संविदा कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर अब आमरण अनशन की तैयारी

रायपुर। प्रदेश भर के संविदा कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर बीते 3 जुलाई से प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण प्रदेश की कई सेवाएं प्रभावित हो रही है। इसी बीच संविदा कर्मचारियों के आंदोलन से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर के सामने आने के बाद लोगों को और दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मचारी आज से आमरण अनशन शुरू करने जा रहे है। इस दौरान कर्मचारी अन्न-जल का का त्याग कर प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि, संविदा कर्मचारी 3 जुलाई से नियमितीकरण की मांग को लेकर नवा रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पर […]

विस के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन: विपक्ष सदन में नग्न प्रदर्शन का उठाएगी मुद्दा, हंगामे के आसार

रायपुर। विधानसभा मानसून सत्र 2023 के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. आज का सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं. विधानसभा में आज विपक्ष सदन में नग्न प्रदर्शन का मुद्दा उठाएगी. बीजेपी विधानसभा अध्यक्ष से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराने की करेगी मांग भी विपक्ष करेगा. बीजेपी ने अविश्वास प्रस्ताव में सरकार के खिलाफ 109 पन्ने का आरोप पत्र तैयार किया है.विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे. वहीं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने लघु वनोपज सहकारी समिति अनियमितता को लेकर ध्यानाकर्षण लगाया है. साथ ही मुंगेली विधायक […]

कमीशन और करप्शन की सरकार के खिलाफ 109 आरोप विधानसभा में पेश करेंगे- चंदेल

० विधायक दल की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष का ऐलान रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमारी पार्टी विधायक दल की बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न हुई। हमारे सभी विधायक उपस्थित थे और यह तय किया है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर जबरदस्त तरीके से चर्चा की जाएगी। पिछली 30 तारीख को हमने अविश्वास प्रस्ताव की सूचना दी है। करीब 109 बिंदुओं का आरोप पत्र छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ तैयार है। आरोपपत्र के बिंदुओं पर आज विधायक दल की बैठक में विस्तार […]

मौसम बदलने से बीमारियां ले सकती है चपेट में, इन बातों का ध्यान रख रखें सेहत का ध्यान

तेज गर्मी के बाद जब मानसून आता है, तो सभी को राहत पहुंचाता है। यूं तो तापमान कम होने और मौसम सुहाना होने से सभी को अच्छा महसूस होता है। लेकिन मौसम बदलने पर अक्सर कई तरह की बीमारियां भी हमें घेर सकती हैं। खासकर, सर्दी-खांसी इस मौसम में काफी परेशान करती है। मौसम बदलने पर अक्सर लोगों में सर्दी-खांसी, जुकाम और गले से जुड़ी समस्याएं नजर आने लगती हैं। बच्चों को इस तरह की परेशानियां जल्दी घेर लेती हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप मानसून में होने वाली सर्दी-खांसी, एलर्जी, गले के इंफेक्शन और बहती नाक से निजात पा सकते हैं। अदरक और शहद अदरक […]

Mansoon Special Recipe:चिली गार्लिक कॉर्न स्टिक

सामग्री कॉर्न- 2 अदरक- 1 चम्मच (कटा हुआ) चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच नमक- आधा छोटा चम्मच तेल- 4 चम्मच (पका हुआ) नींबू का रस- 1 चम्मच हरा धनिया- 1 चम्मच (कटा हुआ) विधि ० चिली गार्लिक कॉर्न स्टिक बनाने के लिए सबसे पहले 2 भुट्टे लें। चाकू की मदद से 4 पीस में काट लें। ० फिर टूथ स्टिक की मदद से दाने को भुट्टे से अलग कर लें। बेहतर होगा कि भुट्टे को स्टिक के साइज में ही काटें। इससे दाने निकालने में आपको आसानी होगी। ० इस दौरान एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रख दें और जब तमाम स्टिक तैयार […]

आज का इतिहास 19 जुलाई : स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्‍म 1827 हुआ था

19 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 19 ० स्कॉटी स्वतंत्रता युद्ध के दौरान हैलिडन पहाड़ी का युद्ध 1333 में हुआ जिसमें अंग्रेजो ने स्कॉटों पर निर्णायक जीत दर्ज की। ० प्रशिया के बर्लिन में 1510 को 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया। ० 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को 1553 में नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया। ० किंग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने 1702 में चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा किया। ० बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में 1763 को ब्रिटिश सेना ने बुरी तरह पराजित किया। ० […]

आज का राशिफल 19 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन

​मेष राशिफल 19 जुलाई : शौक की चीज खरीद सकते हैं मेष राशि वालों आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में धन लाभ होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज परिवार में कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से पहले आप अपने भाई से सलाह जरूर लें इससे आपको फायदा मिलेगा। जिन लोगों का जीवनसाथी के साथ कोई वाद-विवाद चल रहा है उनके रिश्ते में आज सुधार आएगा। मेष राशि वालों के सितारे बताते हैं कि आज इन्हें कोई सुख साधन का लाभ मिल सकता है। कोई अच्छी डील मिल जाने से आप शौक की चीज खरीद सकते हैं। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। आज अथर्वशीर्ष का […]

700 KM पैदल चलकर बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचा UP का पुजारी, करेंगे केदारनाथ के भी

नेशनल न्यूज़। उत्तर प्रदेश के एक पुजारी ने करीब 700 किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय कर दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। सहारनपुर जिले के बधू गांव के रहने वाले राहुल शर्मा ने कहा कि वह घर वापस जाते समय उत्तराखंड में केदारनाथ के दर्शन करेंगे। उन्होंने 30 मई को अपनी यात्रा शुरू की थी और 11 जुलाई को पवित्र गुफा में दर्शन किए। शर्मा ने बताया कि कि उन्होंने पहलगाम मार्ग से पवित्र गुफा तक पहुंचने की कठिन यात्रा शुरू करने से पहले जम्मू क्षेत्र में त्रिकूटा की पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णोदेवी मंदिर में भी दर्शन किए। हाथ […]

सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, बेंगलुरू से लौट रहे थे दिल्ली

नेशनल न्यूज़। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दोनों नेता बेंगलुरू में आयोजित विपक्ष की बैठक में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। भोपाल पुलिस ने बताया कि खराब मौसम के कारण फ्लाइट उतारा गया है। बताते चलें कि 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरू में विपक्ष की दो दिवसीय बैठक आयोजित हुई थी। इसमें यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी भाग लेने पहुंची थीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार की सुबह बेंगलुरू पहुंचे और विपक्ष की बैठक में शामिल हुए। विपक्ष के 26 दलों की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जब हम चर्चा […]

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल के आखिरी महीनों में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में छत्तीसगढ़ की राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही है. राजनीतिक दलों के प्रभार बदले जा रहे हैं तो कहीं इस्तीफों का दौर जारी है. छत्तीसगढ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अब छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा को अपना इस्तीफा पत्र भेज दिया है. छत्तीसगढ़ में 7 साल तक छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रहने वाली फूलो देवी नेताम ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा को अपना इस्तीफा पत्र भेज दिया है. फूलो देवी नेताम ने […]