‘नन्हें कदमों की ऊंची छलांग’ : मुख्यमंत्री ने अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी के हुनरमंद खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों को सराहा

० कहा – आपके प्रदर्शन ने देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन ० अब तक इंडिया गॉट टैलेंट विजेता होने के साथ 412 मेडल किया हासिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी नारायणपुर के मलखम्ब के हुनरमंद खिलाड़ी बच्चों ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर बच्चों के स्नेह पूर्वक बात करते हुए उनके साहसिक भरे प्रतिभा प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे नन्हें कदमों की एक ऊंची उड़ान भरना बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने वनांचल के इन बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि मलखम्ब जैसे कठिन विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन […]

Breaking: सभी मंत्रियों के लिए आवास हुए अलॉट, देखिए किन्हें मिला कौन सा बंगला

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी मंत्रियों को आवास आबंटित कर दिया है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को ए-1 सिविल लाइन शंकर नगर का बंगला दिया गया है. डिप्टी सीएम एवं लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव को डी-8 सिविल लाइन रायपुर, डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा को सी-3 सिविल लाइन रायपुर का बंगला आबंटित किया गया है. शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बी-5/1 पुराना कमिश्नर बंगला शंकर नगर रायपुर, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम को सी-5 सिविल लाइन, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को बी-5/5 (धरोहर) जेल रोड पुराना वन संरक्षण बंगला वन कॉलोनी रायपुर दिया गया है. वन मंत्री केदार कश्यप को सी-3 एवं सी-4 फारेस्ट कॉलोनी राजा […]

संविदा में नियुक्त अधिकारियों को हटायें : ननकीराम कंवर

  रायपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने संविदा में नियुक्त रिटायर्ड आईएएस आईपीएस और आईएफएस अफसरों की सेवाएं समाप्त करने की मांग की है। इसे लेकर भाजपा के पूर्व विधायक ने सीम विष्णु देव साय और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को पत्र लिखा है, इसमें कहा है कि यह अफसर कांग्रेसी मानसिकता वाले हैं। अपने पत्र में ननकी राम कंवर ने सामान्य प्रशासन के सचिव डीडी सिंह, पुलिस डीजीपी अशोक जुनेजा, डीजीपी जेल संजय पिल्ले, राज भवन में सचिव अमृत खलको, आदिम जाति कल्याण विभाग के एके अनंत शामिल हैं। इसके अतिरिक्त राकेश चतुर्वेदी, जेएस राव, नवाचार आयोग अध्यक्ष विवेक धांड, धनंजय देवांगन, एस एस बजाज, रायसिंह […]

फरार कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल के विरुद्ध न्यायालय में गैर जमानती वारंट जारी करने ईडी का आवेदन

  रायपुर। कोल घोटाला मामले में ईडी ने जांच तेज कर दी है। मामले अब ईडी आरोपी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाने के लिए कोर्ट में अवेदन प्रस्तुत करने वाली है। बता दें कि पिछले कई महीने से फरार चल रहे हैं। ईडी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी ने उनके अनुपम नगर स्थित आवास और उनके ऑफिसों में भी दबिश देकर उनके बेटे से लंबी पुछताछ की थी। वहीं रामगोपाल को पूछताछ के लिए टिकरापारा स्थित ईडी के ऑफिस बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं पहुंचे। इसके बाद ईडी ने उनके घर और ऑफिस में नोटिस चस्पा किया, फिर […]

कांग्रेस हाईकमान ने 4 जनवरी को दिल्ली में बुलाई बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ के सारे बड़े नेता पहुंचेंगे मीटिंग के लिए

रायपुर। कांग्रेस हाईकमान ने 4 जनवरी को दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है। यह बैठक पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के सारे बड़े नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में राहुल की आगामी पद यात्रा पर चर्चा होगी। साथ ही लोकसभा चुनावों को लेकर कुछ निर्णायात्मक चर्चा के संकेत हैं। विस में हार के बाद यह सारे नेताओं की यह दूसरी बैठक है। इसी बैठक में नए प्रभारी सचिन पायलट की भी सभी नेताओं से पहली मुलाकात होगी। पार्टी की पांच सदस्यीय गठबंधन समिति के सदस्यों अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक, मोहन प्रकाश और सलमान खुर्शीद राज्य इकाईयों से चर्चा के बाद अपना आकलन तैयार कर रहे हैं और […]

छत्‍तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता योजना के बंद होने की कगार पर, दो महीने से नहीं मिले रुपये

रायपुर। कांग्रेस सरकार में चलाई जा रही बेरोजगारी भत्ता योजना के बंद होने की आशंका बनी हुई है। प्रदेश में आखिरी बार नवंबर-2023 में बेरोजगारी भत्ता की आखिरी किस्त जारी की गई थी। प्रति महीने 2,500 रुपये प्रदान किए जाने वाले बेरोजगारी भत्ते को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि बेरोजगारी भत्ते पर अभी तक आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है। रोजगार विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शासन से किसी प्रकार का दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में 16 लाख 62 हजार पंजीकृत बेरोजगार हैं, जिसमें से 1.29 लाख लोगों ने बेरोजगारी भत्ता योजना में पंजीयन कराया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने […]

खेल अकादमियों को साधन संपन्न और खेल प्रशिक्षण ढ़ांचे को मजबूत बनाने की जरूरत : खेल मंत्री टंकराम वर्मा

० खेल मंत्री ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश, विभागीय गतिविधियों की ली जानकारी रायपुर।खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा ने आज यहां न्यू सर्किट हाऊस में विभागीय अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रदेश की खेल अकादमियों को साधन सम्पन्न और खेल प्रशिक्षण ढ़ांचे को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान खेल मंत्री ने उनसे विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का, संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित खेल संचालनालय के अधिकारीगण इस मौके पर उपस्थित थे। खेल सचिव श्री एक्का एवं खेल संचालक श्रीमती सिन्हा ने प्रदेश में संचालित सभी आवासीय खेल […]

ऊँगली के फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की इलाज के दौरान की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जांजगीर चांपा। ऑपरेशन के दौरान घायल की मौत का मामला सामने आया है. ये मामला शहर के नायक मेटरनिटी एवं सर्जिकल सेंटर हॉस्पिटल का है. मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा शुरु कर दिया. परिजनों ने अस्पताल पर गलत इलाज का आरोप लगाया है. दरअसल, मरीज को उंगली फ्रेक्चर होने से इलाज कराने के लिए भर्ती कराया गया था. टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल थी. आज उंगली का ऑपरेशन होना था. परिजनों के मुताबिक ऑपरेशन थियेटर में इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की मौत हो गई. मृतक के बेटे अभय साव ने डॉक्टर पर लापरवाही और गुमराह करने का आरोप लगाया. साथ ही अभय ने बताया कि मरीज […]

जापान में रनवे पर लैंड होते ही विमान में लगी आग, टूटी खिड़की से निकलती दिखीं लपटें

इंटरनेशनल न्यूज़। जापान के टोक्यो में स्थित हनेडा एयरपोर्ट में मंगलवार को लैंडिंग के दौरान एक विमान के अंदर भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, जापान एयरलाइंस के जेट की तटरक्षक विमान के साथ संभावित टक्कर के बाद हादसा हुआ। इसके बाद हवाई अड्डे पर आपातकाल लागू कर दिया गया। एयरलाइन ने कहा कि सभी 379 यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जापानी न्यूज एजेंसी एनएचके ने अधिकारियों के हवाले से बताया था कि विमान के लैंडिंग के बाद किसी अन्य विमान से टकराने का शक जताया जा रहा है। इसमें कई यात्री सवार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब यात्री विमान लैंड हुआ उसी दौरान […]

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने पहुंचे हॉस्पिटल, पूछा हाल-चाल और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज यहां सबेरे राजधानी रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने नवंबर दिसंबर माह में बस्तर इलाके में आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से मिले। उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान अरविंद एक्का, कुंजाम जोगा, रोशन हिकमी और सुरेश कुमार मिच्छा तथा सीएपीएफ के जवान इंद्रजीत प्रसाद सिंह एवम मणिकांदन का ईलाज चल रहा है। श्री शर्मा ने घायल जवानों से कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता आदि की जरूरत हो तो उनसे सम्पर्क कर सकते है, साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर चर्चा किया। […]