 4 वर्ष, 2 वर्ष (दो बच्चियां, एक बेटा) है.

24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में हजारों लोगों ने दी आहुति, मंदिर में की गई शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा

गरियाबंद।कोचवाय के ग्राम वासियों एवं गायत्री परिवार जिला गरियाबंद के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय जागरण 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं नव निर्मित मन्दिर में वेदमाता गायत्री मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दूसरे दिन आज क्षेत्र भर के हजारों लोगों ने दर्शन कर यज्ञ में आहुति दिया । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं समस्त ग्रामवासी कोचवाय और गायत्री परिवार गरियाबंद के चारो ईकाई के सहयोग से दिव्य आयोजन कोचवाय में सम्पन्न किया जा रहा है. गायत्री महायज्ञ दुसरे दिवस आज सुबह 6 बजे से शांतिकुंज से पहुंचे ऋषि पुत्रों के द्वारा गायत्री माता का प्राणप्रतिष्ठा एवं साथ में मंदिर परिसर में शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा किया […]

चन्द्र कुमार पटेल ने कार्यवाहक नगरपालिका अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

सौरभ सतपथी सरायपाली। स्थानीय नगरपालिका परिषद सरायपाली में 4 वर्ष के बाद पुन: नवनियुक्त कार्यवाहक नगरपालिका अध्याक्ष चन्द्रकुमार पटेल ने पदभार ग्रहण किया। ज्ञात हो कि इसके पूर्व कांग्रेस पार्षद अमृत पटेल अध्यक्ष पद पर आसीन थे, जिन्हें उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद पद से त्यागपत्र देना पड़ा। इसके पश्चात नगरीय प्रशासन विभाग छ.ग. शासन के द्वारा वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद चन्द्रकुमार पटेल को कार्यवाहक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी अशोक शर्मा एवं सभी पार्षदगणों सहित अधिकारी कर्मचारियों के उपस्थिति में श्री पटेल ने कार्यवाहक अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान श्री पटेल ने कहा कि उन्हें 4 वर्ष […]

महादेव ऑनलाइन मामले में ED ने पेश किया पूरक चालान, 1800 पन्नो का परिवाद किया पेश

रायपुर। महादेव आनलाइन सट्टा मामले में ईडी ने आज पूरक चालान पेश किया। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया। ईडी ने 1800 पन्नो का परिवाद पेश किया है । इसमें पांच और आरोपियों के नाम जोड़कर परिवाद पेश किया ।भीम सिंह यादव,असीम दास, शुभम सोनी और अनिल अग्रवाल समेत रोहित गुलाटी को भी परिवाद में आरोपी बनाया है।अक्टूबर में अभियोजन परिवाद पेश किया था। परिवाद में 6 हजार करोड़ रुपयों का घोटाले का खुलासा किया गया था ।इस पूरक चालान पर 10 जनवरी को बहस होगी।  

आज का राशिफल 2 जनवरी: जानिए किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी कुछ बातों को गुप्त रखना होगा नहीं तो आपके किसी मित्र के कारण परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती हैं। साल के दूसरे दिन आपको संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति भी हो सकती है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में बिताएंगे। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन […]

हिट एंड रन के नए कानून को लेकर ड्राइवरों की हड़ताल आज भी जारी, पेट्रोल की मारामारी जारी

रायपुर। हिट एंड रन के नए कानून को लेकर जहां सोमवार को प्रदेश भर सवारी और मालवाहकों के पहिये थमे रहे तो वही आज दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी ड्राइवर्स हड़ताल पर होंगे। जाहिर है परिवहन संघ के इस फैसले से आम लोगों को आज फिर कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। देशव्यापी इस हड़ताल से देशभर में अफरा तफरी का माहौल है। नए क़ानून की पेचीदगी से नाराज ड्राइवर संघ ने पूरी तरह काम बंद करते हुए सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। देखना होगा कि सरकार की तरफ से अब इस पूरे मसले पर क्या जरूरी कदम उठाये जाते है। अधिकतर देखा गया है […]